अपने बयान से पलटी कंगना बोली – ‘माफ कर दो मुझे..’

kangana ranaut

हिमाचल के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने चार साल पुराने एक मानहानि के मामले में बठिंडा की एक अदालत में माफी मांगी. कंगना ने अपने पिछले बयान से पलटते हुए कहा कि मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है और उनकी ऐसी मंशा नहीं है. हालांकि याचिका कर्ता माफी देने के मूड में नहीं हैं और उन्होंने इस पर सोचने के लिए समय मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होनी है. दरअसल कंगना जिस मामले में कोर्ट में पेश हुई, वह साल 2021 का है, जब किसान आंदोलन चल रहा था. उस दौरान कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने … Read more

सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या पर निहंगों का कबूलनामा तो भाजपा ने किसान नेता को घेरा, यदि टिकैत ने…

सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या पर निहंगों का कबूलनामा

Politalks.News/Delhi. सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों के मंच के पास ही बैरिकेडिंग पर शव टंगा मिलने को लेकर राजनीति तेज हो गई है. इस हत्या का ठीकरा भाजपा ने किसान नेता राकेश टिकैत के सिर फोड़ा है. हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली में मिले इस शव को लेकर भाजपा के आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कहा कि, ‘यदि राकेश टिकैत ने योगेंद्र यादव के बगल में बैठकर मॉब लिंचिंग को गलत न ठहराया होता तो यह हत्या न होती’. अमित मालवीय ने लिखा कि, ‘किसानों के नाम पर इस तरह की अराजकता फैला रहे लोगों के नाम उजागर किए जाने चाहिए’. हालांकि निहंगों ने इस हत्या का … Read more

हनुमान बेनीवाल ने शहीदों की मूर्ति का किया अनावरण, भारतमाला प्रोजेक्ट में किसानों को उचित मुआवजे की मांग

हनुमान बेनीवाल ने शहीदों को किया नमन, किसानों की उठाई मांग

Politalks.News/Rajasthan. RLP मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को कई कार्यक्रमों में भाग लिया और कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई की. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शहीदों की मुर्तियों का अनावरण किया और जनसभाओं को भी संबोधित किया. सांसद बेनीवाल ने डीडवाना में कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई भी की. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पड़ रहे. हनुमान बेनीवाल ने लाडनूं क्षेत्र के ग्राम बालसमंद में सीमा सुरक्षा बल के जांबाज शहीद राकेश नेहरा की मूर्ति अनावरण किया और जनसभा को भी संबोधित किया. इसके बाद सांसद बेनीवाल ने हुडास ग्राम में भारत-पाक 1971 की जंग में शहीद हुए … Read more

‘योगी बैठ्या है बक्कल तार दिया करे’, BJP के ट्वीट पर भड़का विपक्ष- ‘समय बताएगा किसके उतरते बक्कल’

BJP के ट्वीट पर भड़का विपक्ष

Politalks.News/Uttarpardesh. तीन कृषि कानूनों और एमएसपी की गारंटी को लेकर किसानों का आंदोलन पिछले 9 महीने से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर जारी है. अब किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली की तरह लखनऊ को घेरने का ऐलान किया है. पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने लखनऊ को घेरने की बात कही थी. अब राकेश टिकैत के बयान पर उत्तर प्रदेश बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक कार्टून शेयर किया है, लेकिन बीजेपी के इस कार्टून पर पर अब बवाल हो रहा है. उत्तरप्रदेश बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ‘ओ भाई जरा संभल कर जइयो लखनऊ में…’ हेडिंग से शेयर किए गए इस कार्टून में … Read more