विशेष: पद्म पुरस्कारों का ऐलान PM मोदी की सियासी सर्जिकल स्ट्राइक! गरमाई कांग्रेस की अंदरूनी सियासत

पीएम मोदी की सियासी स्ट्राइक

Politalks.News/PadmaAwards. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मोदी सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया. मोदी सरकार ने चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान, 17 को पद्म भूषण सम्मान और 107 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया है. इनमें सबसे ज्यादा सियासी चर्चा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और CPI (M) नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म सम्मान दिए जाने को लेकर हो रही है. मोदी सरकार के ऐलान के साथ ही कांग्रेस की अंदरुनी सियासत एक बार फिर गरमा गई है. गुलाम नबी आजाद को पद्म सम्मान दिए जाने पर पहले से बिखरी कांग्रेस में विवाद बढ़ता दिख रहा है. वहीं मशहूर प्लेबैक सिंगर संध्या मुखर्जी ने … Read more

ममता के बयान पर ‘लाल’ हुए कांग्रेसी दिग्गज, सिब्बल बोले- कांग्रेस बिना UPA जैसे आत्मा बिना शरीर

UPA खत्म वाले ममता के बयान पर भड़के कांग्रेसी दिग्ग

Politalks.News/Delhi. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के UPA खत्म वाले बयान पर सियासत गरमा गई है. बयान के सामने आने के बाद से कांग्रेसी दिग्गज एक के बाद एक ममता बनर्जी पर पिल पड़े हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने UPA में कांग्रेस की जरूरत को लेकर बड़ा बयान दिया है. सिब्बल ने कहा है कि, ‘कांग्रेस के बिना UPA ऐसा है, जैसे बिना आत्मा का शरीर‘, तो सांसद अधीर रंजन ने तंज कसते हुए कहा कि, ‘भारत का मतलब बंगाल नहीं है.’ तो वहीं दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह बोले कि, ‘कांग्रेस के बिना नहीं बन सकता है कोई भी विकल्प‘. आपको बता दें, ममता बनर्जी … Read more

कांग्रेस में रार: सिब्बल के घर पर हुए प्रदर्शन को आनंद शर्मा ने बताया गुंडागर्दी, सोनिया से की ये बड़ी मांग

कांग्रेस के कुनबे में बढ़ती रार !

Politalks.News/Delhi. एक के बाद एक कांग्रेसी नेताओं के पार्टी छोड़ने और हाल ही में पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल द्वारा पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़ा किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को उनके आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन और नारेबाजी को कांग्रेस के ही दूसरे वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने गुंडागर्दी करार दिया है. आनंद शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कपिल सिब्बल के घर के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शनपर गहरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सोनिया गांधी से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. शर्मा ने कहा कि, ‘असहिष्णुता और हिंसा कांग्रेस … Read more

मोदी के खिलाफ एक ‘जाजम’ पर विपक्ष की सबसे बड़ी जमात!, सिब्बल ने की विपक्षी एकता की ‘वकालात’

कपिल सिब्बल के जन्मदिन के बहाने 'सियासी दावत'

Politalks.News/Delhi. संसद के मानसून सत्र से इतर विपक्षी पार्टियां लगातार एक साथ आने की कोशिश कर मोदी सरकार को घेर रही हैं. इस सबके बीच देश की राजधानी में सोमवार रात एक बड़ी सियासी दावत हुई, जिस पर हर किसी की नज़र गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा अपने जन्मदिन के मौके पर नई दिल्ली में एक सियासी दावत दी गई, जिसमें विपक्ष के कई बड़े चेहरे शामिल हुए. बताया जा रहा है कि देश की 15 बड़ी पार्टियों के करीब 45 दिग्गज इस दावत में मौजूद थे. इस पूरी दावत का लब्बोलुआब ये है कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो और … Read more

मेरे मरने के बाद ही होगा ऐसा संभव- जितिन प्रसाद की तरह कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर बोले कपिल सिब्बल

जितिन का जाना एक कूड़े के कूड़ेदान में जाने जैसी प्रकिया- एमपी कांग्रेस

Politalks.News/UttarPradesh. आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक 8 महीने पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी जितिन प्रसाद ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण कर ली है. जितिन प्रसाद के यूं एक दम से BJP में जाने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने जितिन प्रसाद और बीजेपी पर पर तंज कसते हुए कहा कि ‘क्या उन्हें बीजेपी से प्रसाद मिलेगा? वहीं खुद के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर कपिल सिब्बल ने कहा कि ‘ऐसा उनके मरने के बाद ही हो सकता है‘. तो वहीं सिब्बल के बयान पर बीजेपी ने भी जोरदार तंज कसा और कांग्रेस … Read more