जारोली ने किया रीट का पेपर आउट, CBI करे जांच- किरोड़ी मीणा ने डोटासरा और कांग्रेस पर कसे तंज

किरोड़ी मीणा ने फिर कहा रीट का पेपर हुआ आउट

Politalks.News/Rajasthan. REET पेपर लीक मामले में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने बुधवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली पर सीधा हमला किया है. किरोड़ी मीणा ने बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली की भूमिका को संदिग्ध बताया है साथ ही संगठित गिरोह चलाने का आरोप लगाया है. किरोड़ी ने कहा कि, जब आरोपी बत्ती लाल आएगा पकड़ में तो गंगापुर और लक्ष्मणगढ़ वाले भी राडार में आएंगे, लेकिन जब बड़े लोगों का आएगा नाम तो SOG नहीं डालेगी हाथ इसलिए सीबीआई से मामले की जांच करवाई जाए. किरोड़ी मीणा ने डोटासरा को निशाने पर लिया ही साथ ही कांग्रेस की कलह पर भी जोरदार निशाना साधा. प्रदेश … Read more

बेरोजगारों के लिए शहीद स्मारक पर 3 दिन से डटे किरोड़ी तो डोटासरा बोले- ये नौटंकी भाजपा का षड्यंत्र

डटे हैं किरोड़ी तो डोटासरा बोले- नौटंकी

Politalks.News/Rajasthan.  REET, SI और JEN भर्ती में पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच, बत्तीलाल मीणा की गिरफ्तारी और पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा का शहीद स्मारक पर धरना तीसरे दिन भी जारी है. किरोड़ी के साथ प्रदेशभर से आए बड़ी संख्या में बेरोजगार भी धरने पर बैठे हैं. कल देर रात तक जारी रही बारिश के बीच में किरोड़ी मीणा धरने पर डटे रहे. बेरोजगारों को संबोधित करते हुए मीणा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि, ‘अब तो यह स्पष्ट है. गहलोत सरकार भ्रष्ट है. पेपर लीक का मामला बहुत बड़ा घोटाला है’. मीणा ने भाजपा के … Read more

REET में हुआ धांधली का तांडव, बर्खास्त हो शिक्षामंत्री, CBI करे जांच, सरकार वीक-पर्चा लीक: भाजपा

REET में धांधली पर भाजपा के दिग्गजों का गहलोत सरकार पर चौतरफा हमला

Politalks.News/Rajasthan. REET परीक्षा धांधली मामले में भाजपा ने सरकारी कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया है. एक के बाद एक भाजपा के दिग्गजों ने गहलोत सरकार और खासकर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को निशाने पर लिया है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने गहलोत सरकार के सामने तीन मांगें रखी. रीट धांधली मामले में शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को बर्खास्त कर पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. इन मांगों को लेकर पूनियां जल्द ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखेंगे. पूनियां के साथ ही गुलाब चंद कटारिया, राजेन्द्र राठौड़ और गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी सवाल उठाए हैं. दरअसल मास्टर माइंड बत्ती लाल मीणा की … Read more

कटारिया बोले- विस्तार होते ही गिर जाएगी सरकार, डोटासरा का तंज- क्या नहीं चलती मैडम राजे की

कटारिया के वार पर डोटासरा का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. वल्लभनगर- धरियावद विधानसभा उपचुनाव और मंत्रिमंडल फेरबदल के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने गहलोत मंत्रिमंडल के फेरबदल में हो रही देरी पर कटाक्ष किया और अंतर्कलह का मुद्दा उठाया. तो कटारिया के बयान के पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार करते हुए बीजेपी के आपसी झगड़ों का मुद‌दा उठाया और बोले कि, ‘अपनी पार्टी की गुटबाजी संभालें’. उपचुनावों में अब दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं. जिस दिन होगा फेरबदल गिर जाएगी गहलोत सरकार- कटारिया गहलोत सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी पर निशाना साधते … Read more

गूंगी-बहरी सरकार कब सुनेगी किसानों की- डोटासरा, राठौड़ बोले- कर्जमाफी के इंतजार में किसान

किसानों के भारत बंद पर डोटासरा-राठौड़ का वार पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों को लेकर देश भर के किसान 10 महीने  से दिल्ली की सीमाओं सहित देश के विभिन्न राज्यों में आंदोलनरत है. केंद्र सरकार जहां तीनों कृषि कानूनों को बार-बार किसानों के हित में बता रही है तो वहीं किसान केन्द्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और MSP पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं. तीनों कृषि कानूनों को लेकर आज किसानों द्वारा भारत बंद का भी एलान किया जिसको करीब करीब सभी विपक्षी दलों का समर्थन मिला. भारत बंद को लेकर अब राजस्थान कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने हो गई है. जहां राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने … Read more

