किसान मुद्दे पर नौटंकी कर रही कांग्रेस, उन्हें कैसे पता होगा क्या होता है किसान का दर्द: सांसद लालवानी

Mp Shankar Lalwani Bjp

Politalks.News/MP. बीजेपी सांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) ने प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उपचुनाव को लेकर किसानों के मुद्दे पर कांग्रेसी नौटंकी कर रहे हैं. कमलनाथ कभी भी न तो खेतों में फसल देखने गए और न ही किसान के पास कभी गए तो उन्हें क्या मालूम फसल कैसे खराब होती है और किसानों का दर्द क्या होता है. सांसद लालवानी प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व.निर्भय सिंह पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर चोइथराम सब्जी मंडी चौराहे स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे. बीजेपी सांसद ने उपचुनाव में किसान मुद्दे को कांग्रेस की नौटंकी बताया. सांसद लालवानी ने कहा … Read more

राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद तो छोड़ दिया लेकिन हस्तक्षेप पूरा रखा, जो बना असंतोष का कारण- दिग्विजय सिंह

सोनिया-राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह

Politalks.News/Rajasthan. अगर कहें कि कांग्रेस का अब तो भगवान ही मालिक है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए. एक ओर जहां भाजपा उसके लगभग पूरे साम्राज्य पर कब्जा करके बैठ गई है, वहीं दूसरी ओर उसके घर में ही उखाड-पछाड़ का दौर चल रहा है. कांग्रेस जिस खराब दौर से गुजर रही है, वर्तमान में बन रही कुछ सियासी तस्वीरों से इस बात को समझने की कोशिश करते हैं. पहली तस्वीर – सीनियर जूनियर के बीच जंग मध्य प्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच की सियासी जंग में कांग्रेस को अपनी सरकार खोनी पड गई. हाल ही में राजस्थान में सचिन पायलट की मुख्यमंत्री गहलोत से नाराजगी के … Read more

मुख्यमंत्री का काफिला रोक महिलाएं बोलीं ‘फीस भरने को लेकर दबाव बना रहे स्कूल.. कृप्या देखिए’

Shivraj Singh Chouhan Mp Cm

Politalks.News/MP. कोरोना काल में लॉकडाउन से लेकर अब तक स्कूल बंद हैं. उसके बाद भी प्राइवेट स्कूल कभी ऑनलाइन क्लास तो कभी ट्यूशन फीस के नाम पर लगातार पेरेंट्स पर फीस भरने का दबाव बना रहे है. इस पर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार सख्त है और एक्शन के मूड में ह़ै. स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए एमपी की बीजेपी सरकार एक्ट लाने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं. इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौर के अधिकारियों को भी संबंधित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. दरअसल ताजा मामला इंदौर जिले का है जहां अग्रवाल … Read more

मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कमलनाथ को 27 सीटों की दरकार, क्या करेगा गांधी परिवार?

Madhya Pradesh (3)

Politalks.News/MadhyaPradesh. नेशनल कांग्रेस में नए अध्यक्ष के लिए चुनाव को लेकर शुरू हुए घमासान का असर मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के परिणामों पर भी पड सकता है. यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा से हाथ मिलाने के बाद कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी. सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने भी कांग्रेस को जय श्रीराम कह दिया था. इसके बाद तीन अन्य विधायक भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए. इस तरह ऑपरेशन लोटस के तहत कांग्रेस के 25 विधायकों ने पार्टी को नमस्त कर दी. इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस के एक-एक विधायक का निधन हो गया. कुल मिलाकर 27 विधानसभा सीटों … Read more

मध्यप्रदेश उपचुनाव में बढ़ी कमलनाथ की मुश्किलें, बसपा ने पहली लिस्ट में उतारे 8 उम्मीदवार

politalks news

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं. वजह है- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उप चुनावों के लिए अपने 8 उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतारा है. सूची में बसपा के पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाह का नाम भी शामिल है. सूची के मुताबिक बसपा ने मुरैना की तीन, भिंड व शिवपुरी की दो-दो और ग्वालियर की एक सीट पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं. अभी तक लग रहा था कि सपा-बसपा और कांग्रेस मिलकर सीटों पर बंटवारा करेंगे लेकिन बसपा के चुनाव लड़ने के बाद अब कांग्रेस का अकेले चुनावी … Read more

