अयोध्या मामला-32वां दिन: अपने बयानों से फिर पलटा मुस्लिम पक्ष, मस्जिद के नीचे बताई ईदगाह

अयोध्या मामले (Ayodhya Case) में 32वें दिन की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने साफ साफ शब्दों में कहा कि किसी भी सूरत में सुनवाई पूरी करने की डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी. राम जन्मभूमि (Ram JanamBhumi) और बाबरी मस्जिद विवाद में मुस्लिम पक्ष की दलीले गुरुवार को भी जारी रखने पर सीजेआई ने यह बात कही. दरअसल मुस्लिम पक्ष ने पूर्व में अपनी दलीलें देने के लिए 25 सितम्बर तक का समय मांगा था लेकिन जैसे ही गुरुवार को संविधान पीठ की सुनवाई शुरु हुई, मुस्लिम पक्ष के वकीलों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की 2003 की रिपोर्ट का सारांश लिखने वाले व्यक्ति को लेकर सवाल उठाया. ASI की … Read more

अयोध्या मामला-30वां दिन: सुप्रीम कोर्ट के प्रश्नों का जवाब तक नहीं दे पाए मुस्लिम पक्ष के वकील

अयोध्या (Ayodhya) राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवादित भूमि के मामले में मंगलवार को 30वें दिन की सु​नवाई हुई. इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने अपने पक्ष की अंतिम दलील सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की 5 सदस्यीय संविधान पीठ के सामने रखी. अपनी सभी दलीलों में हार्ड कोर दलीले पेश करने वाले मुस्लिम पक्ष अपनी अंतिम सुनवाई में न्यायधीशों के प्रश्नों का उत्तर तक न दे पाये. मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई (CJI Ranjan Gogoi) की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि रामायण या रामचरितमानस में राम जन्मभूमि (Ram JanamBhumi) का जिक्र न होने से हिंदू आस्था प्रभावित नहीं होती और हिंदुओं को यह मानने से नहीं … Read more

वीडियो खबर: पायलट पर गड़करी का तंज, ‘हमने दिया सचिन को फायदा’

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने BJP के एक कार्यक्रम में राजस्थान (Rajasthan) के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सचिन पायलट (Sachin Pilot)को फायदा दिलाया है. इस दौरान गड़करी ने कश्मीर समस्या (Kashmir Crisis) के लिए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस समस्या की वजह कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति है.

अयोध्या मामला-29वां दिन: ‘हिंदू बताएं कहां है राम की जन्मस्थली’

अयोध्या (Ayodhya) राम जन्मभूमि (Ram Jamanbhumi) और बाबरी मस्जिद विवादित जमीन मामले में एक नया मोड तब आया जब मुस्लिम पक्ष के वकील ने हिंदू पक्षकारों और हिंदू धर्मावलंबियों से भगवान राम की जन्मस्थली पूछी. सर्वोच्य न्यायालय में सोमवार को हुई अयोध्या मामले की 29वें दिन की सुनवाई में सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन (Rajiv Dhawan) ने अपनी तीखी दलीलें जारी रखते हुए कहा कि हम राम का सम्मान करते हैं, उनके जन्मस्थान का भी सम्मान करते हैं. इस देश में राम और अल्लाह का सम्मान नहीं होगा तो देश ही खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि विवाद तो राम के जन्मस्थान को लेकर है कि वह है … Read more

वीडियो खबर: गहलोत ने मोदी-वसुंधरा को लिया आड़े हाथ

मणिपाल विश्वविद्यालय (Manipal University) के नए अकादमी ब्लॉक और हॉस्टल कैंपस के उदघाटन समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री (Rajasthan CM) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पहुंचे. यहां उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को जमकर आड़े हाथ लिया. गहलोत ने कहा कि अगर वसुंधराजी की तरह मेरी सोच होती है तो आज मणिपाल विश्वविद्यालय (Manipal University) का ये कैंपस बनता ही नहीं…

भाजपा सरकार ने किया है सचिन पायलट का फायदा: नितिन गडकरी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई द्वारा जयपुर के बिडला सभागार में जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद 370 और 35ए (Article 370, 35A) की समाप्ति पर सोमवार को प्रबुद्ध जन गोष्ठी राष्ट्रीय एकता अभियान ‘एक राष्ट्र – एक संविधान’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शिरकत की. यहां उन्होंने राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटने का फायदा सचिन पायलट (Sachin Pilot) को भी मिलेगा जिन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) की बेटी सारा अब्दुल्ला (Sarha Abdullah) से शादी की है. पहले पायलट का अब्दुल्ला की संपत्ति पर कोई हक नहीं था लेकिन अब मिलेगा. हमारी सरकार ने सचिन पायलट का तो फायदा ही किया है.

दरअसल, धारा 370 हटने से पहले तक जम्मू कश्मीर में स्थानीय लड़की हिंदुस्तान में कहीं भी और किसी भी लड़के से शादी कर लेती थी तो न केवल युवती की जम्मू कश्मीर की नागरिकता खत्म हो जाती थी, साथ ही उसका पिता की संपत्ति का अधिकार भी स्वत: ही समाप्त हो जाता था. अनुच्छेद 370 हटने से अब दोनों नियम खत्म हो चुके हैं.

कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कश्मीर समस्या की वजह कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति को बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तुष्टीकरण की नीति के कारण कश्मीर समस्या पैदा हुई थी. भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद की है और भाजपा की आत्मा राष्ट्रवाद है. अंत्योदय का सामाजिक आर्थिक चिंतन हमारा मिशन है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को नीचे तक लागू करना हमारा उद्देश्य है.

