बेरोजगारों को CM गहलोत की सौगात, LDC-2013 की भर्ती के पहले चरण में 4 हजार पदों पर होगी भर्ती

fb img 1624585817157

Politalks.News/Rajasthan. बेरोजगारों को एक और सौगात देते हुए गहलोत सरकार ने एलडीसी-2013 की अटकी भर्ती की नई घोषणा की है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायतीराज विभाग में कनिष्ठ लिपिक-2013 की भर्ती को चरणबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा है कि प्रथम चरण में 4 हजार पदों तथा शेष पदों पर अगले चरण में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए. सीएम गहलोत ने कहा कि गांव-ढाणी तक विकास कार्यों को मूर्त रूप देने और योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने में पंचायतीराज विभाग की अहम भूमिका है. राज्य सरकार निरंतर फैसले लेकर प्रदेश में पंचायतीराज को सशक्त बना रही है. गुरुवार को सीएम आवास से वीसी के … Read more

पूनियां ने गहलोत सरकार को बताया जुगाड़ की सरकार तो बयानवीरों को कहा- 100वीं गलती नहीं होगी माफ

97c1ad38b008b5eed955b64adcd0aebe original

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों बीजेपी-कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है. इसी बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस की गहलोत सरकार को जुगाड़ की सरकार बताते हुए कहा कि जाने कब बिखर जाए. वहीं प्रदेश भाजपा में जारी सियासी बयानबाजी को लेकर सतीश पूनियां ने कहा है कि पार्टी के अंदर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पूनियां ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने हिदायत दी कि पार्टी के खिलाफ जो बयान देगा उचित कार्यवाही होगी, समझ लेना चाहिये. कोई भी अनुशासन के बाहर जाने की हरकत करेगा तो उचित कार्यवाही होगी, भगवान श्रीकृष्ण ने शिशुपाल की 99 गालियां बर्दाश्त … Read more

युवाओं को गहलोत सरकार की सौगात, अब 20 तरह की भर्तियों के लिए एक समान पात्रता परीक्षा (CET)

asho0k 1582167754 749x421

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के युवाओं बड़ी राहत देते हुए अशोक गहलोत सरकार ने राजस्‍थान में एक बड़ा निर्णय लिया है, जिसके तहत अब गैर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग परीक्षा की जगह पर एक ही समान पात्रता परीक्षा (कॉमन इलेजिबिलिटी टेस्ट यानी CET) देनी होगी. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है. इस समान पात्रता परीक्षा का आयोजन आरएसएसबी की ओर से किया जाएगा. आदेश के अनुसार यह परीक्षा एक चरणीय बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र पर आधारित होगी. परीक्षा में अर्जित अंकों की वैधता अवधि 3 वर्ष तक रहेगी. इस परीक्षा में बैठने के लिए अवसरों की कोई सीमा नहीं होगी. आयु संबंधी और अन्य पात्रता … Read more

चिरंजीवी योजना के ढोल की खुली पोल, गरीबों के लिए राजस्थान के अस्पतालों में नहीं जगह- गजेंद्र सिंह

गरीबों के लिए राजस्थान के अस्पतालों में नहीं जगह- गजेंद्र सिंह

Politalks.News/Rajasthan. सीएम अशोक गहलोत की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है. गहलोत सरकार की इस स्वास्थ्य बीमा योजना पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि अशोक गहलोत ने देशभर में विज्ञापन देकर जिस मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का ढोल पीटा था, उसकी पोल एक रिपोर्ट खोल रही है. रिपोर्ट से पता चलता है कि राजस्थान में आपके पास कैश है, तभी इलाज होगा. केंद्रीय मंत्री शेखावत ने आरोप लगाया कि गरीबों के लिए राजस्थान के अस्पतालों में जगह नहीं है. राज्य सरकार की सर्वाधिक प्रचारित योजना की अस्पताल प्रबंधनों को … Read more

सांसद बेनीवाल के प्रयास लाए रंग, कुचेरा में स्वीकृत कॉलेज के लिए गहलोत सरकार ने सृजित किये 21 पद

सांसद बेनीवाल के प्रयास लाए रंग

Politalks.News/Rajasthan. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के लगातार प्रयास आखिर रंग लाए और प्रदेश की गहलोत सरकार ने बजट में नागौर जिले के कुचेरा में स्वीकृत राजकीय कॉलेज के लिए 21 पदों का सृजन कर दिया है. सांसद हनुमान बेनीवाल जब विधायक थे तब भी उन्होंने खींवसर विधायक होने के नाते सबसे पहले कुचेरा में राजकीय कॉलेज स्वीकृत करने की मांग उठाई थी और तभी से लगातार अपनी इस मांग को सरकार के सामने रख रहे थे. सांसद हनुमान बेनीवाल के कार्यालय से जारी प्रेस बयानों के अनुसार एक प्राचार्य, 07 सहायक आचार्य, 1 पुस्तकालय अध्यक्ष, 1 शारीरिक शिक्षक, एक सहायक लेखाधिकारी, 1 प्रशासनिक अधिकारी, 1 आशुलिपिक, … Read more

