प्रदेश में प्राइमरी स्कूल खोले जाने की अफवाह पर भड़के डोटासरा, कहा- ऐसे झूठे लोगों से कभी नहीं मिलूंगा

शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में आगामी 5 सितंबर से कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल खोले जाने की अफवाहों पर खुद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने विराम लगा दिया है. शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा कि 5 तारीख से प्राइमरी स्कूल खोलने के मुद्दे पर कोई बात ही नहीं हुई. कुछ स्कूल संचालक सिर्फ बवाल खड़ा करने के लिए इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं, जबकि हकीकत में ऐसी कोई तैयारी नहीं है. यही नहीं शिक्षा मंत्री डोटासरा ने उनसे मिलने आए प्रतिनिधिमंडल के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए यहां तक कह दिया कि कुछ स्कूल संचालक भीड़ इकट्ठा कर नेतागिरी करने में लगे हैं, जो जनता को भ्रमित … Read more

‘चतुर्वेदी पहले तय कर लें किस कैंप में हैं?’ डोटासरा ने कहा- ‘छिपने से काम नहीं चलेगा निंबाराम जी’

RSS-BJP पर बरसे डोटासरा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में पंचायत चुनाव के घमासान के बीच कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों में शब्दबाण चल रहे हैं. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी और आरएसएस पर फिर जुबानी हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि, ‘बीजेपी में आपसी झगड़े सबसे ज्यादा हैं. बीजेपी खोखली हो चुकी है. हमें तो यह लग रहा है कि ये फिर से पावों पर खड़े हो पाएंगे या नहीं’ हम चाहते हैं कि विपक्ष मजबूत हो. ढाई साल में एक काम ऐसा बता दीजिए, जो अच्छा किया हो’ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी के बयान … Read more

‘BJP की आशीर्वाद यात्रा नहीं ये है ‘अंतिम यात्रा’-डोटासरा, यादव पर तंज-‘भाजपा को मिला 8 वां सीएम का दावेदार’

'भाजपा को मिला 8 वां सीएम का दावेदार'

Politalks.news/Rajasthan. देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की आज 77 वीं जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि. तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने उनके स्मृति स्थल पर जाकर उन्हें किया नमन और पुष्पांजलि की अर्पित. इस दौरान राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी राहुल के साथ रहे मौजूद. तो वहीं देश भर में कांग्रेस के सभी पार्टी मुख्यालयों पर भी पुष्पांजलि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर भी पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, टोंक विधायक सचिन पायलट, विधानसभा … Read more

पंचायत चुनाव में कांग्रेस की पुरानी रणनीति- जो जीता वो होगा ‘सिकंदर’, यानी बागी जीते तो लगाएंगे गले

photo1

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के 6 जिलों में होने जा रहे पंचायत चुनाव के रण में योद्धाओं की तस्वीर अब साफ हो गई है, नाम वापसी का समय निकल चुका है. अब मान मनोव्वल का दौर खत्म हो चुका है. पंचायत चुनाव में बागियों से परेशान सत्ताधारी कांग्रेस अपना पुराना फॉर्मूला ही अपनाएगी. कांग्रेस ने तय किया है कि मैदान में बागी बनकर ताल ठोंकने वालों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, बल्कि अगर वे जीत जाएंगे तो पार्टी उन्हें गले लगाएगी. साथ ही जिला प्रमुख और प्रधान बनाने में उनकी मदद ली जाएगी. बागी जीता तो लगाया जाएगा गले! आपको बता दें, राजस्थान में 6 जिलों जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, सिरोही … Read more

तबादला विवाद में वायरल ‘सियासी चिट्ठी’ से गर्माई सियासत, BJP बोली- आचार संहिता में ये क्या हो रहा है…

तबादला विवाद के बीच वायरल 'सियासी चिट्ठी' से गर्माई सियासत

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की सियासत तबादलों को लेकर गर्मा गई. एक वायरल लैटर के बाद लेटरबाजी और बयानबाजी का दौर शुरु हो गया. चूरू से कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया का डोटासरा को लिखा वायरल होने के बाद बीजेपी के दिग्गज राजेन्द्र राठौड़ हमलावर हो गए हैं. रफीक मंडेलिया ने पीसीसी चीफ डोटासरा को शिकायत की है कि चूरू जिले के तबादलों में राजेंद्र राठौड़ चल रही है. कांग्रेस सरकार में बीजेपी नेता के समर्थकों को तरजीह मिल रही है. मंडेलिया के इस लैटर को लेकर राजेन्द्र राठौड़ और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सरकार को घेरा है. वहीं नेता प्रतिपक्ष ने पंचायती चुनाव की आचार संहिता के बीच जारी तबादलों … Read more

