गहलोत सरकार पर भाजपा नेताओं का हल्ला बोल

राजस्थान की गहलोत सरकार में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के भाजपा नेताओं का हल्ला बोल शुरू हो गया है. बीजेपी से राज्यसभा सांसद और मीना समाज के कद्दावर नेता डॉ किरोडी लाल मीना ने पिछले दिनों राजधानी में कावड़ियों पर हुए हमले के खिलाफ गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की तो वहीं प्रदेश में बिगडी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश भर में शुक्रवार को भाजपा नेताओं द्वारा जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा. अपराधियों के खिलाफ किरोडी लाल मीणा का ज्ञापन राजधानी जयपुर में कांवड़ियों पर हुए पथराव की घटना के कुछ … Read more

गुरू रविदास मंदिर तोड़ने पर राजनीति शुरू, प्रियंका और मायावती ने साधा भाजपा पर निशाना

दिल्ली के तुगलकाबाद में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के गुरू रविदास मंदिर तोड़े जाने पर अब राजनीति शुरू हो गयी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने इस मामले में केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सभी राजनीतिक संगठनों ने डीडीए को इसका दोषी ठहराया है जो केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के अधीन आता है. हालांकि मामला राजधानी दिल्ली से जुड़ा है लेकिन देशभर में इसकी आग फैलती जा रही है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और पंजाब की कांग्रेस सरकार सहित शिरोमणी अकाली दल ने भी मंदिर ढहाए जाने की आलोचना की है. पंजाब के फगवाडा, जलंधर, … Read more

योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार किया गया है. ये योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार है. कैबिनेट विस्तार में 23 नए मंत्रियों को जगह मिली है. इनमें 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्री ने पद व गोपनियता की शपथ ग्रहण की. विस्तार में जातिगम समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है. 23 मंत्रियों में से 6 ब्राह्मण, तीन-तीन वैश्य व दलित, दो क्षत्रिय, दो जाट, दो कुर्मी और एक-एक गुर्जर, राजभर, गडरिया, शाक्य एवं मल्लाह शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों में आज ही विभागों का बंटवारा कर सकते हैं. पुराने मंत्रियों के … Read more

राजस्थान में मॉब लिंचिंग- पहलू खान बनाम हरीश जाटव

पूरे भारत में मणिपुर के बाद राजस्थान में मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाने वाली गहलोत सरकार के लिए यह परीक्षा का समय है. एक तरफ पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले के आरोपियों की रिहाई के बाद केस फिर से खोलने के लिए एसआईटी का गठन हो रहा है, जबकि हाल ही अलवर जिले में ही भीड़ की पिटाई से हुई एक युवक की मौत को पुलिस मॉब लिंचिंग नहीं मान रही है. इससे राजस्थान की गहलोत सरकार पर फिर से अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के आरोप लगने लगे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक दैनिक अखबार से बातचीत में कहा है कि प्रदेश सरकार वर्ग विशेष के लिए काम कर … Read more

अलवर जिले में एक और मॉब लिंचिंग, क्या करेगी गहलोत सरकार?

राजस्थान सरकार ने मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाया है. यह लागू होने के बाद मॉब लिंचिंग में दोषी पाए जाने वालों को सख्त सजा का प्रावधान है. इस कानून के बनते ही सबसे पहले पहलू खान की मौत के छह आरोपियों को अदालत ने बेकसूर मानते गए छोड़ दिया. पहलू खान जयपुर से मवेशी खरीदकर अपने घर हरियाणा जा रहा था. रास्ते में अलवर जिले में उस पर भीड़ ने हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. गहलोत सरकार ने अदालत के फैसले के खिलाफ बड़ी अदालत में अपील करने की बात कही है और पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले की दुबारा से जांच करने के निर्देश दिए है. … Read more

पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में पिछली वसुंधरा सरकार की भूमिका की होगी जांच- गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बहुचर्चित पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में पिछली वसुंधरा राजे सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पिछली सरकार की भूमिका की जांच करवाने की बात कही. तो उधर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि एक तरफ गहलोत सरकार पहलू खान मामले की दोबारा जांच करा रही है वहीं, दूसरी तरफ अलवर के ही हरीश जाटव मॉब लिंचिंग मामले में एक्शन नहीं ले रही है. सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को अपने वर्तमान कार्यकाल में पहली बार सीएम आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सीएम गहलोत ने पत्रकारों से वार्ता शुरू करते हुए कहा कि जो बजट हमने … Read more

पहलू खान पर मायावती ने साधा गहलोत पर निशाना, प्रियंका ने बताया चौकानें वाला फैसला

अलवर के बहरोड़ में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए पहलू खान और हाल में आए अलवर कोर्ट के फैसले पर अब राजनीति शुरू हो गयी है. पहलू खान मामले में एडीजे कोर्ट ने इस मामले से जुड़े सभी 6 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया. मॉब लिंचिंग को लेकर राज्य में किसी कोर्ट का पहला फैसला है. अब इस मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है. वहीं प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे को उछाला है. यह भी पढ़ें: पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में सभी आरोपी बरी, अलवर जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला सोशल मीडिया पर मायावती ने लिखा, … Read more

बसपा विधायक राजेन्द्र गुढ़ा का सनसनीखेज आरोप – पैसे लेकर टिकट देती है बसपा

गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में एक सेमिनार के दौरान मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ सनसनीखेज बयान दिया. विधानसभा में बसपा विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में पैसे लेकर टिकट दिया जाता है.

