महाराष्ट्र घमासान पर आया सर्वोच्च अदालत का ‘सुप्रीम’ फैसला, कल शाम 5 बजे होगा बहुमत परीक्षण

Supreme court verdict

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र के सियासी घमासान पर देश की सर्वोच्च अदालत ने सुप्रीम फैसला (Supreme court verdict) देते हुए 27 नवम्बर बुधवार शाम 5 बजे तक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का फैसला सुनाया है. विधानसभा में बहुमत परीक्षण के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फ्लोर टेस्ट में गुप्त मतदान नहीं कराने बल्कि पूरी प्रक्रिया का लाइव टेलिकास्ट कराने के निर्देश भी सुप्रीम कोर्ट ने दिए. बहुमत परीक्षण की यह प्रक्रिया प्रोटेम स्पीकर द्वारा करवाई जाएगी साथ ही अन्य संवैधानिक मुद्दों पर सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट 6 हफ्तों के बाद शुरू करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया का स्पष्टीकरण (Supreme court verdict) करते हुए कहा कि बुधवार सुबह 11 बजे … Read more

इलेक्ट्रॉल बॉन्ड को लेकर गहलोत ने मोदी सरकार पर साधा जमकर निशाना, कहा- समय पर नहीं चेते तो पता नहीं देश किस दिशा में जाएगा

Gehlot on Electoral Bond

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. चुनावी चंदे के लिए शुरू किए गए इलेक्ट्रॉल बॉन्ड (Electoral Bond)  को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस मुददे पर केंद्र सरकार पर जमकर धावा बोल रहे है. मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के पुत्र के शादी समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, मैं कह चुका हूं कि यह एक बहुत बड़ा स्कैंडल है, 5000 करोड़ से ज्यादा के बॉन्ड जमा हुए हैं, 90% बीजेपी के पास में जमा हुए हैं, सरकार को चाहिए वह बताएं सच्चाई क्या है? जो आंकड़े आए हैं यह सही है क्या? और इस प्रकार से आप 90% एक तरफा ले आओगे आप, तो डेमोक्रेसी के अंदर तमाम पार्टियों की फंडिंग को आप ब्लॉक कर रहे हो, धमकी दे रहे हो कि आप हमें चंदा दो या नहीं तो कोई बात नहीं है पर आपने विपक्षी पार्टियों को चंदा क्यों दिया?

सीएम गहलोत ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा पूरे देश में खेल खेला जा रहा है. चुनाव लड़वा रहे है, जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं, हॉर्स ट्रेडिंग कर रहे हैं, सभी जिलों में जमीन लेके ऑफिस बनवा रहे हैं, पैसा कहां से आ रहा है? साथ ही गहलोत ने कहा कि भाजपा के अलावा बाकी पार्टियों को ब्लॉक कर दिया तो फिर डेमोक्रेसी कैसे रहेगी, आप सभी पार्टियों के फंडिंग को ब्लॉक कर दो देश के अंदर खाली बीजेपी के पास में बॉन्ड (Electoral Bond) आएंगे.

यह भी पढ़ें: मोदी जी ने की महाराष्ट्र में फर्जीकल स्ट्राइक, अब बीजेपी की हो गई है उल्टी गिनती शुरू: अशोक गहलोत

आगे गहलोत ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने चुनावी बॉन्ड (Electoral Bond) का विरोध किया था. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी इसको लागू करते वक्त इसका विरोध किया था. तो केन्द्र सरकार ने इसको मनी बिल के रूप में पेश किया गया ताकि राज्यसभा में बहस नहीं हो. मनी बिल की बहस केवल लोकसभा में होती है. इसलिए इसको मनी बिल के रूप में कन्वर्ट किया गया और सिर्फ लोकसभा में पास करवा कर लागू करवा दिया गया. इस प्रकार से यह लोग शासन करेंगे, आपको मालूम है दबाव में ईडी भी, सीबीआई भी सब दबाव में है ही जुडिशरी भी, तो देश किस दिशा में जाएगा जवाब देना चाहिए इन लोगों को. इसलिए बहुत ही हालात खराब है गंभीर स्थिति से देश गुजर रहा है.

