सौम्या के सस्पेंशन पर हाईकोर्ट की मुहर, सुप्रीम कोर्ट की शरण में जा सकती हैं निलंबित मेयर !

हाईकोर्ट से झटके के बाद अब सौम्या को सुप्रीम कोर्ट से आस

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर नगर निगम ग्रेटर मेयर के निलंबन मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से सौम्या गुर्जर को बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने गुर्जर की याचिका को खारिज कर दिया है, साथ ही सरकार को 6 माह के अंदर मामले की न्यायिक जांच पूरी करके उससे अवगत करवाने के लिए कहा है. हाईकोर्ट में यह फैसला जस्टिस चंद्र कुमार सोनगरा और पंकज भंडारी की बेंच ने सुनाया है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद कार्यवाहक मेयर शील धाभाई के लिए अगले 6 माह तक मेयर पद पर बने रहने का रास्ता भी साफ हो गया है. हाईकोर्ट कोर्ट के इस फैसले पर सौम्या गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि … Read more

राजस्थान बीजेपी की अंदरूनी खींचतान आई सामने, राज्यपाल को ज्ञापन देने अलग से पहुंची दीया कुमारी

Rajasthan Bjp

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कांग्रेस पर लगातार आंतरिक गुटबाजी का आरोप लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी के अंदर की खींचतान गाहे-बगाहे सामने आती रहती है. पिछले कुछ दिनों से खुद बीजेपी के भीतर अजीब सी जद्दोजहद नेताओं में भी दिख रही है. ताजा मामला प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन देने के गए प्रतिनिधिमंडल को लेकर चर्चाओं में है, जहां बीजेपी प्रतिनिधि के राजभवन पहुंचने से पहले ही प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने अलग से ज्ञापन राज्यपाल को सौंप दिया. दरअसल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की अगुवाई में पांच सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 1 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र से मिला. लेकिन प्रदेश महामंत्री … Read more

किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर झूठ बोल रही है कांग्रेस: केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी

Kailash Choudhary BJP MP Rajasthan (सांसद कैलाश चौधरी)

Politalks.News/Rajasthan. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी (Kailash Choudhary) ने कृषि बिलों पर हो रहे विरोध को लेकर अपनी राय रखी और मोदी सरकार का बचाव किया. सांसद चौधरी ने किसानों से जुड़े तीनों बिलों को अन्नदाता के हितार्थ बताते हुए कहा कि बिलों को लेकर विपक्ष झूठ फैलाकर किसानों को गुमराह कर रहा है और किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहा है. उन्होंने कहा कि कृषि बिल (Agriculture Bills) किसानों को अपनी फसल को कहीं भी बेचने की आजादी देता है. सांसद चौधरी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को असान भाषा में कृषि बिलों को समझाने की सलाह दी, साथ ही बिलों को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री … Read more

10 साल के इंतजार के बाद चली अंडरग्राउंड जयपुर मेट्रो, सीएम गहलोत ने दिखाई हरी झंडी

अंडरग्राउंड जयपुर मेट्रो को हरी झंडी दिखाते हुए सीएम अशोक गहलोत।

Politalks.News/Rajasthan. आखिरकार जयपुरवासियों को अंडरग्राउंड मेट्रो का सफर नसीब हो ही गया. 10 साल और 3 महीने के लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हरी झंडी दिखाने के साथ ही शहर के लोगों को अंडरग्राउंड जयपुर मेट्रो (Jaipur Metro) की सौगात मिल गई. सीएम अशोक गहलोत और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMR) में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बड़ी चौपड़ से मेट्रो को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया हरी झंडी दिखाते ही मेट्रो बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के लिए रवाना हो गई. अंडरग्राउंड मेट्रो चांदपोल से बड़ी चौपड़ के लिए चलेगी. इस माैके पर परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, मेट्राे सीएमडी भास्कर ए सावंत … Read more

संविधान की धज्जियां उडाने वाले कैसे कर सकते है संविधान दिवस मनाने की बात’

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 57वें गृह रक्षा स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि देश में 19 लाख हिंदू व मुसलमानों में भेद किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी संविधान दिवस पर विधानसभा स़त्र बुलाकर संविधान दिवस मनाने की बात करते है और इन्हीं के लोग संविधान की धज्जियां उडाते है. इस वक्त देश बड़े नाजुक दौर से गुजर रहा है.

गृह रक्षा विभाग में जल्दी होगी 2500 भर्ती, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया: मुख्यमंत्री गहलोत

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को 57वें गृह रक्षा स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की. जयपुर के फतेहपुरा में स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान गृ​ह रक्षा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने जानकारी देते हुए कहा कि गृह रक्षा विभाग में बहुत जल्द करीब ढाई हजार लोगों की भर्ती होगी. भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. जवानों को विश्वास दिलाते हुए गहलोत ने कहा कि सरकार जवानों के वेतन भत्तों को बढ़ाने का प्रयास किया है इसमें आगे भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी. गृह सुरक्षा जवानों को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने … Read more

आखिर ​कब मिलेगा इंसाफ

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. प्रिंट मीडिया हो या इलेक्ट्रोनिक या फिर सोशल मीडिया, आज हर जगह केवल एक ही मुद्दा उठ रहा है और वो है हैदराबाद दुष्कर्म कांड. शुक्रवार रात हैदराबाद के शमशाबाद में कुछ युवकों ने एक महिला साथ सामुहिक दुष्कर्म के बाद पहले उसकी हत्या की और बाद में शव को आग के हवाले कर दिया गया. हैवानियत के इस नंगे नाच के बाद पुलिस की लचर कार्यवाही पर फिर से एक बार सवालिया निशान लग गया है.

सीएम गहलोत ने की सिख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा, कहा- घूंघट हो या बुर्का, आधुनिक समाज में इसका क्या तुक

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. जयपुर के सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बुधवार को सिखों के पहले धर्म गुरू गुरूनानक देवजी के 550वें प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब मुख्यमंत्री निवास पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया हो. कीर्तन दरबार में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने भी शिरकत की. यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) ने कीर्तन दरबार को ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ जयकारे के साथ संबोधित करते हुए कहा कि गुरुनानक ने दुनिया को महिलाओं का सम्मान करना सिखाया. आज राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में घूंघट … Read more

टोंक में हुई दरिंदगी पर क्या बोले सतीश पूनिया

Satish Poonia Made Allegations

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. टोंक में एक मासूम से दरिंदगी और राजस्थान की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने इस तरह की घटनाओं को लोकतंत्र और सरकारों के लिए एक चुनौती बताया. पूनिया ने ऐसे कुकृत्य करने वालों को सरेआम फांसी दिए जाने का समर्थन किया.

यह भी पढ़ें: बीडी कल्ला ने दुष्कर्म के लिए बताया इंटरनेट को जिम्मेदार

बीडी कल्ला ने दुष्कर्म के लिए बताया इंटरनेट को जिम्मेदार

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने पॉलिटॉक्स के रिपोर्टर संतोष मुदगल से खास बातचीत की. मंत्री कल्ला ने टोंक में एक मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर अपनी राय रखने हुए इस तरह की घटनाओं के लिए इंटरनेट को जिम्मेदार बताया. उन्होंने टीवी पर सेंसर बोर्ड की तरह इंटरनेट पर भी उप​लब्ध सभी सामग्री के लिए इस तरह के बोर्ड की आवश्यकता जाहिर की. मंत्री ने कहा कि इस तरह के प्रयास किए जाने चाहिए.

यह भी पढ़ें: रामदेवरा में हरीश चौधरी पर फिर गरजे हनुमान