गडकरी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर को हजारों करोड का फंड देती थी पर यह पैसा वहां की जनता तक नहीं पहुंचता जिसके कारण वहां गरीबी फैली. अनुच्छेद 370 हटने से वहां सड़कें बनेगी, निवेश होगा, आईआईटी व इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेंगे, अच्छे हॉटल्स खुलेगे जिससे पर्यटन बढ़ेगा. वहां के लोगों को रोजगार मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. गडकरी ने बताया कि आगामी समय में जम्मू कश्मीर में 60 हजार करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे जिससे न केवल वहां विकास होगा अपितु गरीबी भी हटेगी.

गडकरी ने आगे कहा कि पहले जम्मू कश्मीर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू नहीं होते थे. विभिन्न जातियों को आरक्षण नहीं मिलता था. नागरिकता देने में पक्षपात किया जाता​ था लेकिन अब वहां 106 तरह के भारत सरकार के कानून लागू होंगे जो धारा 370 हटने से पहले नहीं थे. अब कश्मीर को सर्वमान्य कानून के साथ भय, भूख, भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्ति मिलेगी.

पाक (Pakistan) को दिए जाने वाले पानी के बारे में गडकरी ने कहा कि अब राजस्थान को भरपूर पानी मिलेगा. पहले जो पानी जम्मू कश्मीर की नदियों में बहकर पाकिस्तान चला जाता था, अब वह पानी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के 8 जिलों को मिलेगा जिससे यहां का जलस्तर बेहतर होगा.

इस कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia), जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा (Ram Charan Bhora) , नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, रिटायर्ड जनरल विशंबर सिंह, जयपुर जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता सहित अन्य सांसद, विधायक और प्रदेशभर से पधारे भाजपा के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे.

अयोध्या मामला: आज से एक घंटा ज्यादा चलेगी राम मंदिर की सुनवाई

Floor Test in Maharashtra

अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) और बाबरी मस्जिद विवादित भूमि के मामले में चल रही सुनवाई आज से एक घंटे अतिरिक्त चलेगी. इससे पहले तक संविधान पीठ की सुनवाई शाम चार बजे तक चलती रही. सोमवार से ये सुनवाई शाम 5 बजे तक चलेगी. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने राम मंदिर जन्मभूमि (Ram Mandir Jamanbhumi), बाबरी मंदिर और निर्मोही अखाड़ा के भूमि पर कब्जे के मामले में एक बड़ा अहम फैसला लिया है. सर्वोच्य न्यायालय ने अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) मामले में सुनवाई के लिए 18 अक्टूबर तक डेड लाइन तय की है. CJI रंजन गोगोई ने ये भी कहा कि सुनवाई की डेडलाइन के बाद … Read more

अयोध्या मामला-28वां दिन: ‘भगवान राम ने सपने में आकर बताया कि गुंबद के नीचे मेरा जन्मस्थान है’

‘एक दिन भगवान राम सपने में आए और उन्होंने कुछ चुनिंदा लोगों को बताया कि मस्जिद के गुंबद के नीचे मेरा जन्मस्थान है. हिंदू पक्ष कुछ ऐसी दलीले पेश कर रहा है.’ ये कहना है वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन (Rajiv Dhawan) का, जो सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामला (Ayodhya Case) के तहत चल रही 28वें दिन की सुनवाई में मुस्लिम पक्ष की ओर से दलीलें पेश कर रहे थे. शुक्रवार को भी सुन्नी वक्फ बोर्ड और मुस्लिम पक्ष की ओर से राजीव धवन की दलीलें जारी रही. हालांकि ये सुनवाई केवल 80 मिनिट के छोटे से अंतराल के लिए ही चली लेकिन इस दौरान मुस्लिम पक्षकार ने हिंदू पक्ष की … Read more

वनस्थली विद्यापीठ पहुंच निशब्द हुए केंद्रीय मंत्री निशंक

शुक्रवार को राजस्थान के टोंक (Tonk, Rajasthan) जिले की निवाई तहसील स्थित वनस्थली विद्यापीठ (Banasthali Vidyapith) पहुंचे मोदी कैबिनेट के मानव विकास संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank) के शब्द बाणों से वैसे तो सियासत के दिग्गज भी निशब्द हो जाते है. लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब निशंक ही निशब्द हो गए. बनस्थली विद्यापीठ की छात्राओं का कौशल देखकर केंद्रीय मंत्री निशंक भी आश्चर्यचकित रह गए. जोश से लबरजे हो निशंक ने विद्यापीठ की लाड़लियों की जमकर तारीफ की. केंद्रीय मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल वैसे तो राजनीति का बड़ा चेहरा है. वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके है और अभी मोदी कैबिनेट मेंं प्रधानमंत्री के सबसे चेहेते … Read more

अयोध्या मामला-27वां दिन: ‘मूर्ति व गर्भगृह की पूजा राम मंदिर के सबूत नहीं हैं’

अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) और बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में 27वें दिन की सुनवाई केवल दो घंटे चली. मुस्लिम पक्षकर और सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से वरिष्ठ वकील राजीव धवन (Rajiv Dhawan) ने गुरुवार को भी अपनी दलीले जारी रखीं और रामलला पक्ष के वकील के राम जन्मभूमि (Ram Mandir) के दावे को महज एक कहानी बताया. वकील धवन ने बताया कि मस्जिद कें केंद्रीय गुंबद को भगवान राम का जन्म स्थान बताने की ये कहानी 1980 के बाद से शुरू हुई. हिंदू समुदाय के लोग विवादित इमारत के बाहरी हिस्से के चबूतरे पर पूजा किया करते थे. लोग रेलिंग के पास या गुंबद के अंदर … Read more