युवाओं ने वोट देकर शीर्ष पर बैठाया मगर सत्ता के दम पर मोदी सरकार कर रही है उन्हें नजरअंदाज- बेनीवाल

बेनीवाल ने की युवाओं से ये अपील

Politalks.News/HanumanBeniwal. केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती को लेकर निकाली गई योजना अग्निपथ को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं नागौर सांसद एवं RLP विधायक हनुमान बेनीवाल 27 जून को जोधपुर में केंद्र की इस अग्निपथ योजना के विरोध में विशाल जन सभा का आयोजन करने वाली है. इसी सिलसिले में हनुमान बेनीवाल ने जहां मंगलवार को जोधपुर में जनसम्पर्क किया तो वहीं आज उन्होंने बाड़मेर और जैसलमेर के कई गांवों जनसंपर्क किया और साथ ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में 27 तारीख को होने वाली विशाल आम सभा में शामिल होने का आह्वाहन किया. इस दौरान सांसद बेनीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र … Read more

सीएम गहलोत हो चुके हैं आत्म मुग्ध बीमारी से ग्रस्त, कांग्रेस की महारानी के स्वागत में है व्यस्त: गज्जू बना

गजेंद्र के निशाने पर सीएम गहलोत

Politalks.News/GajendraSinghShekhawat/Rajasthan. राजस्थान में हो रही एक के बाद एक साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म है. करोली, जोधपुर में हुई साम्प्रदायिक हिंसा ने विपक्ष को प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को घेरने का बैठे बिठाए मौका दे दिया है. बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. बुधवार को अजमेर दौरे पर रहे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक समारोह में शिरकत करते हुए सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साधा. शेखावत ने कहा कि, ‘राजस्थान की जनता गहलोत सरकार से मुक्ति पाने की राह देख रही है. खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आत्म मुग्ध बिमारी से ग्रस्त हो चुके हैं.’ … Read more

गहलोत जी करौली में कर लिया आपने खेल अब मेरे जोधपुर को इस साजिश से रखें दूर- बोले शेखावत

बैकफुट पर आई गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. करौली हिंसा को लेकर बीजेपी के निशाने पर चल रही प्रदेश सरकार अभी इससे पूरी तरह निपट भी नहीं पाई थी कि जोधपुर डिस्कोम (Jodhpur Discom) के अधिकारियों ने बैठे-बिठाए गहलोत सरकार (Gehlot Government) के खिलाफ तुष्टिकरण की राजनीति करने का एक और एक बड़ा मुद्दा प्रदेश भाजपा को दे दिया. हालांकि समय रहते जोधपुर डिस्कोम ने अपने आदेश पर यू-टर्न ले लिया है. दरअसल, जोधपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से 1 अप्रैल को आदेश जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि 4 अप्रैल से रमजान का महीना शुरू हो रहा है, ऐसे में रमजान के महीने में बिजली कटौती नहीं की जाए (Uninterrupted Power Supply … Read more

ये लोकतंत्र के हत्यारे, उड़ाते हैं संविधान की धज्जियां, CJI को CBI के लिए करनी पड़ी है टिप्पणी- गहलोत

हमने कहा था कि चुनाव खत्म होते ही ये करेंगे पेट्रोल-डीजल महंगा- गहलोत

Politalks.news/Rajasthan/Gehlot. ‘देश में संविधान का निर्माण कांग्रेस के जमाने में हुआ है. कांग्रेस संविधान की रक्षा करती है’- यह बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर में महंगाई के विरोध में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कही. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘हम संविधान की रक्षा करते है’. भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि, ‘वे लोग इसकी धज्जियां उडाने में लगे हैं, जबकि कांग्रेस व देश का डीएनए एक (DNA of Congress and country is one) ही है’. सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि, ‘मैने सुना है कि देश के चीफ जस्टिस ने सीबीआई को लेकर टिप्पणी करनी पड़ी है’. इससे पहले सीएम गहलोत ने शनिवार … Read more

डेढ़ कमरे के मकान में रहता हूं इसलिए लिया मोदी से पंगा, किसानों को दबा नहीं सकते वो लेंगे हक- मलिक

केन्द्र सरकार पर फिर गरजे सत्यपाल मलिक

Politalks.News/Rajasthan. शुक्रवार को मारवाड़ जाट महासभा संस्थान की ओर से जोधपुर के SN मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में समाज सेवा सम्मान एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम हुआ. इसमें मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक बतौर अतिथि शामिल हुए. अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले राज्यपाल सत्यपाल मलिक फिर से अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. सत्यपाल मलिक ने एक बार किसानों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. सत्यपाल मलिक ने कहा कि, ‘किसानों को अब और दबाकर नहीं रखा जा सकता. वह अपना हक लेकर रहेंगे.’ वहीं सत्यपाल मलिक ने एक और बयान देकर सबको चौंका दिया. मलिक ने कहा कि, ‘मैं दिल्ली में डेढ़ कमरे … Read more

