भागवत-मुलायम की फोटो पर घमासान, संघ-सपा को साथ दिखा BJP विरोधी वोटों को बिखेरने की रणनीति!

भागवत-मुलायम की फोटो पर सियासी बहस

Politalks.News/Delhi. उत्तर प्रदेश में जारी चुनावी जंग के बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) और समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के बीच हुई शिष्टाचार मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुलायम सिंह यादव की मुलाकात के कई राज‍नीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. कुछ सियासी जानकारों का कहना है कि भाजपा (BJP) द्वारा जानबूझकर इस फोटो को वायरल किया गया है. सपा-संघ को एक साथ दिखा कर भाजपा विरोधी वोटों को बिखरने की रणनीति है. दोनों दिग्गजों की इस मुलाकात पर कांग्रेस ने तंज भी कसा है. इधर … Read more

‘चौधराहट’ बचाने के लिए सपा के साथ उतरे जयंत क्या फिर जीत पाएंगे जाट-मुस्लिम-गुर्जरों का विश्वास?

क्या चौधरी चरण सिंह की सियासी विरासत को संभाल पाएंगे जयंत?

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश (Uttar pradesh Politics) चुनाव का घमासान तेज हो चला है. पश्चिमी यूपी में पूर्व दिग्गज मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh yadav) और अजीत सिंह (Ajit Sing) की अगली पीढ़ी साथ उतर रही है. पिछले मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक चौधरी चरण सिंह (Choudhary Charan Sing) के पोते जयंत चौधरी ने मेरठ के दबथुवा में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ एक संयुक्त सभा को संबोधित किया. इस सभा में अखिलेश और जयंत ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया और दोनों पार्टियों ने इस सभा के जरिए एकजुटता दिखाई. तो यह सवाल उठा कि क्या … Read more

एक जाजम पर नहीं आया यादव परिवार, तमतमाए चाचा बोले- नेताजी ने पढ़ाया है तो सिखाई है कुश्ती भी

मुलायम का आशीर्वाद किसके साथ?

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश की सियासत में आज का दिन बदलाव की बड़ी बयार वाला साबित हो सकता था लेकिन हुआ नहीं. सियासी जानकार आज समाजवादी चाचा-भतीजे में सुलह की अटकलें लगा रहे थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है. अब बड़ा सवाल ये गूंज रहा है कि क्या मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद हासिल करने में उनके छोटे भाई शिवपाल यादव पीछे रह गए हैं? सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर सामने आईं तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही संकेत देती हैं. भतीजे अखिलेश यादव ने जहां लखनऊ में केक कटवाया तो वहीं चाचा शिवपाल ने सैफई में दंगल करवाया. लखनऊ स्थित … Read more

दिवाली पर एक जाजम पर आएगा सैफई परिवार! ‘मुलायम’ हुए अखिलेश बोले- होगा चाचा का सम्मान

हम साथ-साथ हैं

Politalks.News/Uttarpradesh. क्या सैफई परिवार फिर बैठेगा एक जाजम पर! दिवाली के शुभ मौके पर चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव एक हो सकते हैं. सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज होती जा रही है कि, चाचा-भतीजे की जोड़ी यूपी विधानसभा चुनाव के रण में साथ उतरने की तैयारी कर रही है. विधानसभा चुनाव के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन हो सकता है. दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर संकेत दिए हैं और चाचा को सम्मान देने की बात कही है. इधर सियासी वजूद बचाने की कोशिश में जुटे शिवपाल के लिए ये गठबंधन संजीवनी साबित हो … Read more

भतीजा नहीं माना तो भड़के चाचा- ‘गठबंधन तो होगा सपा से नहीं तो नेशनल पार्टी से सही, नेताजी हैं ना…’

भतीजा नहीं माना तो भड़के चाचा

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश की राजनीति में सियासी गठजोड़ की रणनीति चरम पर है. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कोई भी दल अकेले चुनावी वैतरणी में उतरने को तैयार नहीं है. भाजपा के साथ जहां अपना दल(एस) और निषाद पार्टी जैसी छोटी पार्टियां जुड़ी हुई है. तो वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी छोटे दलों के साथ मैदान में उतरने का एलान कर चुकी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुभासपा के साथ हाथ मिला अन्य दलों को झटका दे दिया है तो वहीं उनके चाचा शिवपाल ने अब साफ़ कह दिया है कि अगर हमारी पार्टी का सपा के साथ गठबंधन नहीं होता है तो फिर हम किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ … Read more