गाय के नाम पर हो रही उन्मादी हिंसा (Mob Lynching) से दुनिया में देश शर्मशार हो रहा है- शशि थरुर

गुरुवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने जयपुर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कई गम्भीर मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी. देश से भागते पूंजीपतियों पर थरूर ने कहा, “विदेशी निवेशक इस देश से अपना पैसा वापस निकाल रहे हैं, वे जान गए हैं कि यहां लोगों की भीड़ द्वारा हत्या सिर्फ गाय और सामाजिक सौहार्द के नाम पर की जा रही है, तब वे ऐसे देश में पैसे नहीं लगाना चाहते हैं. थरूर ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए. साथ ही ये भी कहा कि हर चीज पर पीएम मोदी की निंदा नहीं की जानी चाहिए, विपक्ष को यह भी देखना होगा कि आखिर कांग्रेस में कहां कमी है और क्या चीज मोदी के समर्थन में काम कर रही है.

जयपुर में आयोजित ‘इंडिया इन क्राइसिस’ कार्यक्रम में शिरकत करने आये कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं गिरती अर्थव्यवस्था के लिए जिम्मेदार बताया. थरुर ने कहा कि, “विदेशी निवेशक इस देश से अपना पैसा वापस निकाल रहे हैं, यह साफ है कि वे मौजूदा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए ऐसा कर रहे हैं. वे जब ये जान रहे हैं कि लोगों की भीड़ द्वारा हत्या सिर्फ गाय और सामाजिक सौहार्द के नाम पर की जा रही हैं, तब वे ऐसे देश में पैसे नहीं लगाना चाहते हैं. बकौल थरूर, “कोई भी देश ऐसी जगह पर पैसे नहीं निवेश करेगा, जहां पर जंग की स्थिति हो या उससे मिलते-जुलते हालात हों.”

इस मुद्दे पर थरूर ने आगे कहा कि गाय के नाम पर हो रही उन्मादी हिंसा (मॉब लिंचिंग) से दुनिया में देश शर्मशार हो रहा है. विदेश में लोग पूछते हैं कि गाय के नाम पर लोगों से मारपीट और हत्या क्यों की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं कि आपके देश में गाय के नाम पर लोगों की हत्याएं क्यों हो रही हैं. सरकार कुछ करती क्यों नहीं है. ऐसी घटनाओं के कारण दुनिया में देश का माहौल इस कदर खराब हो रहा है कि निवेशक यहां आने से कतरा रहे हैं.

बड़ी खबर: कांग्रेस ने ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की राह नहीं बदली तो पार्टी जीरो हो जाएगी: थरूर

लोकसभा सांसद थरुर ने एक बार फिर भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं. थरुर ने कहा कि स्ट्राइक में कोई आतंकी नहीं मारा गया, सिर्फ पड़ोसी देश के पहाड़ पर कुछ पेड़ गिराकर भारतीय विमान वापस आ गए थे. गौरतलब है कि थरूर इससे पहले भी स्ट्राइक पर सवाल उठा चुके हैं. वहीं जम्मू-कश्मीर के हालात की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि घाटी में इंटरनेट और टेलीफोन सेवा बंद करने, नेताओं को नजरबंद करने से वहां की जनता काफी आहत हुई है. यह कदम ठीक नहीं कहा जा सकता है. केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के नाम पर लोगों से वोट लिए गए, लेकिन 90 फीसद सिलेंडर दुबारा भरवाए ही नहीं गए.

प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और विपक्ष का केन्द्र सरकार के प्रति रवैये पर थरूर ने कहा कि हर चीज पर प्रधानमंत्री मोदी की निंदा नहीं की जानी चाहिए. विपक्ष को यह भी देखना चाहिए कि आखिर कांग्रेस में कहां कमी है और क्या चीज मोदी के समर्थन में काम कर रही है. हमें सोचना होगा कि आखिर मोदी सत्ता में लौट कर कैसे आए. उनका वोट फीसदी 31 से बढ़कर 37 फीसदी हुआ है, जबकि हमारे में वोट फीसदी में कमी आई है. केन्द्र सरकार की कुछ नीतियां मसलन स्वच्छ भारत योजना और उज्ज्वला योजना ने लोकसभा चुनाव में उनके लिए बढ़िया काम किया है. हालांकि, यह भी सच है कि 65 फीसदी इन टॉयलेट्स में पानी ही नहीं है.

वहीं शशि थरुर ने एक बार फिर अपनी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “हमारी पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना चाहिए था. मैं कार्यकर्ताओं को और विकल्प देते देखना चाहता था, पर यह अकादमिक रुचि है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुना।”

अयोध्या मामला-26वां दिन: नवंबर में आएगा अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद मामले पर फैसला!

