अजान के लिए शाह ने बीच में रोका अपना भाषण, महबूबा को लिया आड़े हाथ- नहीं करेंगे पकिस्तान से बात

बारामुला में जमकर गरजे अमित शाह

Politalks.News/JammuKashmir. साल के अंत में दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भी रणभेरी बज सकती है. यही कारण है कि केंद्रीय गृहमंत्री एवं बीजेपी के चाणक्य अमित शाह पिछले तीन दिनों से जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं. मंगलवार को जहां अमित शाह ने महानवमी के मौके पर माता वैष्णों देवी के दर्शन किये और राजोरी में एक विशाल सभा को संबोधित किया. तो वहीं बुधवार को विजयादशमी के मौके पर अमित शाह ने राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ अधिकारीयों के साथ सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की. इसके बाद अमित शाह … Read more

महबूबा के बयान पर भड़की BJP- ‘भारत की एकता को खंडित करने की कोशिश करोगे, मिट्टी में मिल जाओगे’

महबूबा के बयान पर भड़की BJP

Politalks.News/JammuKashmir. अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत के हावी होने के बाद अब इसका असर भारत में भी दिखने लगा है. भारत में एक के बाद एक कई दिग्गजों ने अफगानिस्तान पर तालिबानियों द्वारा कब्ज़ा करने की घटना को सही ठहराया है. इसी बीच जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने अफगानिस्तान का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी दी और कहा कि अगर जम्मू कश्मीर को लेकर जल्द ही बातचीत अगर नहीं शुरू की गई तो फिर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे, जिससे सिर्फ बर्बादी होगी. महबूबा ने बीजेपी पर देश को टुकड़ों में बांटने का आरोप भी लगाया कहा कि आजादी के वक़्त अगर बीजेपी होती … Read more

370 हटने के दो साल बाद लोगों को ‘नये कश्मीर’ की आस, कुछ बदला बहुत बदलने का इंतजार…

आर्टिकल 370 हटने के दो साल बाद अब बदल रहे हालात!

Politalks.News/JammuKashmir. आज जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 को खत्म करने की दूसरी सालगिरह है. आज ही के दिन यानी पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी कर दिया गया था. केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र-शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बांटने का ऐलान भी किया था. आज यानी गुरुवार को इस ऐतिहासिक कदम के दो साल पूरे हो गए हैं. इस अवधि में जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई प्रावधानों में भी बदलाव किया गया है. इतना ही नहीं, केंद्र शासित राज्य के हालात भी काफी कुछ बदल गए हैं. आइए इनमें से कुछ पर नजर डालते हैं और हालातों को समझने … Read more

जम्मू कश्मीर पर बैठक में पीएम मोदी और शाह ने दिया चुनाव पर जोर तो नेता बोले पहले केंद्र बहाल करे 370

जम्मू कश्मीर पर बैठक में पीएम मोदी और शाह ने दिया चुनाव पर जोर

Politalks.News/JammuKashmir/Bharat. कश्मीर के नेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी बातचीत के बाद इतना तो तय हो गया है कि घाटी का मसला फिलहाल अभी ‘हल‘ होने वाला नहीं है. बैठक होने से पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि इसमें कोई ठोस ‘निष्कर्ष‘ नहीं निकलने वाला है. बैठक के दौरान पीएम मोदी के सामने ही आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को ‘गैरकानूनी‘ बताया गया. ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम से साढ़े तीन घंटे की मुलाकात के दौरान कश्मीरी नेता 5 अगस्त को नहीं भूल पाए‘. बात को आगे बढ़ाने से पहले बता दें कि 5 अगस्त 2019 मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था. अच्छा … Read more

महबूबा के पाक प्रेम ने बढ़ाई मोदी के मिशन कश्मीर की ‘टेंशन’, फारूक बोले हमारा एजेंडा तो सबको मालूम ही है

महबूबा के पाक प्रेम ने बढ़ाई मोदी के मिशन कश्मीर की 'टेंशन'

Politalks.News/Jammu-Kashmir. आज पूरे देश के अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दलों के नेताओं की अहम बैठकों का दौर चला. राजधानी दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की बैठक हुई. वहीं एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की अगुवाई में दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने के लिए विपक्ष और राष्ट्र मंच से जुड़े नेताओं का ‘मंथन‘ हुआ. तो उत्तरप्रदेश में 2022 की तैयारी को लेकर बीजेपी के दिग्गजों ने महामंथन किया, जिसमें सीएम योगी के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री ने भी शिरकत की. दूसरी ओर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कोरोना की तीसरी लहर को लेकर … Read more

24 जून को पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होगा गुपकार अलायंस, रखेगा अपनी बात: जम्मू-कश्मीर में चल रहे राजनीतिक गतिरोध पर विराम लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों को 24 जून को बुलाया चर्चा के लिए, पीएम मोदी द्वारा बुलाई इस बैठक के लिए गुपकार अलायंस ने दी मंजूरी, जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के निवास पर हुई बैठक में लिया गया फैसला, गुपकार अलायंस के नेताओं की बैठक के बाद अब्दुल्ला ने कहा- ‘जिन्हें भी पीएम की तरफ से न्योता भेजा गया है, वे सभी जाएंगे मीटिंग में, दिल्ली में बुलाई बैठक का नहीं है कोई एजेंडा, हम जम्मू-कश्मीर को लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे बात, हम आसमान के तारे नहीं मांगेंगे, हम वही मांगेंगे, जो हमारा था और हमारा ही रहना चाहिए’

24 जून को पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होगा गुपकार अलायंस