गद्दारी से पुराना नाता है छुरा घोंपना आता है- सिंधिया महल के बाहर लगे पोस्टर से मचा सियासत में हड़कंप

'सिंधिया परिवार आदिकाल से रहा है गद्दार'

Politalks.News/MadhyaPradesh. अगले साल होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (MadhyaPradesh Assembly Election) से पहले प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर ‘वॉर’ की सियासी शुरुआत हो गई है. ग्वालियर (Gwalior) में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है. शहर के फूलबाग क्षेत्र में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के महल जय विलास पैलेस के सामने एक विवादित पोस्टर लगाए जाने से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है. पोस्टर में ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ (Ex CM Kamalnath) की पीठ में चाकू घोंपते हुए दिखाया गया है और लिखा है, ‘गद्दारी से पुराना नाता है छुरा घोंपना आता … Read more

मध्यप्रदेश का चुनावी घमासान, कांग्रेस में कमलनाथ तो बीजेपी में शिवराज के हाथ में ही होगी कमान

मध्यप्रदेश का चुनावी घमासान

Politalks. News/MadhyaPradesh/Election2023. लोकसभा चुनाव से पहले अगले साल देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए सभी सियासी दलों ने कमर कस ली है. बात करें मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की तो यहां मिशन 2023 की तैयारियों में जुटे दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में अपने अपने राजनीतिक एजेंडे तय कर लिए हैं. बीते सप्ताह हुए दो बड़े घटनाक्रमों ने इस बात पर मुहर भी लगा दी है. बीते सप्ताह दिल्ली में हुई भाजपा (BJP) कोर ग्रुप की सदस्यों की बैठक में जातीय समीकरणों को साधने की रणनीति बनी तो वहीं कांग्रेस में डॉक्टर गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद तय हो गया है … Read more

पाला बदलू कांग्रेसियों ने करवाई BJP की बल्ले-बल्ले, किसी को मंत्री तो किसी को मुख्यमंत्री का मिला ‘प्रसाद’

कांग्रेस के बागी बने बीजेपी के खेवनहार

Politalks.News/Congress/BJP. भारतीय राजनीति की अगर बात की जाए तो लंबे समय से वह दो राजनीतिक दलों कांग्रेस और बीजेपी के इर्द गिर्द ही घूमती नजर आती है. हालही में देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में जहां सभी राज्यों में कांग्रेस को जबरदस्त मुंह की खानी पड़ी है वहीं पांच में से चार राज्यों में भाजपा ने जोरदार जीत दर्ज की है. ऐसे में अब देश के 12 राज्यों में भाजपा की सरकार है तो वहीं 4 राज्य ऐसे हैं जिनमें भाजपा गठबंधन के साथ सत्ता में शामिल है. वहीं दूसरी तरफ कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी का दम भरने वाली कांग्रेस पार्टी की महज 2 राज्यों … Read more

‘महाराज’ ने की बड़ी भविष्यवाणी- ‘जल्द बनेंगे सीएम’, कांग्रेस का तंज- हर महीने आता है नए CM का नाम

'महाराज' ने की बड़ी भविष्यवाणी

Politalks.News/Madhyapradesh. क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के उत्तराधिकारी होंगे? जब से सिंधिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं, तब से ऐसी कयासों और अटकलों का बाजार गर्म है. अब ग्वालियर में जैन मुनि (Jain muni) विहर्ष सागर महाराज ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी (Jyotiraditya Scindia’s prediction to become Chief Minister) की है. जिसके बाद सियासी अटकलों का दौर और तेज हो गया है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सिंधिया के 2 साल में चार प्रमोशन हो चुके हैं. जिस तरह से सिंधिया का बीजेपी में कद बढ़ रहा है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्यप्रदेश … Read more

…वो 2014 वाले भारत की कर रहे होंगे बात- दो हिंदुस्तान वाले राहुल के बयान पर ‘महाराज’ का तंज

राहुल के बयान पर 'महाराज' का तंज

Politalks.News/MadhyaPradesh. एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने आम बजट 2022-23 पेश कर दिया है. इससे पहले बजट सत्र की शुरुआत में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया. फिलहाल संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी है. वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान दिए गए बयानों पर अब सियासत तेज हो गई है. राहुल गांधी ने गुरूवार को सदन में चर्चा के दौरान कहा था कि, ‘हमारे देश में दो हिन्दुस्तान हो गए हैं.’ राहुल गांधी एक इस बयान पर … Read more

बड़ा सवाल: सिंधिया, जितिन, RPN के बाद अब कौन? कांग्रेस का जवाब- कायर नहीं लड़ सकते ये लड़ाई

सिंधिया, जितिन, RPN के बाद अब कौन?