युवाओं से अपील करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि आम जनता, छात्रों और नौजवानों से मैं अपील करना चाहूंगा कि समय रहते हुए संभल जाओ, सोशल मीडिया की जो टीमें है बीजेपी के उस चक्कर में मत आओ, खुद देखो गूगल में क्या है, दुनिया एवं देश में क्या हो रहा है, अर्थशास्त्री क्या कह रहे हैं, अर्थव्यवस्था किस दिशा में जा रही है. उस पर हमें चिंतन मनन करना चाहिए उसके बाद में अपनी सोच बनानी चाहिए. मेरी नौजवानों से अपील है, क्योकि आने वाला कल उनका है यह मेरा निवेदन है कि वह समय पर नहीं चेते पता नहीं देश किस दिशा में जाएगा.

क्या है चुनावी बॉन्‍ड (Electoral Bond)?

केंद्र सरकार ने देश के राजनीतिक दलों के चुनावी चंदे को पारदर्शी बनाने के लिए वित्त वर्ष 2017-18 के बजट में चुनावी बॉन्‍ड (Electoral Bond) शुरू करने का एलान किया था. चुनावी बॉन्‍ड का इस्तेमाल व्यक्तियों, संस्थाओं, भारतीय और विदेशी कंपनियों द्वारा राजनीतिक दलों को चंदा देने के लिए किया जाता है. नकद चंदे के रूप में दो हजार से बड़ी रकम नहीं ली जा सकती है. सरकार की दलील है कि चूंकि बॉन्‍ड पर दानदाता का नाम नहीं होता है, और पार्टी को भी दानदाता का नाम नहीं पता होता है. सिर्फ बैंक जानता है कि किसने किसको यह चंदा दिया है. इसका मूल मंतव्य है कि पार्टी अपनी बैलेंसशीट में चंदे की रकम को बिना दानदाता के नाम के जाहिर कर सके.

वीडियो खबर: बीजेपी की ‘रातनीति’ पर भारी पड़ी शरद पवार की राजनीति

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में रातोरात सियासी तख्ता ऐसा पलटा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की बनती बनती सरकार किनारे आकर भी न बन सकी और दूसरे किनारे पर खड़ी भाजपा ने सरकार बना ली. फडणवीस मुख्यमंत्री और अजित पवार डिप्टी सीएम बन बैठे लेकिन शाम होते होते शरद पवार ने अपने राजनीति अनुभव को ऐसा भुनाया कि अजित पवार के खेमे में गए सभी 42 के 42 विधायक वापिस शरद पवार के झंडे के नीचे आ खड़े हुए.

महाराष्ट्र: फिर अटका फ्लोर टेस्ट पर फैसला, अब कल 10.30 बजे आएगा ‘सुप्रीम’ फैसला

Floor Test in Maharashtra

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. पिछले एक महीने से महाराष्ट्र में चल रहा सियासी ड्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. आज फिर एक बार देवेंद्र फडणवीस सरकार के भविष्य का फैसला सुप्रीम कोर्ट में अटक गया. सोमवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की 3 सदस्यीय बैंच ने विधानसभा में फ्लौर टेस्ट (Floor Test) पर फैसला सुरक्षित रख लिया. अदालत मंगलवार सुबह 10:30 बजे फ्लोर टेस्ट पर अपना निर्णय सुनाएगी. इस तरह फडणवीस सरकार को अपनी तैयारियों के लिए 24 घंटे का समय और मिल गया है. महाराष्ट्र में चोरी छिपे शनिवार सुबह को जिस तरह देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, उसके … Read more

मोदी जी ने की महाराष्ट्र में फर्जीकल स्ट्राइक, अब बीजेपी की हो गई है उल्टी गिनती शुरू: अशोक गहलोत