शिवराज सिंह ने कमलनाथ को बताया ‘दुष्ट’, पूर्व कांग्रेस सरकार को कहा ‘गद्दार’

Shivraj Singh Chouhan

Politalks.news/MP. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh) ने प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) को दुष्ट बताया, साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को ‘गद्दार’ कहकर संबोधित किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शनिवार को ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कमलनाथ के हनुमान चालीसा के पाठ पर भी तंज कसा, साथ ही पूर्व सरकार पर किसानों के साथ छल और भ्रष्टाचार जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए. कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वॉइन कर चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया का बचाव करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने उपचुनावों में सभी सीटों पर जीत का दावा ठोका है. इस दौरान काले कपड़े पहनकर सिंधिया का विरोध करने … Read more

मध्यप्रदेश में कोई और सिंधिया न बने इसलिए नेता प्रतिपक्ष बने कमलनाथ!

Madhya Pradesh (2)

Politalks.news/MP. मध्यप्रदेश में पूर्व सीएम कमलनाथ एक बार फिर दोहरी भूमिकाओं में आ गए हैं. कमलनाथ को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपा गया है. वे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं. प्रदेश में कांग्रेस में फिर से पनप रही गुटबाजी को देखते हुए ये फैसला किया गया है. हालांकि मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष की दोहरी भूमिका के चलते ही कमलनाथ सरकार गिर गई थी. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी के कमल से दोस्ती की और अपने साथ लंबी विधायकों की फौज भी ले गए. सिंधिया की महत्वकांक्षा के कारण नाथ सरकार गिरी और फिर से शिवराज सिंह की कमल सरकार बनी. वर्तमान में प्रदेश की राजनीति में कमलनाथ के … Read more

सिंधिया को कहा ‘गद्दार’ तो पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह ने याद दिलाई ‘फटा झोला और टूटी साइकिल’

Malkhan Singh Vs Dr Govind Singh Mla Congress

Politalks.news/MP. कांग्रेस के पूर्व मंत्री और लहार विधायक डॉ.गोविंद सिंह (Dr. Govind Singh) को ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘गद्दार’ कहना उस वक्त भारी पड़ गया, जब पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह ने विधायक महोदय को पुराने गरीबी दिनों की याद दिला दी. चंबल के पूर्व दस्यु सम्राट ने कहा, ‘मुझे तुम्हरी औकात पता है. एक टूटी सी झोपड़ी, एक टूटी सी मड़ैया, जरा सी आयुर्वेदिक दवाई और झोला फटा हुआ…एक टूटी हुई साइकिल और आज हजारों बीघा जमीन अवैध घेर-घेर के ट्यूबबेल लगाए, ये क्या गद्दारी नहीं है.’ डॉ. गोविंद सिंह चंबल इलाके की लहार विधानसभा सीट से विधायक हैं और पिछली कमलनाथ सरकार में सहकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. डॉ.गोविंद लहार विधानसभा सीट से सातवीं बार विधायक बने हैं.

कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ.गोविंद सिंह ने दिए गए बयान में सिंधिया को गद्दार बताया था. उसी बयान को लेकर चंबल के पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह (Malkhan Singh) ने विधायक का नाम लिए बगैर जमकर प्रहार किया और खूब खरी-खोटी सुनाई. मलखान सिंह ने कहा कि टूटी झोपड़ी में रहने वाले, फटे झोले में दवाई लेकर टूटी साइकिल से इंजेक्शन लगाने वालों पर आज हजारों बीघा जमीन कहां से आ गई.

मलखान सिंह ने कहा, ‘जिनके पास कुछ साधन नहीं था और जो मेरे समय में एक टूटी साइकिल लेकर डेढ़ रुपये में गांव-गांव जाकर इंजेक्शन लगाते थे, आज बढ़-बढ़ कर बातें कर रहे हैं. जो सिंधिया के खिलाफ बात करते हैं, बगावत करते हैं, ये अच्छी बात नहीं है. ये बड़े-बड़े नेताओं की बात है. इसमें बड़े नेता सिंधिया जी का मुकाबला करें तो अच्छी बात है और अच्छा लगता है.’