CM गहलोत का महत्वपूर्ण फैसला, राजीव गांधी लिफ्ट नहर फेज-3 परियोजना राज्य निधि से होगी संचालित

ashok gehlot indian express l

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की गहलोत सरकार ने राजीव गांधी लिफ्ट नहर फेज-3 परियोजना को राज्य निधि से संचालित करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में 1,454 करोड़ रूपये की लागत वाली इस परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है., जिसके तहत राज्य सरकार ने जोधपुर शहर के साथ-साथ पांच अन्य कस्बों तथा 2000 से अधिक गांवों के लिए पेयजल व्यवस्था सहित क्षेत्र की औद्योगिक आवश्यकताओं की खातिर प्रस्तावित राजीव गांधी लिफ्ट नहर फेज-3 परियोजना को राज्य निधि से संचालित करने का फैसला किया है. स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, राजीव गांधी लिफ्ट नहर के तीसरे फेज की परियोजना जोधपुर शहर की वर्ष 2051 की आबादी तथा … Read more

हम भारत सरकार को फीडबैक देते हैं वो अन्यथा ले लेते हैं, जनता हमारी लड़ाई देख क्या सोचती होगी- गहलोत

fb img 1624240825912

Politalks.News/Rajasthan. रविवार को वीसी के माध्यम से हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना की पहली लहर में भय का माहौल ज्यादा बना लेकिन मौतें कम हुई. दूसरी लहर में वेव भय गायब हुआ और मौतों का आंकड़ा ज्यादा बढा. सरकारी-गैर सरकारी हर व्यक्ति ने संकट काल में भागीदारी निभाई. सीएम गहलोत ने कहा कि राजनीति तो जिन्दगी भर होती रहेगी, हम लोग माइंड नहीं करते, केवल आगाह करते हैं. हम भारत सरकार को फीडबैक देते हैं तो वह आलोचना नहीं है पर कई बार इसे अन्यथा रुप में ले लिया जाता है, 18 प्लस को टीका लगाना राज्य सरकार के लिए संभव नहीं था. तो … Read more

सियासी खींचतान के बीच छोटे कार्यकर्ताओं को खुश करने की कवायद, 33 निकायों में 196 पार्षद मनोनीत

congress final

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में राजनीतिक नियुक्ति और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस में जारी सियासी संग्राम के बीच गहलोत सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियां देने का सिलसिला शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वायत्त शासन विभाग ने सोमवार को अलग-अलग आदेश जारी कर प्रदेश की 33 नगरपालिका और नगर परिषदों में 196 मनोनीत पार्षदों की घोषणा के दी है. आपको बता दें, प्रदेश में गहलोत सरकार को बने ढाई साल से ज्यादा का समय हो गया है. और लगभग तभी से राजनीतिक नियुक्तियों और कुछ समय बाद से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गहलोत सरकार और जबरदस्त दबाव बना हुआ है. अब सोमवार को निकायों में हुई पार्षदों की इन … Read more

देर रात लॉन में आए परिंदों को देखकर मंत्री सुभाष गर्ग ने तोड़ी सियासी चुप्पी, पायलट खेमे पर किया कटाक्ष

img 20210614 wa0140

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की सियासत में मचा बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है, बल्कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कैम्प के बीच की सियासी तकरार अब खुलकर सामने आ गई है. प्रदेश में जारी सियासी बयानबाजी के बीच अभी तक पायलट समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी सुभाष गर्ग पर पिछले काफी समय से आरोप लगा रहे थे लेकिन गर्ग चुप थे. लेकिन गहलोत सरकार में आरएलडी कोटे से मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने नाम लिए बिना सचिन पायलट कैंप पर जोरदार निशाना साधा है. सुभाष गर्ग ने इशारों में ही पायलट खेमे पर दल बदल की कोशिशों तक का आरोप लगाते हुए रविवार देर रात ट्वीट करते हुए … Read more

फोन टेपिंग के मुद्दे पर गरमाई प्रदेश की सियासत, आलाकमान ने मांगी रिपोर्ट, सीएम गहलोत बेहद नाराज

फोन टेपिंग के मुद्दे पर गरमाई प्रदेश की सियासत

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में पिछले साल सचिन पायलट की बगावत के समय उठा फोन टेपिंग का मुद्दा ठीक एक साल बाद फिर पायलट की नाराजगी के समय फिर से खड़ा हो गया है, जिसके बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है. सचिन पायलट खेमे से आने वाले चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने शनिवार को कुछ विधायकों के फोन टेपिंग के आरोप लगाए जाने के बाद प्रदेश से लेकर दिल्ली तक कि सियासत में भूचाल आ गया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान अपनी ही पार्टी के विधायक की ओर से अपनी ही सरकार पर आरोप लगाने से बेहद नाराज हो गया है और इसलिए … Read more