नीतीश को दिग्विजय का ऑफर, ‘देश बचाने बीजेपी का साथ छोड़ तेजस्वी का साथ दें’

Digvijay And Nitish Kumar

Politalks.News/MP. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता देने के साथ ही तेजस्वी यादव का साथ देने की अपील की है. दिग्गी राजा ने बीजेपी और संघ को अमरबेल के समान बताया और कहा कि देश बचाने के लिए नीतीश कुमार बीजेपी और संघ का साथ छोड़कर तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दें. इसके अलावा, बिहार परिणामों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर हमलावर होते हुए उन्हें महागठबंधन की हार का उत्तरदायी बताया. साथ ही चुनाव लड़ते हुए बीजेपी को अंदरूनी तौर पर मदद करने का आरोप भी लगाया. दिग्गी राजा ने बीजेपी और संघ को अमरबेल के समान बताया. दिग्विजय सिंह ने कहा … Read more

सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय को फिर बताया गद्दार, जनता का जताया आभार, कांग्रेस पर टिप्पणी से बचे

Jyotiraditya Scindia (2)

Politalks.News/MP/JyotiradityaScindia. मध्य प्रदेश उपचुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा नेता राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मतदादाओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया. इसके साथ ही सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जरूर निशाना साधा लेकिन कांग्रेस के खिलाफ प्रतिक्रिया देने से बचते हुए सिंधिया ने कहा- मैं अतीत में नहीं जीता हूं, वर्तमान और भविष्य में जीता हूं और वर्तमान में भाजपा का कार्यकर्ता हूं. कांग्रेस पार्टी मेरा अतीत है और मैं अतीत पर बात नहीं करना चाहूंगा. मीडिया के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि पिछले आठ महीने से मैं विनम्रता के पैमाने पर खड़ा रहा हूं. आज मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं इसलिए भाजपा से जुड़े प्रश्नों … Read more

11 राज्यों के उपचुनावों में बजा बीजेपी का डंका, मध्यप्रदेश में ​कायम रहा सिंधिया का जलवा

Mp Byelection Result 2020

Politalks.News/By_Election. मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यों में हुए उपचुनावों में बीजेपी का प्रभाव छाया रहा. 59 सीटों पर हुए उपचुनावों में बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना डंका बजाया. कांग्रेस को 12, एक सीट पर समाजवादी पार्टी, दो सीटों पर बीजेडी, एक सीट पर झामुमो, एक सीट पर एनडीपीपी और दो सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा रहा. वहीं मध्यप्रदेश में बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का जलवा कायम रहा. मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनावों में बीजेपी ने 19 सीटों पर कब्जा कर एक तरफा जीत दर्ज की. सभी सीटों पर जीत का दावा करने वाली कांग्रेस महज 9 सीटों पर सिमट गई. इस जीत के … Read more

एमपी उपचुनाव के नतीजों से पहले सौदेबाजी पर गरमाई सियासत, विधायक दल की बैठक बुलाई

Madhya Pradesh (12)

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर आने वाले परिणाम के ऐन वक्त पहले सौदेबाजी को लेकर सियासत गर्माती हुई दिख रही है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने फिर से कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त करने और प्रलोभन देने की कोशिश करने को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप जड़े हैं. कांग्रेस के कोतमा विधायक सुनील सराफ के साथ कुछ निर्दलीय विधायकों की शिकायत पर कमलनाथ ने ये आरोप लगाए हैं.​ विधायक सराफ ने बीजेपी की तरफ से उन्हें इस तरह के आॅफर की पुष्टि की है. इसी बीच कमलनाथ ने विधायक दल की बैठक बुलाई है. दरअसल, कांग्रेस विधायक सुनील सराफ सहित निर्दलीय विधायक सुरेंद्र​ सिंह शेरा, विक्रम सिंह राणा और … Read more

मध्यप्रदेश उपचुनाव: बीजेपी की जीत पक्की लेकिन चौंका सकते हैं सिंधिया के गढ़ में नतीजे

Jyotiraditya Scindia Mp Byelection

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश उपचुनाव संपन्न हो चुके हैं और इंतजार है केवल नतीजों का. 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर हो आएंगे. पॉलिटॉक्स के एक सर्वे के मुताबिक उपचुनाव में बीजेपी की जीत तय है और शिवराज सरकार को कोई नुकसान नहीं होगा. भाजपा भी अपनी जीत पर पूरी तरह आश्वस्त है लेकिन एमपी में फिर से शिवराज सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के लिए खबर बुरी है. जैसा कि सर्वे में सामने आ रहा है, सिंधिया के गढ़ और प्रभाव क्षेत्रों से आने वाले नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं. विश्लेषण में सामने आया है कि … Read more

मध्यप्रदेश में शिवराज-कमलनाथ आज लगाएंगे आखिरी दांव, शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार का शोर