अयोध्या (Ayodhya) में राम जन्मभूमि (Ram Janambhumi) और बाबरी मस्जिद की विवादित स्थल पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का बड़ा और अहम फैसला आया है. इस मामले में अंतिम फैसला नवंबर में आ सकता है. इस संबंध में सर्वोच्य न्यायालय अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) मामले में सुनवाई के लिए 18 अक्टूबर तक डेड लाइन तय की है. सीजेआई ने रामलला, मुस्लिम और निर्मोही अखाड़ा पक्ष से पूछा है कि वे कितने समय में अपनी सुनवाई पूरी कर सकते हैं. इस पर मुस्लिम पक्ष ने 27 सितम्बर तक का वक्त मांगा. CJI रंजन गोगोई ने ये भी कहा कि सुनवाई की डेडलाइन के बाद निर्णय लिखने में 4 हफ्तों … Read more

वीडियो खबर: कानून व्यवस्था पर क्या बोल गए रामेश्वर डूडी

कांग्रेस (Congress) के कद्दावर नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) ने अपनी ही सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने अपनी जान को खतरा बता सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी लेकिन उनका कहना है कि पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही. पूर्व में उनकी हत्या की साजिश रचने के आरोप में दो आरोपी सिरसा पुलिस के हथ्थे चढ़ चुके हैं.

अयोध्या मामला-24वां दिन: ‘चीफ जस्टिस को फेसबुक पर लिखे 100 से ज्यादा पत्र’

अयोध्या (Ayodhya) के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद की सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सोमवार हो हुई 24वें दिन की सुनवाई केवल तीन घंटे ही चल पायी. सोमवार को भी मुस्लिम पक्ष की दलीलें जारी रहीं. सुन्नी वक्फ बोर्ड के पक्ष के राजीव धवन (Rajiv Dhawan) ने जिरह को आगे बढ़ाते हुए जस्टिस रंजन गोगोई को फेसबुक पर किसी व्यक्ति द्वारा 100 से अधिक खत लिखने की बात कही. धवन ने ये भी कहा कि किसे से सोशल मीडिया पर ये भी लिखा है कि मैंने सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाया है, जबकि ऐसा नहीं है. जवाब देते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के … Read more

रामेश्वर डूडी को जान का खतरा! अब जल्द उपलब्ध होगी ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा

कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) अपनी जान को खतरा बता सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. पूर्व में उनकी हत्या की साजिश रचने के आरोप में दो आरोपी सिरसा पुलिस के हथ्थे चढ़ चुके हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्हें जल्द ही ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. इस संबंध में डूडी पूर्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) से मिल चुके हैं.

वहीं दूसरी ओर, डूडी ने पुलिस और प्रदेश सरकार पर अपनी सुरक्षा को लेकर ढिलापन का आरोप लगाया. रामेश्वर डूडी ने अपनी ही सरकार पर कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उन्होंने 8 दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और डीजीपी भूपेंद्र सिंह को अपनी सुरक्षा के मद्देनजर खत लिखा था. गंभीर मामला होने के बाद भी पुलिस अपनी स्वेच्छाचारिता दिखा रही है. इस बारे में न तो सरकार और न ही पुलिस कोई कदम उठा रही है.

ये बयान देकर डूडी ने न केवल प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया, साथ ही गहलोत सरकार पर भी इशारों इशारों में निशाना साध दिया. अपने दिए बयान में पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने ये भी कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में तो सभी जानते ही हैं. यहां लोगों को सुरक्षित महसूस करना चाहिए जो हो नहीं रहा है.

रामेश्वर डूडी के इस आरोपों का खंडन करते हुए जयपुर के पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि डूडी की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई कर रहे हैं. उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनकी हत्या की सुपारी लेने वाले मामले की जांच एसओजी को सौंप दी गई है. उन्होंने ‘Y’ केटेगिरी की सुरक्षा जल्दी मुहैया कराने की बात कही.

गौरतलब है कि पिछले दिनों हरियाणा की सिरसा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर डूडी की हत्या की साजिश का खुलासा किया है. दोनों में से एक आरोपी बीकानेर का रहने वाला है. रंजीश के चलते ये हत्या की साजिश बनाई जा रही थी. बीकानेर के पूर्व कांग्रेस सांसद रामेश्वर डूडी ने इसे पॉलिटिकल रंजिश का रंग देते हुए हत्या की साजिश रचने की बात कही थी. साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के आवास पर पहुंच कर खुद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की.

