UP में माफिया दिखता है 3 जगह- ‘जेल में, प्रदेश के बाहर या सपा प्रत्याशियों की सूची में’- शाह का तंज

योगीराज में माफिया कर गया पलायन

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर सियासी दिग्गज अब चुनावी रण में हुंकार भर रहे हैं. बीजेपी (BJP) आलाकमान किसी भी हालत में उत्तरप्रदेश की सत्ता में वापसी करना चाहता है.वहीं भारतीय राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) एक के बाद एक उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) के दौरे कर रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के गढ़ अलीगढ़ के अतरौली में (Atroli) हुंकार भरी. अतरौली विधानसभा सीट पर पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पौत्र व राज्यमंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) मैदान में हैं. इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते … Read more

‘बाबूजी’ के त्रयोदशी संस्कार में 1 लाख लोगों को निमंत्रण, राजस्थानी बूंदी के लड्डू रहेंगे प्रसादी में

बाबूजी की तेरहवीं में जीमेंगे 1 लाख लोग

Politalks.News/Uttrapardeh. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार (तेरहवीं) भी खास रहने वाला है. ‘बाबूजी’ का त्रयोदशी संस्कार एक सितंबर (बुधवार) को यूपी के अलीगढ़ में अतरौली के केएमवी इंटर कॉलेज में आयोजित होगी. ऐतिहासिक आयोजन में बाबूजी को श्रद्धांजलि देने और भोजन प्रसादी में प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्रियों, भाजपा, संघ के दिग्गजों के साथ ही आसपास जिलों की जनता भी पहुंचेगी. ‘बाबूजी’ की त्रयोदशी संस्कार में करीब 1 लाख से ज्यादा लोग जीमेंगे. इसकी तैयारी के लिए 1400 कारीगर भोजन तैयार कर रहे हैं. रविवार को 700 कारीगरों के साथ राजस्थानी बूंदी लड्डू बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी … Read more

मैडम राजे ने अलीगढ़ जाकर दी ‘बाबूजी’ को श्रद्धांजलि, कहा- मेरा सौभाग्य उनके मार्गदर्शन में किया काम

मेरा सौभाग्य उनके मार्गदर्शन में किया काम-मैडम राजे

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ पहुंच कर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान कर पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. मैडम वसुंधरा राजे आज सुबह हैलिकॉप्टर से दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचीं और मैरिस रोड स्थित पूर्व सीएम कल्याण सिंह की कोठी, राज पैलेस पहुंचीं. यहां मैडम राजे ने स्व0 कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व कल्याण सिंह के बेटे और एटा के सांसद राजवीर सिंह एवं परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. इस दौरान वसुंधरा राजे के साथ झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह, पूर्व मंत्री यूनुस खान, विधायक पुष्पेन्द्र बाली और गोविंद रानीपुरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. … Read more

कल्याण सिंह के निधन पर AMU के VC ने जताया शोक तो हुआ बवाल, विरोध में कैंपस में लगे पोस्टर

AMU के VC ने जताया शोक तो हुआ बवाल

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पर एएमयू कुलपति तारिक़ मंसूर की कैम्पस के अंदर भूचाल आ गया है. एएमयू के वाइस चांसलर ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक संदेश जारी किया था लेकिन अब इसपर ही विवाद हो गया है. शोक जाहिर करने पर यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने ही अपने वाइस चांसलर का विरोध किया है. इसको लेकर एएमयू कैंपस में कुछ जगह पर्चे भी चिपकाए गए हैं. पर्चे किसने चिपकाये हैं अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. कैम्पस में लगे इन पर्चों को एएमयू प्रशासन की तरफ से हटा दिया गया हैं. दरअसल 22 अगस्त … Read more

वाजपेयी से झगड़े के बाद अलग पार्टी बना चुके कल्याण सिंह जब वापस BJP में लौटे तो कही ये बड़ी बात

img 20210822 175255

Politalks.News/KalyanSingh. भाजपा के पहले फायर ब्रांड दिग्‍गज नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्‍याण सिंह का लम्बी बीमारी के बाद कल रात लखनऊ के PGSI अस्पताल में निधन हो गया. आपको बता दें, कभी उत्तरप्रदेश का पावर सेंटर रहने वाले कल्याण सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई नेताओं से रिश्‍ते खराब होने के बाद भाजपा से बाहर होना पड़ा था. हालांकि वापसी के बाद कल्याण सिंह ने कहा था कि अब मेरी यजी5इच्छा है कि जीवनभर मैं भाजपा में रहूं और मेरा शव पार्टी के झंडे में लिपट कर श्मशान भूमि की तरफ जाए. आपको बता दें, उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक समय ऐसा भी आया … Read more

यादों में ‘कल्याण’: फायर ब्रांड नेता और आक्रामक फैसले के लिए जाने जाते थे कल्याण सिंह, शोक की लहर

img 20210822 081257

Politalks.News/UttarPradesh. शनिवार रात उत्तरप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी का ‘कल्याण’ युग खत्म हो गया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने लंबी बीमारी के बाद 89 साल की आयु में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में शनिवार रात करीब 9:15 अंतिम सांस ली. आपको बता दें, कल्याण सिंह पिछले काफी समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. उन्हें चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था. लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण शुक्रवार रात कल्याण सिंह ने अंतिम सांस ली. स्व0 कल्याण सिंह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ-साथ हिमाचल … Read more