शिवराज सिंह ने कमलनाथ को बताया ‘नालायक’ तो सिंधिया ने दिग्गी को कहा ‘गद्दार’

शिवराज सिंह - ज्योतिरादित्य सिंधिया V/S दिग्विजय - कमलनाथ

Politalks.News/MP. आज चुनाव आयोग ने जब बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया, उससे पहले तक लग रहा था कि मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उप चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया जाएगा. हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं. ऐसे में मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार और सरकारी घोषणाओं के लिए कुछ एक दिन और मिल गए. माना जा रहा है कि महीने के आखिर तक तारीखों का एलान कर दिया जाएगा. खैर… तारीख तो आएगी जब आएगी लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी दोनों खेमों से एक दूसरे पर छीटाकशी का दौर बदस्तूर जारी है. यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व सीएम कमलनाथ … Read more

पीसी करने से रोका तो सड़क पर बैठे पटवारी, बोले- 100 रुपये में कोरोना बांट रही सरकार

Madhya Pradesh (6)

Politalks.news/MP. इंदौर की रेसीडेंसी कोठी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे कांग्रेसियों को प्रशासन ने भीतर जाने से रोक दिया. इस पर कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे कांग्रेसी विधायक जीतू पटवारी (Jitu Patwari) भड़क उठे और सड़क पर बैठकर ही मीडिया को संबोधित किया. इससे पहले ये मीडिया वार्ता रेसीडेंसी कोठी में होनी थी लेकिन ऐन वक्त पर पीसी पर रोक लगाते हुए प्रशासन ने यहां तैयारियों में लगे कार्यकर्ताओं को भी रेसीडेंसी से बाहर कर दिया. इससे गुस्साए कांग्रेसियों ने पहले प्रशासन के समक्ष विरोध जताया और रेसीडेंसी कोठी के बाहर ही मीडिया से बात करते हुए शासन-प्रशासन को जमकर खरी खोटी सुनाई. पटवारी ने शिवराज सरकार पर 100 रुपए … Read more

चंबल संभाग में जनता को लुभाने पहुंचे सिंधिया और शिवराज, कमलनाथ को बताया ‘बोरानाथ’

सिंधिया, शिवराज सिंह और कमलनाथ

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश में 27 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी की तरफ से काफी तैयारी तेज हो गयी है. चंबल संभाग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंध‍िया (Jyotiraditya Scindia) लगातार कांग्रेस पार्टी और पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमलावर हो रहे हैं. बीते दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और सिंधिया ने चंबल संभाग के मुरैना और मेहगांव में पहुंचे जहां दोनों नेताओं ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. यहां सीएम शिवराज ने कमलनाथ को ‘बोरानाथ’ कहकर भी संबोधित किया. दिमनी-पोरसा में सीएम शिवराज ने किए कई लोकार्पण/शिलान्यास चंबल संभाग के दिमनी के रतीराम का पुरा व अंबाह विस की पोरसा मंडी में करीब 200 करोड़ रुपये … Read more

सिंधिया के गढ़ में कमलनाथ की सेंधमारी, बीजेपी के कद्दावर नेता सिकरवार ने थामा कांग्रेस का हाथ

Satish Singh sikarwar

Politalks.News/MP. एमपी में पिछले दिनों बीजेपी ने महासदस्यता अभियान चलाकर दावा किया था कि कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं. अब जवाबी कार्रवाई में कांग्रेस भी बीजेपी खेमे में तोड़फोड़ करने में जुट गई है. प्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सबसे ज्यादा सीटें ग्वालियर चंबल की है और यहां सियासी उठापटक जारी है. ऐसे में कांग्रेस ने शुरुआत यही से की है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने सिंधिया महाराज के गढ़ ग्वालियर में सेंध लगाते हुए बीजेपी के कद्दावर नेता सतीश सिंह सिकरवार (Satish Singh Sikarwar) को अपने साथ मिलाया है. सत्तारूढ़ भाजपा को ये बड़ा झटका लगा है क्योंकि सिकरवार की धन-बल की … Read more

मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कमलनाथ को 27 सीटों की दरकार, क्या करेगा गांधी परिवार?

