कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को सहारा बनी गहलोत सरकार, बालिग होने तक रु2500 फिर 5 लाख एक साथ
Politalks.News/Rajasthan. कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों का अब गहलोत सरकार सहारा बनेगी. शनिवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के लिए बड़ा ऐलान किया. राज्य स्तरीय वेबिनार में प्रदेश पर मंथन के दौरान ने सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री कोरोना बाल एवं विधवा कल्याण योजना का ऐलान किया. इस योजना में कोरोना से अनाथ हुए बालक, बालिका और विधवा महिला को एक लाख का तुरन्त अनुदान मिलेगा. अनाथ बच्चों को 18 साल की उम्र तक 2500 रुपए की मासिक सहायता मिलेगी, जबकि उन्हें 18 साल की उम्र पूरी होने पर एकमुश्त 5 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी. विधवा महिलाओं और कॉलेज जाने … Read more