कमलनाथ के पैरों की धूल भी नहीं हैं शिवराज सिंह: उपचुनाव प्रचार में गरजे जीतू पटवारी
Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने प्रदेश में होने वाले उपचुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और मांधाता सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नारायण पटेल पर जमकर हमला किया. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह कमलनाथ के पैरों की धूल भी नहीं है. खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तीखे वार किए. मध्य प्रदेश का उपचुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, नेताओं के बयानों की कर्कशता बढ़ती जा रही है. ऐसी ही एक चुनावी रैली में रविवार को कमलनाथ सरकार में मंत्री … Read more