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection. इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने कभी कहा था, ‘कांग्रेस को कोई और पार्टी नहीं, सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है.’ कांग्रेस पार्टी (Congress) में मची सियासी कलह के कारण इंदिरा गांधी का यह कथन आज सच साबित होता दिख रहा है. एक के बाद एक कई नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं. अगर दिग्गज और युवा चेहरों की बात की जाए तो पहले महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) ने पार्टी का दामन छोड़ा और उसके बाद यूपी कांग्रेस में बड़ा ब्राह्मण चेहरा रहे जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए. दो दो बड़े झटकों के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने इसे हलके में लिया … Read more

‘साइडलाइन’ BJP सांसद ने फोड़ा लेटर बम! नड्डा को लिखा- पार्टी का माहौल बिगाड़ रहे सिंधिया समर्थक मंत्री

'साइडलाइन' BJP सांसद ने फोड़ा लेटर बम!

Politalks.News/Madhyapradesh. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की सियासत से जुड़ी बड़ी ये है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) को हराने वाले गुना-शिवपुरी क्षेत्र के सांसद कृष्णपाल सिंह यादव (Krishnapal Sing Yadav) ने लेटर बम फोड़ा है. यादव के लेटर से सियासी भूचाल आना तय है. यादव ने उपेक्षा और साइडलाइन करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा (JP Nadda) से दर्द बयां किया है. नड्‌डा को लिखी में बताया है कि, ‘महाराज’ ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पार्टी का माहौल बिगाड़ रहे हैं’. यादव ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर गुटबाजी और भेदभाव करने का आरोप भी लगाया. यह चिट्‌ठी सार्वजनिक होने के बाद पार्टी में गुटबाजी का मामला … Read more

केजरीवाल को हुई कुनबा बिखरने की चिंता, पंजाब-गोवा में अपनों को खिलाई कसमें, भरवाए शपथ पत्र

केजरीवाल को हुई कुनबा बिखरने की चिंता

Politalks.News/Kejariwal.  क्या राजनीति में विचारधारा खत्म हो रही है? क्या अब केवल मौकापरस्ती की राजनीति बची है देश में? दल बदलने की नई परिपाटी जो पिछले दशक में शुरू हुई है उसके हिसाब से अब विचारधारा का मोल नहीं रह गया है. कभी कांग्रेसी दिग्गज रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) का कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ कमल थामना भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा उलटफेर माना जाता है. चुनाव जीतकर पार्टी बदलने पर अब नैतिकता पर सवाल नहीं उठाए जाते हैं. इससे पहले देश के राजनीतिक इतिहास में अनेक पार्टियां ऐसी हुई हैं, जो बनती और बिखरती रही हैं. पार्टियों के टूटने का इतिहास भी बहुत व्यापक है.हाल फिलहाल में जो पार्टी … Read more

‘महाराज’ ने इतिहास बदल झांसी की रानी की समाधि को किया नमन तो कांग्रेस नेताओं ने अब धोया गंगाजल से

'महाराज' की इतिहास बदलने की कोशिश पर कांग्रेस का 'गंगाजल'

Politalks.News/Madhyapradesh. ग्वालियर में दो तस्वीरें बहुत चर्चा में हैं. पहली- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) का पहली बार झांसी की रानी लक्ष्मीबाई (Jhansi Ki Rani LakshmiBai) की समाधि पर जाकर हाथ जोड़ना और शीश झुकाना। दूसरी- इस घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं द्वारा इस समाधि को गंगाजल से धोना. आज से दो दिन पहले ग्वालियर में पूर्व कांग्रेस और अब भाजपा की मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने परिवार का इतिहास बदलने की कोशिश की. ज्योतिरादित्य ने वो कर दिया, जो अब तक सिंधिया घराने के किसी महाराज ने नहीं किया. सिंधिया रविवार को अचानक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंच गए. समाधि के … Read more

‘महाराज’ से रेस लगाने की होड़ में गिरे ‘सिपहसालार’, सहारा देने की बजाय खिलखिलाए, फिर थामा बल्ला

'महाराज' से रेस लगाने की होड़ में गिरे 'सिपहसालार'

Politalks.News/Madhyapradesh. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के ‘महाराज’ (Maharaj) का सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) ने नए बन रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम  (International Cricket Stadium) के ग्राउंड को चेक करने के लिए दौड़ लगाई. अपने नेता को दौड़ता देख उत्साह में उनके साथ समर्थकों ने दौड़ लगा दी. लेकिन यहां ज्यादा जोश दिखाने के चक्कर में कुछ समर्थक धड़ाम से जमीन पर भी गिर पड़े. इनमें सिंधिया समर्थक और प्रॉपर्टी व्यवसायी संजय शर्मा भी रहे. अपने सिपहसालारों को औंधे मुंह गिरता देख सिंधिया खिलखिलाकर हंसे और रुककर उन्हें उठाने की बजाय दौड़ते हुए आगे निकल गए. ‘महाराज’ … Read more