इनका कहना है…

अभी तक सुरक्षा नहीं दी गई है. लोग मेरी हत्या के पीछे पड़े हैं. मैंने 8 दिन पहले ही डीजीपी और सीएम को पत्र लिखा था कि मेरी जान की जिम्मेदारी सरकार की है लेकिन पुलिस स्वेच्छाचारिता दिखा रही है. प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में तो आप जानते ही हैं. लोगों को सुरक्षित महसूस करना चाहिए जो नहीं हो रहा है.
– रामेश्वर डूडी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस

रामेश्वर डूडी को गत दिनों धमकी मिली थी. इसके लिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. मामले की जांच एसओजी को सौंपी है. राज्य सरकार ने डूडी की सुरक्षा में एक पीएसओ लगा दिया. अब दो पीएसओ और लगाए गए हैं. वाई कैटेगिरी की सुरक्षा जल्द उपलब्ध कराई जाएगी.
– भूपेंद्र सिंह, डीजीपी जयपुर

वीडियो खबर: जन सूचना पोर्टल पर क्या बोले पायलट

राजस्थान (Rajasthan) के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष (PCC President) और डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने जयपुर के बिड़ला सभागार में जन सूचना पोर्टल (Jan Soochna Portal) को लॉन्च करने के बाद लोकार्पण समारोह को संबोधित किया. इस पोर्टल पर सरकार के 13 विभागों की 23 योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिलेगी. सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने अपने भाषण में कहा कि राजस्थान एक मात्र राज्य जहां दर्जनभर विभागों की जानकारी सीधी जनता के सामने है. अगर सरकार (Rajasthan Government) अच्छा काम करना चाहे तो सब कुछ संभव है.

वीडियो खबर: जन सूचना पोर्टल समारोह में क्या बोले गहलोत

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने जयपुर के बिड़ला सभागार में जन सूचना पोर्टल (Jan Soochna Portal) को लॉन्च करने के बाद लोकार्पण समारोह को संबोधित किया. इस पोर्टल पर सरकार के 13 विभागों की 23 योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिलेगी. इसके लिए राष्ट्रीय कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने वीडियो मैसेज के जरिए राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) और सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को बधाई दी.

अयोध्या मामला-23वां दिन: ‘पूजा करने से हिंदूओं का जमीन पर मालिकाना हक नहीं हो सकता’

अयोध्या (Ayodhya) के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद की सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में हुई 23वें दिन की सुनवाई में मुस्लिम पक्ष के वकीलों ने हिंदूओं के जमीन पर मालिकाना हक और दावे का विरोध किया. मुस्लिम पक्ष के वकील जफरयाब जिलानी और सुन्नी वक्फ बोर्ड के पक्ष के राजीव धवन (Rajiv Dhawan) ने जिरह को आगे बढ़ाते हुए मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एसए बोबडे, न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ के समक्ष कहा कि यदि कोई सूर्य की पूजा करता है तो इससे सूर्य पर उसका अधिकार नहीं हो जाता. इसी तरह अगर हिंदू पक्ष विवादित स्थल पर … Read more

मोदीजी ने ऐसा माहौल बनाया कि जैसे चार महीनों में ही हम मंगल पर पहुंच गए: CM गहलोत

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी (PM Narendra Modi) ने देश में कुछ ऐसा माहौल खड़ा कर दिया है जैसे चार महीनों में ही हम मंगल पर पहुंच गए. जबकि सच्चाई ये है कि इसके लिए 40 साल से ज्यादा की मेहनत लगी है. इसरो ऐसे ही नहीं खड़ा हुआ.’ यह बात कही है राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने, जो जयपुर (Jaipur) के बिड़ला सभागार में शुक्रवार को राजस्थान इनोवेशन कार्यक्रम (Rajasthan Innovation Vision) के तहत जन सूचना पोर्टल (Jan Soochna Portal) के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस पोर्टल पर 13 विभागों की 23 योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इस मौके पर डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot), जस्टिस ए.पी. शाह और सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय के साथ अन्य गणमान्य भी मंच पर उपस्थित रहे.