Kamalnath And Shivraj Singh

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश में 28 सीटों के उपचुनाव का प्रचार का शोर रविवार शाम 6 बजे थम जाएगा. उसके बाद घर घर जाकर मान मनुहार का दौर शुरु होगा. एमपी में सत्ता के बहुमत पाने की जंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और कमलनाथ अपना अंतिम दांव लगाने की तैयारी में हैं. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जहां बीजेपी ने 12 सीटों पर रणनीति बनाई है, वहीं कमलनाथ का फोकस ग्वालियर और चंबल की पूरी 16 सीटों पर है. सीएम शिवराज और कमलनाथ आज चुनावी रैलियों के साथ रोड शो भी करने वाले हैं. अंतिम दिन स्टार प्रचारक भी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं. प्रचार के आखिरी दिन दोनों दल … Read more

दाग बड़े गहरे हैं..बेनकाब चेहरे हैं- शिवराज, जो दागदार हैं..वो हमेशा रहेंगे- जवाब में कमलनाथ

Shivraj Singh Vs Kamalnath

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव का घमासान जारी है. चुनावों की तारीख में अब हफ्ताभर भी शेष नहीं रहा, ऐसे में जुबानी जंग पहले से काफी तीखी हो चली है. पहले वार, फिर पलटवार का सिलसिला जारी है. इस बहती गंगा में छोटे मोटे नेता भी अपने हाथ धो रहे हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बार फिर कमलनाथ को तंज कसा. चुटकी लेते हुए सीएम शिवराज ने कहा, ‘दाग बड़े गहरे हैं..बेनकाब चेहरे हैं’. इसके जवाब में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, ‘जो दागदार हैं..वो हमेशा रहेंगे’. इसके साथ ही कमलनाथ ने शिवराज सिंह को एक मंच पर बहस करने की खुली … Read more

एमपी उपचुनाव में नेताओं के बिगड़े बोल, सीएम शिवराज को बताया ‘कमीना मामा’

Shivraj Singh vs congress

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश उपचुनाव में नेताओं की बदजुबानी और बिगड़े बोल कम होने का नाम नहीं ले रहे. जैसे जैसे 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख करीब आती जा रही है, नेताओं के वार पलटवार के साथ उनका तीखापन भी तेज होता जा रहा है. गद्दार, धोखेबाज, दरिद्र जैसे बयान तो अभी तक चुनावी मंडी में चल ही रहे थे, अब उससे भी दो कदम आगे आते हुए एक कांग्रेसी नेता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तुलना मारीच, कंस और शकुनि से कर दी. इतना ही नहीं, उन्हें सत्ता का भूखा भी बता दिया. कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद बीजेपी ने नाराजगी जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत … Read more

शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पहुंचे शिवराज सिंह का राजपूताना संघ ने किया विरोध, आरक्षण को बताया ‘रावण’

Shivraj Singh Chouhan Mp

Politalks.News/MP By-Election. इंदौर में राजपूत संघ द्वारा आयोजि‍त शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विरोध का सामना करना पड़ा. उनके सामने आरक्षण को खत्म करने की मांग जोर-शोर से उठी. यहां राजपूत संघ से जुड़े लोगों ने मंच के समक्ष ही आरक्षण की जगह समाज का हक मांगा और सीएम के समक्ष भेदभाव न करने की बात कही. राजपूत समाज की महिलाओं ने कहा कि हमने सीएम से जातिगत आरक्षण को खत्म करने की मांग की है. जिस दिन यह होगा, हमारा दशहरा उसी दिन मनेगा क्योंकि आरक्षण रूपी रावण मर जाएगा, उस दिन रामराज्य आ जाएगा. कार्यक्रम में लगातार विरोध को मुख्यमंत्री … Read more

मुझे ‘घुटना टेक’ मुख्यमंत्री कहते हैं कमलनाथ लेकिन मेरे लिए ये मंदिर: सीएम शिवराज सिंह

Shivraj Singh Chouhan

Politalks.News/MP. ‘मैं जनता को प्रणाम करता हूं तो कमलनाथ कहते हैं कि वे तो ‘घुटना टेक’ मुख्यमंत्री है लेकिन मेरे लिए तो मध्यप्रदेश ही मेरा मंदिर है. इसमें रहने वाली जनता ही मेरा भगवान है. अहंकार और दंभ से भरे कमलनाथ इस सेवा का सुख क्या जानें.’ यह कहना है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का. जिला खंडवा की मांधता विधानसभा क्षेत्र के किल्लौद माल इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम चौहान ने ये बात कही. मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि सेवा के साथ परस्पर सहयोग से महान लक्ष्यों की प्राप्ति होती है. मेरे जीवन का प्रत्येक क्षण जनकल्याण और प्रदेश के विकास के लिए … Read more