Ashok Gehlot on Modi

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Gehlot on Modi) ने एक बार फिर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा है कि राज्यपाल महाराष्ट्र को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए उनकी भूमिका जो रही है वह बीजेपी से मिलीभगत करके रही है जो अनफॉर्चूनेट है. राज्यपाल की भूमिका जो होती है वह इस प्रकार होती है कि आप कन्वींस हो जाओ उसके बाद में आप रिकमंड करो कैबिनेट को, लेकिन कब तो रिकमेंड किया, कब सुनवाई हुई, कब फैसला हुआ, कब राष्ट्रपति महोदय ने साइन किए और सुबह … Read more

महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर क्या रही राजस्थान के नेताओं की राय

Rajasthan on Maharashtra

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. पिछले एक महीने से महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चल रहे घमासान के बाद शनिवार सुबह बीजेपी आखिर कैसे जैसे सरकार बनाने में कामयाब हो ही गई. हालांकि उनकी ये खुशी ज्यादा समय तक स्थाई न रह सकी और शाम होते होते शरद पवार ने अपने चित परिचित अंदाज में पासा पटलने वाली स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया. अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है जहां इस नाटकीय राजनीति पर फैसल आना है. इससे एक रात पहले तक शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीद थी और उद्दव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने जा रहे थे. महाराष्ट्र में हुए इस सियासी उलटफेर पर राजस्थान (Rajasthan … Read more

भाजपा-कांग्रेस का प्रदर्शन दिवस, भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ दिया धरना तो कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला

Demonstration Day

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. देश की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टी कांग्रेस और भाजपा ने शनिवार को अलग-अलग मुददों पर देशभर में धरना प्रदर्शन (Demonstration Day) किए. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी गांधी द्वारा राफेल विमान की खरीद फरोख्त में धांधली व ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाने पर राहुल गांधी से माफी मांगने के लिए धरना प्रदर्शन किया. वहीं युवा कांग्रेस ने पिछले दिनों गांधी परिवार पर एसपीजी सुरक्षा हटाने पर प्रदर्शन कर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका. भाजपा के देशव्यापी धरना प्रदर्शन के तहत राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. शहर के कलेक्ट्रेट सर्किल पर इस प्रदर्शन (Demonstration Day) में … Read more

वीडियो खबर: सांसद राठौड़ ने मुख्यमंत्री गहलोत से मांगा सांभर विकास के 100 करोड़ का हिसाब

PoliTalks news

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन​ सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) ने सांभर झील (Sambhar Lake) की हालत के लिए राज्य की गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही वहां पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 100 करोड़ रुपये का हिसाब मांगा. राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार न तो केंद्र से मिले फंड को ठीक से इस्तेमाल कर पायी और न ही अपना शेयर का उपयोग किया. राठौड़ ने इस मसले को अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए कहा कि अगर सांभर को पर्यटन स्थल की दृष्टि से तैयार किया जाएगा तो वहां रोजगार बढ़ेंगे जो गिरती अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने में मददगार साबित होंगे.

राजस्थान: निकाय चुनाव का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में, बाड़मेर के वार्ड 12 से कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Barmer Local Body Eletions

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में 16 नवम्बर को होने वाले 49 नगर निकायों के चुनाव (Local Body Elections) का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आ गया है. बाड़मेर के वार्ड नं0 12 में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने से यहां कांग्रेस प्रत्याशी महावीर जैन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है. वहीं मंगलवार को 49 निकायों के 2105 वार्डों के होने वाले पार्षदों के चुनाव के लिए 10 हजार 942 उम्मीदवारों के 13 हजार 283 दाखिल किए नामांकन पत्रों की छंटनी का काम बुधवार को पूरा हो गया. बता दें, 2105 वार्डों में से भाजपा ने 162 और कांग्रेस ने 60 वार्डों में अपने प्रत्याशी नहीं उतारें हैं. … Read more

वीडियो खबर: राजनीतिक नियुक्तियों पर क्या बोले पायलट

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने जयपुर के PCC कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ देशभर में हर जिले में कांग्रेस 5 से 15 नवंबर तक देश में छाई मंदी पर प्रदर्शन करेगी. इस दौरान राजनीतिक नियुक्तियों पर भी पायलट ने अपने विचार रखे.