कानून व्यवस्था, निंबाराम पर सदन में बरपा हंगामा, BJP बोली निर्दोष तो डोटासरा ने कहा- पकड़े जाएंगे

कानून व्यवस्था और निंबाराम पर बरपा हंगामा

Politalks.News/Rajasthan.  राजस्थान विधानसभा के शून्य काल में आज जमकर हंगामा हुआ. कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में जमकर झड़प हुई. हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष की सीट पर बैठे राजेन्द्र पारीक ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी. बीजेपी की ओर से ब्रज क्षेत्र में अत्याचारों, कानून व्यवस्था का उठाय़ा गया था मुद्दा जिस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताई. इसके बाद नारेबाजी के चलते कार्यवाही करनी पड़ी. ब्रज क्षेत्र बना आतंक का अड्डा- मदन दिलावर बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने ब्रज क्षेत्र में कानून व्यवस्था, दलितों और महिलाओं पर अत्याचार का मुद्दा उठाया. मदन दिलावर ने ब्रज क्षेत्र को नरक … Read more

विरोधियों पर सोलंकी का पलटवार, माकन से नहीं हुई मुलाकात तो मेल के जरिए हाईकमान तक पहुंचाई बात

सोलंकी ने खोली विरोधियों की पोल!

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में बहुमत के बावजूद कांग्रेस का प्रमुख नहीं बनने का मामला बढ़ता ही जा रहा है. इस पूरे मामले में गहलोत गुट के निशाने पर आए पायलट गुट के चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने भी अब अपनी ढाल को मजबूत करते हुए आरोप लगाने वालों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वेद प्रकाश सोलंकी पिछले 2 दिन से दिल्ली में मौजूद हैं, लेकिन प्रदेश प्रभारी अजय माकन के दिल्ली से बाहर होने के कारण अभी सोलंकी की माकन से मुलाकात नहीं हो पाई है. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोलंकी ने कांग्रेस के सह प्रभारी तरुण कुमार से मुलाकात करके अपना … Read more

गज्जू बना का डोटासरा पर पलटवार- उनकी अंकतालिका देखनी पड़ेगी कि गणित में कितने नंबर आए थे?

गजेंद्र सिंह शेखावत का डोटासरा पर पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के 6 जिलों में हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायतीराज और जिला प्रमुख चुनाव में जमकर सियासत देखने को मिली है. जयपुर में बहुमत के बावजूद कांग्रेस अपना जिला प्रमुख नहीं बना सकी, हालांकि उप जिला प्रमुख में को कांग्रेस ने 6 में 5 जिलों पर अपना कब्जा जमाया है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने जोधपुर में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख दोनों पर अपना कब्जा जमाने के साथ ही जिले की ज्यादातर पंचायत समितियों में प्रधान बनाने में भी सफलता हासिल की है. ऐसे में शुक्रवार को जयपुर पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने पंचायत चुनाव को लेकर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद … Read more

BJP-RSS पर डोटासरा का हमला- देश से इन ठगों को हटाने के लिए देशभर में अभियान चलाएगी कांग्रेस

पीसीसी चीफ डोटासरा ने बीजेपी और RSS को जमकर लिया आड़े हाथ

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज एक बार फिर बीजेपी और RSS को जमकर आड़े हाथ लिया. प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आजादी की 75वीं वर्षगांठ और बांग्लादेश गठन की 50वीं वर्षगांठ को लेकर बनाई गई संयोजन समिति की बैठक ली. इस दौरान डोटासरा ने प्रदेश और जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया है जो कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस के योगदान का पाठ पढ़ाएगी. बैठक के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि साल भर चलने वाले इन कार्यक्रमों में गांव-गांव ढाणी-ढाणी जाकर युवा पीढ़ी को बताया जाएगा कि आजादी की जंग में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ … Read more

जब तक सरकार मांगें नहीं मानेगी, संघर्ष रहेगा जारी, नहीं दबने दूंगा बेरोजगारों की आवाज- किरोडी मीणा

जब तक सरकार मांगें नहीं मानेगी, संघर्ष रहेगा जारी- किरोडी मीणा

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना गाइडलाइन के चलते 13 सितंबर को होने वाला विधानसभा का घेराव कार्यक्रम स्थगित होने के बाद दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और गहलोत सरकार में शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की और बेरोजगारों की 14 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा. इस दौरान सांसद डॉ किरोड़ी मीणा ने एक बार फिर कहा है कि वे किसी भी कीमत पर बेरोजगारों की आवाज को दबने नहीं देंगे. जब तक सरकार मांगें नहीं मानेगी, संघर्ष जारी रहेगा. किरोड़ी मीणा ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन की आड़ में सरकार युवाओं की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन ऐसा होने नहीं दूंगा. … Read more