REET मामले में चाहे कोई भी व्यक्ति दोषी हो बख्शा नहीं जाए, चुनावों में बनेगी कांग्रेस की सरकार- पायलट

जोधपुर में मीडिया से बोले पायलट

Politalks.News/Rajasthan. पिछले कई दिनों से पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज शाम पंजाब से सीधे जोधपुर पहुंचे. कांग्रेस नेता करण सिंह ऊचियारडा के पारिवारिक वैवाहिक समारोह में शिरकत करने पहुंचे पायलट ने मीडिया से बातचीत के दौरान जहां पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया तो वहीं यूपी में बीजेपी का सफाया होने की बात भी कही. वहीं इस दौरान पायलट ने REET पेपरलीक मामले से जुड़े सवाल पर कहा है कि REET से लाखों की संख्या में युवा जुड़े हैं. उनके भविष्य को लेकर सोचना होगा, हम सब चिंतित हैं. सरकार … Read more

कानून व्यवस्था को लेकर राठौड़ ने फिर उठाए सवाल तो राहुल के हिंदू-हिंदुत्व वाले बयान पर किया पलटवार

कानून व्यवस्था को लेकर राठौड़ ने फिर उठाए सवाल

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) की गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला अत्याचारों को लेकर विपक्ष के निशाने पर है. इसी कड़ी में अपने 1 दिवसीय दौरे पर जोधपुर (Jodhpur) पहुंचे राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साध. जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए राठौड़ ने कहा कि, ‘प्रदेश में शाासन में बैठे राजनेताओं और असामाजिक तत्वों के गठजोड़ से अपराधियों के जो हौसलें हैं वो बहुत ही बुलंद हो चुके हैं.’ इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी जमकर निशाना साधा. … Read more

भाजपा का हल्ला बोल, गहलोत के गढ़ में गरजे पूनियां- कांग्रेस की दुर्गति के जिम्मेदार होंगे सीएम

गहलोत के गढ़ में जमकर गरजे पूनियां

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी है. भाजपा ने गुरुवार से ‘हल्ला बोल’ आंदोलन शुरू किया है. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में बढ़ी बिजली दरें, बढ़ते अपराध, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी, परीक्षाओं में धांधली सहित अन्य मुद्दों को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ ‘हल्ला बोल आंदोलन’ प्रदेश भर में शुरू किया है. राजस्थान के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन दिए. प्रदेश स्तर के 77 नेताओं ने उपखंड स्तर पर जाकर आंदोलन की अगुवाई की. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सीएम गहलोत के गढ़ जोधपुर के ओसियां में धरने की अगुवाई करते हुए कहा … Read more

जहां सरकार गिरानी हो वहां साजिश के तहत डलवाए जाते हैं छापे, मुझे हमारे विधायकों पर गर्व- गहलोत

कहा- मैं हूं ना

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर में ओसियां के चाडी पहुंचे. सीएम गहलोत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक जताया. मदेरणा हाउस पहुंचे सीएम गहलोत ने श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. गहलोत ने मदेरणा की बेटी दिव्या के सिर पर हाथ रख साथ खड़े रहने का दिलासा भी दिया. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीएम गहलोत ने केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने महंगाई, किसान और सेंट्रल एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लिया. जहां गिरानी हो सरकार, भाजपा डलवाती है छापे- गहलोत श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैलीपेड पहुंचे … Read more

सूर्यनगरी में मैडम राजे के स्वागत में बिछे पलक-पावड़े, राजे-राजे की गूंज की सियासी गलियारों में चर्चा

जोधपुर में राजे-राजे

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की राजनीति में आज भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जोधपुर दौरे की जोरदार चर्चाएं हो रही हैं. मैडम राजे वैसे तो आज केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताजी और गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री रहे महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक जताने पहुंची थीं, लेकिन शार्ट नोटिस के बावजूद जिस अंदाज में मैडम वसुंधरा राजे के स्वागत में जनसैलाब उमड़ा, उसकी चर्चाएं जोधपुर से जयपुर और दिल्ली तक में भी हो रहीं है. लम्बे अरसे बाद सीएम अशोक गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत करने एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने … Read more