मंच को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि यह प्रोग्राम मेरे लिए भावात्मक रूप से काफी महत्वपूर्ण है. जब 20 साल पहले मैं पीसीसी चीफ था, तब मेरे सामने यह बात आई कि कुछ लोग आरटीआई के लिए धरना दे रहे हैं. जब मुख्यमंत्री बना तो मैंने ये बात समझी और कानून पास किया. 2005 में यूपीए सरकार ने आरटीआई नियम को देशभर मे लागू किया. वर्तमान मोदी सरकार ने आरटीआई में जो छेड़छाड़ और फेरबदल किए, भारत सरकार को इसका कोई अधिकार नहीं था. आरटीआई कानून में पहले से ही राज्य सरकार जनता को खुद सूचनाएं दे. इसकी शुरुआत आज राजस्थान से हुई है. जन सूचना पोर्टल के जरिए आज हमने पारदर्शिता के लिए बड़ी क्रांति की है जिसकी मुझे खुशी है.

सोनियाजी ने कल कहा कि लोकतंत्र खतरे में है: गहलोत

सीएम गहलोत ने सोनिया गांधी को एक्टिविस्ट बताते हुए कहा कि सोनियाजी ने कल मुझे कहा कि देश मे लोकतंत्र खतरे में है. देश में माहौल ठीक नहीं है. आजकल ज्यूडिशियली,CBI, ED को प्रभावित किया जा रहा है. CJI तमिलनाडु और 2 IAS अपनी सर्विस छोड़ चुके है. अब हमें अपनी बातों को कहने के लिए सड़कों पर आना पड़ेगा. मैं अपेक्षा करता हूं कि अभी शुरुआत है. इस पोर्टल को और अच्छा करेंगे. अब जन सूचना पोर्टल से देश को एक मॉडल मिलेगा. उन्होंने कहा कि ये पोर्टल गरीब और ग्रामीणों की सेवा के लिए है. इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों को मिलेगा. जन सूचना पोर्टल सरकार की पारदर्शिता को जनता के सामने रखेगा.

डिजिटल क्रांति (Digital Revolution) के बारे में बात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को 21 वी शताब्दी में ले जाने का पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) का सपना था. वे ही आईटी की क्रांति को देश में लेकर आए थे. तंज मारते हुए गहलोत ने कहा कि आज जो सरकार में बैठे है, इन्होंने कंप्यूटर का विरोध किया था. आज वही लोग लोग सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर रहे है.  गहलोत ने शहर के टेक्नो हब की तारीफ करते हुए कहा कि वसुंधराजी ने पिछली सरकार में टेकनोलॉजी पर अच्छा काम किया. वे बधाई की पात्र हैं.

जन सूचना पोर्टल जनता को समर्पित: पायलट

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेशवासियों को जन सूचना पोर्टल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पोर्टल जनता को समर्पित है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार अच्छा काम करना चाहे तो सब कुछ संभव है. राजस्थान एक मात्र राज्य जहां दर्जनभर विभागों की जानकारी सीधी जनता के सामने है. ऐसे काम के लिए इच्छा शक्ति होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और राजीव गांधी की 75वीं सालभर मना रहे हैं जिन्होंने देश मे डिजिटल क्रांति की नींव रखी. डिजिटल इंडिया का 80 फीसदी काम मनमोहन सरकार में हुआ.

पायलट ने कहा कि हमने भारत की भाषाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के लिए संघर्ष किया. जन सूचना पोर्टल एक अच्छी और नेक शुरूआत है. मैं जनता से कहता चाहता हूं कि सरकार की नियत साफ है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहित के लिए काम करना चाहती है. इसके क्रियान्वन में जनता का सहयोग जरूरी है.

सोनिया ने दी गहलोत को बधाई

राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने वीडियो मैसेज के जरिए जन सूचना पोर्टल के लिए राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बधाई देते हुए कहा कि इस पोर्टल से सरकार की पारदर्शिता दिखाई देगी और सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित होगी. यह पोर्टल देश की अन्य सरकारों के लिए मिसाल बनेगा. राजस्थान की सरकार को बधाई. मेरी शुभकामनाएं है कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ऐसे ही जनहित के कार्य करते रहें.

अयोध्या मामला-22वां दिन: मुस्लिम पक्षकार के वकील को मिली धमकी में निकला पूरा दिन

अयोध्या (Ayodhya Case) की राम जन्मभूमि (Ram JanamBhumi) और बाबरी मस्जिद (Babari Masjid) के विवादित जमीन मामले में 22वें दिन की सुनवाई केवल मुस्लिम पक्षकार के वकील राजीव धवन (Rajeev Dhawan) को मिली धमकी पर डिस्क्शन में ही पूरी हो गयी. धवन ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर केस न लड़ने की धमकी मिल रही है. सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान मुस्लिम और सुन्नी वक्फ बोर्ड पक्ष के वकील राजीव धवन ने कहा, ‘लोग मुझे सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की तरफ से न लड़ने के लिए कह रहे हैं. मुझे सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है और न मैं किसी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर … Read more