Madhya Pradesh (3)

Politalks.News/MadhyaPradesh. नेशनल कांग्रेस में नए अध्यक्ष के लिए चुनाव को लेकर शुरू हुए घमासान का असर मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के परिणामों पर भी पड सकता है. यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा से हाथ मिलाने के बाद कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी. सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने भी कांग्रेस को जय श्रीराम कह दिया था. इसके बाद तीन अन्य विधायक भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए. इस तरह ऑपरेशन लोटस के तहत कांग्रेस के 25 विधायकों ने पार्टी को नमस्त कर दी. इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस के एक-एक विधायक का निधन हो गया. कुल मिलाकर 27 विधानसभा सीटों … Read more

सिंधिया से बोले शिक्षक- आप तो बीजेपी में आ गए और हम सड़कों पर ही रह गए, महाराज ने दिया ये जवाब

Jyotiraditya Scindia

Politalks.News/MP. कोरोनाकाल से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने शिक्षकों के पक्ष में एक बड़ा बयान दिया था जिसके बाद उनके बागी तेवर साफ साफ झलकने लगे थे. ये बयान था अतिथि शिक्षकों के समर्थन में, जब सिंधिया ने कहा कि आपके हितों के लिए अगर सड़कों पर भी उतरना पड़े तो भी मैं उतर जाउंगा. ये बयान अतिथि शिक्षकों के नियमितिकरण को लेकर दिया गया था. ग्वालियर में बीजेपी के तीन दिवसीय महा सदस्यता अभियान के दौरान अतिथि शिक्षकों ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की. शिक्षकों ने कहा कि आप बीजेपी में आ गए और हम सड़कों पर ही रह गए. इस … Read more

शिवराज सिंह ने कमलनाथ को बताया ‘दुष्ट’, पूर्व कांग्रेस सरकार को कहा ‘गद्दार’

Shivraj Singh Chouhan

Politalks.news/MP. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh) ने प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) को दुष्ट बताया, साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को ‘गद्दार’ कहकर संबोधित किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शनिवार को ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कमलनाथ के हनुमान चालीसा के पाठ पर भी तंज कसा, साथ ही पूर्व सरकार पर किसानों के साथ छल और भ्रष्टाचार जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए. कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वॉइन कर चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया का बचाव करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने उपचुनावों में सभी सीटों पर जीत का दावा ठोका है. इस दौरान काले कपड़े पहनकर सिंधिया का विरोध करने … Read more

कांग्रेस के गढ़ ग्वालियर में भाजपा ने जलाई उपचुनाव की ‘ज्योति’, सिंधिया का हुआ जबरदस्त विरोध

ज्योतिरादित्य सिंधिया

Politalks.News/MadhyaPradesh. आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी उत्सव पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. हमारे देश में आमतौर पर किसी अच्छे और शुभ कार्य करने के लिए श्री गणेशाय नमः लिखा जाता है. वैसे भी आज गणेश उत्सव की शुरुआत हुई है. आज मध्य प्रदेश में भाजपा के लिए बप्पा गणपति ने वर्षों पुरानी ‘कसक’ दूर कर दी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के रजवाड़े में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ‘चुनावी मिलन’ का गेम खेला. आइए आज आपको मध्यप्रदेश के शहर ग्वालियर लिए चलते हैं. देश की राजनीति में ग्वालियर क्षेत्र को मध्यप्रदेश कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है. माधवराव सिंधिया ने ग्वालियर और आसपास के … Read more

मध्यप्रदेश में कोई और सिंधिया न बने इसलिए नेता प्रतिपक्ष बने कमलनाथ!

Madhya Pradesh (2)

Politalks.news/MP. मध्यप्रदेश में पूर्व सीएम कमलनाथ एक बार फिर दोहरी भूमिकाओं में आ गए हैं. कमलनाथ को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपा गया है. वे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं. प्रदेश में कांग्रेस में फिर से पनप रही गुटबाजी को देखते हुए ये फैसला किया गया है. हालांकि मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष की दोहरी भूमिका के चलते ही कमलनाथ सरकार गिर गई थी. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी के कमल से दोस्ती की और अपने साथ लंबी विधायकों की फौज भी ले गए. सिंधिया की महत्वकांक्षा के कारण नाथ सरकार गिरी और फिर से शिवराज सिंह की कमल सरकार बनी. वर्तमान में प्रदेश की राजनीति में कमलनाथ के … Read more

कांग्रेस में काबिल नेताओं पर सवालिया निशान खड़ा किया जाता है, पायलट की भी यही स्थिति है- सिंधिया

सिंधिया ने बताई कांग्रेस में पायलट की स्थिति

Politalks.News/Madhya Pradesh. बीजेपी से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाया कि राज्य के कांग्रेस नेता कुर्सी के लिये छटपटा रहे हैं और उन्हें जनता की सेवा से कोई लेना-देना नहीं है. वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर हमले जारी रखते हुए सांसद सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में काबिल नेताओं पर सवालिया निशान खड़ा किया जाता है और उनके पूर्व दलीय सहयोगी सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने भी हाल ही में यही स्थिति झेली है. कांग्रेस का दामन छोड़कर करीब पांच महीने पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने … Read more