शिक्षा संकुल के कारिंदों के सोशल मीडिया पर नकेल कसने की तैयारी, डार्क जोन के थर्ड ग्रेड शिक्षकों को ‘राहत’

डोटासरा एक्शन में 'राहत-निरीक्षण-सोशल मीडिया' पर पाबंदी की तैयारी

Politalks.News/Rajasthan. स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद अब शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा एक्शन में हैं. डोटासरा ने आज अचानक शिक्षा संकुल का औचक निरीक्षण किया. सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डोटासरा के शिक्षा संकुल पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए. शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने संकुल के ब्लॉक-3 और ब्लॉक 5 के सभी विभागों में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली. साथ ही सोशल मीडिया नहीं चलाने की हिदायत देते हुए सख्ती बरतने के निर्देश दिए. डोटासरा ने कर्मचारियों और अधिकारी के समय पर नहीं पहुंचने पर भी नाराजगी जताई. वहीं प्रदेश के थर्ड ग्रेड शिक्षकों को राहत देते हुए शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा … Read more

पंचायत चुनाव टिकट को लेकर रार, सरकार के ‘सहारे’ बनाम ‘हारे’ सेनापतियों के बीच फंसी कांग्रेस!

सरकार के 'सहारे बनाम 'हारे' सेनापति में फंसी कांग्रेस

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के 6 जिलों में पंचायतों और जिला परिषद चुनाव में प्रत्याशी चयन की कवायद प्रदेश कांग्रेस के लिए खांडे की धार होती जा रही है. कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक और विधानसभा चुनाव में हारे कांग्रेस प्रत्याशियों में रार बढ़ती जा रही है. जिससे सत्ता और संगठन में टकराव के हालात बनने के आसार हैं. जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में टिकट बांटने के फॉर्मूले को लेकर विवाद शुरू हो चुका है. सचिन पायलट समर्थक विधानसभा चुनाव हारे कांग्रेस उम्मीदवार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थक निर्दलीय विधायक आमने-सामने आ हैं. पायलट समर्थक हारे हुए उम्मीदवारों ने टिकट वितरण में … Read more

BJP की जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर डोटासरा की चेतावनी- किसानों के जख्मों पर न छिड़कें नमक

img 20210814 095135

Politalks.News/Rajasthan. मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्रियों द्वारा देशभर में निकाली जाने वाली जनआशीर्वाद यात्रा के तहत राजस्थान में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी और मोदी सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा है. पीसीसी चीफ डोटासरा ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए भाजपा के नेता आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं, बेहतर होगा कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता इस यात्रा को नहीं निकालें. शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि, “बीजेपी के नेता किस … Read more

पंचायत चुनाव को लेकर पीसीसी में हुआ ‘महामंथन’, डोटासरा ने कहा- ‘कांग्रेस के निष्ठावान को मिलेगा टिकट’

पंचायत चुनाव को लेकर पीसीसी में हुआ 'महामंथन'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर जिलों के जनप्रतिनिधियों से टिकट को लेकर फ़ीडबैक लिया. पीसीसी में दौसा, भरतपुर, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों के जनप्रतिनिधियों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया. डोटासरा ने कहा कि, ‘कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, विधायक, विधायक का चुनाव लड़े प्रत्याशी, प्रधान, पूर्व प्रधान, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख, लोकसभा प्रत्याशी सभी से चर्चा कर कांग्रेस विचारधारा के कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में मौका मिलना चाहिए, जिससे पंचायत राज में कांग्रेस का झण्डा बुलन्द हो सके’. आपको बता दें कि दौसा जिले में महुआ विधानसभा में निर्दलीय … Read more

ट्विटर की ‘तालाबंदी’ पर हाथ का पलटवार, कांग्रेसियों की प्रोफाइल फोटो पर अब राहुल गांधी, नाम भी बदले

ट्विटर की 'तालाबंदी' पर हाथ का पलटवार

Politalks.News/Delhi. ट्विटर और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ गया है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल लॉक किए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने Twitter पर नाम बदलकर राहुल गांधी कर दिया. साथ ही प्रोफाइल फोटो में राहुल गांधी की तस्वीर लगा ली. वहीं प्रियंका गांधी ने भी प्रोफाइल फोटो बदलकर राहुल गांधी की तस्वीर लगा ली. इसके बाद अब तो कांग्रेस ने नेताओं में ट्विटर पर नाम बदलने और प्रोफाइल फोटो बदलने की होड़ सी लग गई है. ट्विटर द्वारा राहुल गांधी के बाद कांग्रेस और पार्टी के नेताओं के ट्विटर अकाउंट अस्थाई तौर पर लॉक किए गए हैं. अब कांग्रेस … Read more