राजस्थान विधानसभा राष्ट्रमंडल परिषद द्वारा आयोजित एक सेमिनार के दौरान उदयपुरवाटी के बसपा विधायक राजेंद्र गुड्डा ने बसपा प्रमुख मायावती पर यह आरोप मढ़ा. लंच के बाद सेमिनार का दूसरा सत्र चल रहा था, सत्र के आखिरी में विधायकों की ओर से सवाल लिए जाने थे. इस दौरान बीएसपी विधाय़क राजेन्द्र गुड्डा ने मंच पर मौजूद वक्ताओं से सवाल पूछा.

सत्र के दौरान विधानसभा में उदयपुरवाटी से बसपा विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने कहा की, ‘हमारी पार्टी बहुजन समाज पार्टी में पैसे लेकर टिकट दिया जाता है..कोई और ज्यादा पैसे दे देता है तो पहले का टिकट कट कर दूसरे को मिल जाता है. तीसरा कोई ज्यादा पैसे दे देता है तो उन दोनों का टिकट कट जाता है.’ गुढ़ा ने आगे कहा, ‘पैसे से चुनाव प्रभावित हो रहे हैं. गरीब आदमी चुनाव नहीं लड़ सकता. पार्टियों में टिकट के लिए पैसे का लेन-देन होता है. हमारी पार्टी बसपा में भी ऐसा ही होता है.

यह पहला मौका नहीं है जब मायावती की बहुजन समाज पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगा हो. इससे पहले भी कई नेता बसपा पर यह आरोप लगा चुके हैं. पिछले साल उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य मुकुल उपाध्याय ने आरोप लगाया था कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें अलीगढ़ से टिकट देने के बदले पैसे मांगे थे. बसपा से निकाले गए उपाध्याय ने कहा था कि मायावती ने उन्हें टिकट देने के एवज में 5 करोड़ रुपये मांगे थे. साल 2016 में दो पार्टी विधायकों ने पैसे लेकर टिकट देने के आरोप लगाए थे. हालांकि बसपा की ओर से हमेशा इस तरह के आरोपों का खंडन किया गया है.

उत्तरप्रदेश में मायावती की बहुजन समाज पार्टी पर 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान पैसे लेकर टिकट देने के आरोप लगे थे. रोमी साहनी और ब्रजेश वर्मा ने आरोप लगाया था कि बसपा की बदनामी इसलिए हो रही है क्योंकि पार्टी टिकट के लिए पैसा मांगा जा रहा है. यह बीआर आंबेडकर और कांशीराम के विचारों के खिलाफ है. दोनों का आरोप था कि बसपा के टिकट के लिए 2 से 10 करोड़ रुपये मांगे जा रहे हैं और मौजूदा विधायकों को भी बख्शा नहीं जा रहा है.

बता दें कि बीते साल दिसंबर में हुए चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को 6 सीटें मिली थी. बसपा राजस्थान में कांग्रेस के साथ सरकार में शामिल है. इनमें उदयपुरवाटी से बसपा विधायक राजेन्द्र गुड्डा को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का काफी नजदीकी माना जाता है. वर्तमान राजस्थान सरकार में मंत्री भंवर सिंह भाटी को राजेन्द्र गुड्डा का रिश्तेदार भी बताया जाता है.

गौरतलब है कि राजस्थान में 2008 की कांग्रेस सरकार में भी बसपा से जीते 6 विधायकों को शामिल किया गया था और राजेन्द्र गुढ़ा को सरकार में मंत्री बनाया गया था. ऐसा माना जा रहा है कि वर्तमान गहलोत सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को देखते हुए राजेन्द्र गुढ़ा ने इस तरह की सनसनीखेज बयानबाजी की है.

बजट सत्र के बाद ईवीएम का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी

संसद के बजट सत्र का समापन होने के बाद कांग्रेस इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों की बैठक बुला सकती है. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों की करारी हार के कारणों की तलाश में ईवीएम की भूमिका पर भी उंगली उठ रही है. कई लोग मानते हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है. 2019 के लोकसभा चुनाव में ईवीएम के जरिए मतदान हुआ और भाजपा ने 303 सीटों पर जीत हासिल की. लोकसभा चुनाव में बीजेपी इस अपार सफलता पर कई लोगों को आश्चर्य है. विपक्षी पार्टियां कई तरह की शंकाएं कर रही है. इसके मद्देनजर अगले चुनावों में कांग्रेस मतपत्रों के … Read more