यह भी पढ़ें: शिवराज का स्थानीय नागरिकों को शत प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान, कांग्रेस ने बताया ‘चुनावी घोषणा’

चंबल के पूर्व दस्यु सम्राट ने आगे कहा, ‘आज दिग्विजयसिंह सिंह है, कमलनाथ हैं, या दोनों तरफ के नेता हों तो इनकी बात अलग है. उनके बीच में हमको नहीं बोलना चाहिए. अब छोटे दल के जो नेता हैं, इनकी व्यवस्थाएं सबको पता हैं. आज कोई गद्दार कहता है, कोई कुछ कहता है, ये सब बकवास है. किसी को गद्दार कहना, किसी को अच्छा बुरा कहना, ये गलत बात है.’

पूर्व मंत्री पर निशाना साधते हुए मलखान सिंह ने कहा, ‘तुम्हारे पास एक बीघा जमीन नहीं थी लेकिन आज हजारों बीघा जमीन पड़ी है. मैं उस वक्त बागी था लेकिन मुझे तुम्हरी औकात पता है. एक टूटी सी झोपड़ी, एक टूटी सी मड़ैया, जरा सी आयुर्वेदिक दवाई और झोला फटा हुआ…एक टूटी हुई साइकिल और आज हजारों बीघा जमीन अवैध घेर-घेर के ट्यूबबेल लगवाए. ये गद्दारी नहीं है.’

बता दें, डॉ.गोविंद सिंह चंबल इलाके की लहार विधानसभा सीट से विधायक हैं और कमलनाथ सरकार में सहकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. डॉ.गोविंद लहार विधानसभा सीट से सात बार विधायक बने हैं. वहीं, पूर्व दस्यु सम्राट मलखान सिंह की कभी तूती बोलती थी और वे चंबल में खौफ का पर्याय थे. चंबल में 18 सालों तक उसकी बादशाहत चली और चंबल के 6 जिलों में उसका आतंक था. 1982 में हथियार डालकर वे अध्यात्म की राह पर चले और अब सामाजिक कामों में सक्रिय हैं.

यह भी पढ़ें: मुझे तो भरोसा ही नहीं था कि कमलनाथ इतनी मेहनत कर लेंगे: दिग्विजय सिंह

याद दिला दें, हाल में प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी सिंधिया और उनके साथ बीजेपी में शामिल हुए सभी बागियों को गद्दार कहा था. छिदवाड़ा के अपने निजी दौरे पर गए दिग्गी राजा ने एक तरफ कमलनाथ की जमकर तारीफ की, वहीं दूसरी ओर सिंधिया और सभी बागियों को गद्दार बताया, साथ ही उप चुनावों में जनता द्वारा सबक सिखाने की बात भी कही.

मुझे तो भरोसा ही नहीं था कि कमलनाथ इतनी मेहनत कर लेंगे: दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh And Kamalnath

Politalks.news/MP. मध्यप्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जमकर तारीफ की. दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ इतनी मेहनत करेंगे, उन्हें भरोसा नहीं था. काम करते-करते उनकी तबीयत तक खराब हो जाती है, इसके बाद भी लोगों से मिलते हैं उनकी समस्याएं सुनते और उसका निराकरण करते हैं. दिग्विजय सिंह छिंदवाड़ा में पत्रकारों से ये बात कही. दिग्गी राजा अपनी पत्नी अमृता के साथ तामिया में होने वाले एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने छिंदवाड़ा आए हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा कि जिस तरह से कमलनाथ मेहनत कर रहे हैं, उस हिसाब से एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में वापसी … Read more

शिवराज का स्थानीय नागरिकों को शत प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान, कांग्रेस ने बताया ‘चुनावी घोषणा’

Shivraj Singh And Madhyapradesh

Politalks.News/MP. ‘मामा’ शिवराज ने अपने प्यारे भांजे भांजियों को रक्षाबंधन का रिटर्न गिफ्ट देते हुए एक बड़ा ऐलान किया है. अब प्रदेश की सभी सरकारी नौकरियां स्थानीय युवाओं को ही मिलेंगी. इनमें किसी भी बाहरी व्यक्ति या उम्मीदवार को शामिल नहीं किया जाएगा.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेश में सभी सरकारी नौकरियों में स्थानीय नागरिकों को शत प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की. अब सरकार की सभी नौकरियां अब एमपी डोमिसाइल रखने वालों के लिए आरक्षित होगी. इसके साथ ही आदिवासियों को साहुकारों के चुंगल के बचाने के लिए एक नया कानून लाने की बात भी कही. सीएम … Read more