सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली माया’चाल, प्रचार पर रोक जारी

PoliTalks

सुप्रीम कोर्ट ने बसपा चीफ मायावती को झटका देते हुए उनकी प्रचार करने की याचिका को खारिज कर दिया. मायावती ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आज रैली करने की इजाजत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने मायावती की अर्जी पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. मायावती ने 7 अप्रैल को देवबंद में समाज विशेष के लोगों से वोट अपील की. वहीं 13 अप्रैल को ‘बजरंग बली और अली हमारे’ बयान दिया था. इस पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने उनपर 48 घंटे का प्रचार बैन लगाया है. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के तहत आज चुनाव प्रचार करने का … Read more

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, योगी-मायावती नहीं कर सकेंगे प्रचार

politalks news

चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती पर प्रचार पर रोक लगाने को कहा है. 16 अप्रैल को सुबह 6 बजे से शुरू होने वाली चुनाव आयोग ये रोक योगी आदित्यनाथ के लिए 72 घंटे और मायावती के लिए 48 घंटे के लिए लागू होगी. आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने यह सख्त कदम उठाया है. इस दौरान योगी आदित्यनाथ और मायावती ना ही कोई रैली को संबोधित कर पाएंगे, ना ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके अलावा दोनों नेता किसी को इंटरव्यू भी नहीं दे पाएंगे. बता दें … Read more

‘पीएम मोदी होठों पर लिपगार्ड लगाते हैं और मॉडल की तरह कैटवॉक करते हैं’

PoliTalks news

लोकसभा के चुनावी दंगल में सियासी बयानों के तीखे बाण तेज होते जा रहे हैं. इस बयानबाजी में बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं के साथ अन्य दल भी शामिल हो गए हैं. इस होड़ में राजनीतिक दल विवादित बयान देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. आज रामनवमी का पर्व केवल धर्म और धार्मिक बयानबाजी से चर्चा में रहा. इन बयानों में एमपी सीएम कमलनाथ की सरकार में मंत्री लखन घनघोरिया टॉप पर रहे. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर लिपगार्ड लगाने और कैटवॉक करने का तंज कसा. वहीं मायावती ने अली-बजरंग बली बयान से योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया. वहीं एआईयूडीएफ के नेता बदरुद्दीन अजमल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर चाय … Read more

यूपी में अधपके चावल दे रहे राजनीति के मंझे खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर

PoliTalks news

इस बार का लोकसभा चुनाव कई मायनों में पिछले चुनावों के मुकाबले दिलचस्प होगा. इसकी वजह है कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में कई ऐसी सीटें हैं, जहां नए खिलाड़ी राजनीति में मंझे दिग्गजों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं. सियासी दंगल के ये नए खिलाड़ी कहीं तो राजनीति की लंबी पारी खेल चुके खिलाड़ियों को चुनौती देंगे तो कहीं उनके आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. हालांकि चुनावी परिणाम में थोड़ा समय शेष है लेकिन मुकाबला कहीं मायनों में मजेदार हो गया है. आइए जानत हैं ऐसी ही कुछ लोकसभा सीटों के बारे में … आजमगढ़ मुलायम सिंह यादव की इस परम्परागत सीट पर फिर … Read more

बसपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, जयपुर ग्रामीण से विधुडी को टिकट

PoliTalks

बहुजन समाज पार्टी ने सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर राजस्थान लोकसभा चुनाव के लिए नई सूची जारी की है. इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं. लिस्ट में बीकानेर, सीकर, चूरू, जयपुर ग्रामीण और करौली-धौलपुर के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. लिस्ट में मुताबिक, बीकानेर से भैराराम मेघवाल को उतारा गया है. उनके सामने बीजेपी के अर्जुनराम मेघवाल और कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल मैदान में हैं. ऐसे में बीएसपी प्रत्याशी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. सीकर से सीता देवी को टिकट मिला है. कांग्रेस के सुभाष मेहरिया और बीजेपी के सुमेधानंद सरस्वती उन्हें टक्कर दे रहे हैं. चूरू से हरिसिंह चाहर को बीएसपी चेहरा … Read more

