सदन में सवाल पूछने से वंचित रहने पर बिफरी बीजेपी, तो बोले जोशी- इन्हें नहीं है नियमों की जानकारी

राजस्थान विधानसभा का सत्र 9 सितंबर से, 25 विधायक नहीं पूछ पाएंगे सवाल

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की 15वीं विधानसभा के छठे सत्र का अगला चरण 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. लिहाजा सदन के अंदर विधानसभा के सदस्यों की ओर से लगाए जाने वाले सवालों की संख्या समिति रहने वाली है. आपको बता दें, गहलोत सरकार द्वारा मार्च में हुए बजट सत्र का सत्रावसान नहीं किए के जाने के चलते ये हालात बने हैं. ओस में बजट सत्र का एक हिस्सा 9 सितंबर से शुरु होने जा रहा है. वहीं चूंकि विधानसभा में विधायकों के एक सत्र में सवाल पूछने की सीमा है, सदन में एक सत्र में एक सदस्य 40 तांराकित और 60 अतारांकित सवाल ही लगा सकते है. ऐसे में … Read more

मैडम सक्रिय क्या हुईं बदला हवा का रूख! राठौड़ बोले- ‘वसुंधरा ही हमारी नेता’, कटारिया उवाच ‘ना रखे कोई गलतफहमी’

मैडम 'सक्रिय' क्या हुईं बदलने लगा हवाओं का रूख!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान भारतीय जनता पार्टी में जारी गुटबाजी और पोस्टर पॉलिटिक्स को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के बड़े बयान सामने आए हैं. प्रदेश भाजपा में जारी पोस्टर पॉलिटिक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कल के बयान के बाद जब राजेंद्र राठौड़ से सवाल पूछा गया, तो इस पर राठौड़ ने जवाब में कहा कि, ‘वसुंधरा जी हमारी नेता हैं वो इन बातों को नगण्य मानती है. ऐसे में इन पर चर्चा करने की आवश्यता नहीं है उनके बयान के बाद पोस्टर विवाद की बातें खत्म हो गई है..’ वहीं वरिष्ठ दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया ने … Read more

PCC में निंबाराम के गिरफ्तारी प्रस्ताव पर ‘तमकी’ बीजेपी, पूनियां-कटारिया ने तानी भौंहे, डोटासरा को घेरा

निंबाराम के 'नाम' पर फिर आमने-सामने हुई बीजेपी-कांग्रेस

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के दौरान निगम कमीशन कांड मामले में संघ प्रचारक निंबाराम की गिरफ्तारी को लेकर रखे गए प्रस्ताव पर अब सियासत गर्मा गई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने इस घटना को निंदनीय करार दिया और यह तक कह दिया कि जो काम न्यायपालिका और एसीबी का है, उस पर दबाव बनाने का काम अब पीसीसी की बैठकों में किया जा रहा है. कांग्रेस के ऑफिस में सब तय होगा तो संस्थाएं क्या करेंगी- पूनियां जयपुर में भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने इस मसले पर कहा कि यह काम … Read more

‘रायशुमारी’ पर BJP दिग्गजों का कटाक्ष- ‘विधानसभा को बनाया अस्थाई दफ्तर, फिर बाड़ाबंदी की आशंका’

'रायशुमारी' पर बीजेपी हमलावर

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस की आंतरिक कलह को खत्म करने के लिए दो दिन से जारी विधायकों से ‘रायशुमारी’ पूरी हो गई है. अब कल कांग्रेस के हारे प्रत्याशियों और पार्टी पदाधिकारियों से माकन फीडबैक लेंगे. कांग्रेसी और समर्थित निर्दलीय विधायकों के साथ लगभग 17 घण्टे चली इस रायशुमारी के परिणाम क्या होंगे ये तो समय बताएगा, लेकिन इस पूरी कवायद को लेकर प्रदेश भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है. बीजेपी ने विधानसभा भवन में कांग्रेस की रायशुमारी पर सवाल उठाये हैं और कांग्रेस की कलह पर तंज कसे हैं. पूनियां ने सरकार को बताया ‘टाइमपास’, रायशुमारी ‘औचित्यहीन’ बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस सरकार पर … Read more

RAS रिजल्ट पर डोटासरा बोले- ‘मेरे हाथ में होता तो सबको बना देता’, BJP बोली-टेलेंट की हो जांच

'मेरे हाथ में होता तो सबको बना देता'

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के रिश्तेदारों के एक समान नंबर आने के बाद ये पूरा मामला तूल पकड़ता जा रहा है. गोविंद सिंह डोटासरा की पुत्रवधू के भाई गौरव और बहन प्रभा भी RAS बने हैं और इन दोनों को इंटरव्यू में एक समान 80% मार्क्स मिले हैं. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद डोटासरा सूबे की प्रमुख विपक्ष पार्टी बीजेपी के निशाने पर आ गए और बीजेपी ने गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफे की मांग तक कर डाली और इसी जांच की बात भी कही. तो वहीं अपने ऊपर लग रहे इस तरह के आरोपों को … Read more