मायावती के ‘मुस्लिम बयान’ पर चुनाव आयोग सख्त, रिपोर्ट मांगी

PoliTalks

सहारनपुर के देवबंद में आयोजित महागठबंधन की चुनावी रैली में बसपा प्रमुख मायावती के ‘मुस्लिम बयान’ को लेकर चुनाव आयोग सख्त नजर आ रहा है. उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है. चुनाव आयोग ने कहा है कि मायावती के इस बयान पर कई शिकायतें मिली थी, जिसके बाद आयोग ने यह कदम उठाया है. दरअसल देवबंद में सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन की पहली चुनावी रैली में रविवार को मायावती ने मुस्लिम मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा था, ‘भाजपा को कांग्रेस नहीं हरा सकती. उसे सिर्फ महागठबंधन हरा सकता है. लिहाजा मुस्लिम मतदाता कांग्रेस को वोट देकर उसे ज़ाया करने के बजाय महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में एक तरफा मतदान करें.’ मायावती के इस बयान पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है.

राठौड़ का कहना है कि मायावती द्वारा मुसलमानों से एक राजनीतिक दल को वोट न देने की अपील करना धार्मिक उन्माद फैलाने वाला है. साथ ही यह चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन भी है, लिहाजा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. वहीं दूसरी ओर मायावती का ऐसा बयान ध्रुवीकरण को भी बढ़ावा दे सकता है जिसका नुकसान महागठबंधन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उठाना पड़ सकता है क्योंकि मुस्लिमों से एकतरफा वोट की अपील पर हिंदू वोटरों पर इसका उल्टा असर हो सकता है.

इस चुनावी रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘हमारी सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं. हमारे जवान मर रहे हैं बीजेपी की ज़िम्मेदारी है. ये महापरिवर्तन का चुनाव है. ये दूरियों को मिटाने का चुनाव है. हमें नफ़रत की दीवार गिरानी है. उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस है वही बीजेपी है, जो बीजेपी है वही कांग्रेस है. कांग्रेस परिवर्तन नहीं चाहती वो अपनी पार्टी बनाना चाहती है. आपको देखना होगा कि कौन परिवर्तन लाएगा.’

राजस्थान: बसपा ने जारी की 6 प्रत्याशियों की लिस्ट

PoliTalks news

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने राजस्थान लोकसभा चुनाव के लिए अपनी नई सूची जारी की है. इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. लिस्ट में जोधपुर, जालौर, जयपुर शहर, पाली, चित्तौडगढ़ और बाड़मेर लोकसभा सीटें शामिल हैं. बीएसपी ने बाड़मेर से बखास्त आईपीएस पंकज चौधरी को टिकट देकर चौंका दिया है. जोधपुर से उनकी पत्नी मुकुल चौधरी को टिकट मिला है. बसपा की लिस्ट के अनुसार, जालौर से भागीरथ विश्नोई, जयपुर शहर से रिटायर्ड आईएएस उमराव सालोदिया, चित्तौड़गढ़ से डॉ.जगदीश चंद्र शर्मा और पाली से शिवाराम मेघवाल को टिकट दिया गया है. यह भी पढ़ें: यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को झटका इससे पहले बीएसपी ने राजस्थान के लिए … Read more

मध्यप्रदेश: मतदान से पहले ही इन पांच सीटों पर हार मान चुकी है कांग्रेस

Politalks News

मध्य प्रदेश में 29 में से पांच सीटों पर कांग्रेस ने मतदान से पहले ही हार मान ली है. इसकी बड़ी वजह इन सीटों पर सपा-बसपा का जनाधार है. पिछले लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर सपा और बसपा ने कांग्रेस का खेल खराब कर दिया था. इस बार यह नुकसान और ज्यादा होने की के कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि सपा-बसपा एक साथ मैदान में हैं. कांग्रेस के नेता दबे हुए स्वर में यह स्वीकार करते हैं कि मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन को मध्यप्रदेश में जितने भी वोट मिलेंगे यह उनके वोट बैंक में सेंधमारी होगी. 2014 के चुनाव नतीजों को आधार बनाएं तो मध्यप्रदेश की … Read more