फोन टैपिंग मामले में नया मोड़, शेखावत के वॉइस सैंपल लेने के ACB के प्रार्थना पत्र को कोर्ट ने किया खारिज

navbharat times43

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में भी पिछले साल सियासी संकट के समय सामने आए बहुचर्चित विधायक खरीद फरोख्त से जुड़े फोन टैपिंग मामले में मोदी सरकार में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की बड़ी राहत मिली है. जयपुर की अधीनस्थ न्यायालय ने इस मामले में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह का वॉयस सेम्पल लेने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की ओर से दायर प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही न्यायालय ने यह भी कहा कि अनुसंधान अधिकारी ने कोर्ट को टूल बनाकर अनुसंधान पूरा करने की मंशा से प्रार्थना पत्र पेश किया है. आपको बता दें, हाल ही में चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जयपुर सैकंड केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के … Read more

जश्न के पोस्टर्स में पंडितजी की फ़ोटो नहीं होने पर बिफरे सीएम गहलोत के बयान पर राठौड़ का पलटवार

सीएम गहलोत के बयान पर राठौड़ का पलटवार

Polktalks.News/Rajasthan. भारत की स्वतंत्रता के 75वें साल में मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव के जश्न के लिए जारी पोस्टर्स में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर को कथित तौर पर शामिल नहीं करने को लेकर देश भर में सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेस के दिग्गजों ने इस पर बीजेपी और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि, ‘पंडित नेहरू के योगदान को कमतर दिखाने के कुप्रयास का खामियाजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा और समय आने पर देश मोदी सरकार को सबक सिखाएगा‘. वहीं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक … Read more

मैडम राजे के एक्शन में आते ही अब समर्थकों ने भी बदले गियर, सरकार के साथ BJP संगठन भी अचरज में

मैडम वसुंधरा राजे के एक्शन में आते ही BJP संगठन भी अचरज में

Politalks.News/Rajasthan. मरूधरा की राजनीति में बदलाव का समय चल रहा है कांग्रेस में सियासी कलह अपने चरम पर है तो बीजेपी में भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनने की होड़ सी मची है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हाड़ौती दौरा कर सियासी मैदान को घमासान कर दिया है. हाड़ौती दौरे के साथ ही मैडम राजे गहलोत सरकार पर किसान, कानून व्यवस्था और बिजली पानी के मुद्दे पर जमकर हमले कर रही हैं. वहीं अपने सरदार (वसुंधरा राजे) को एक्शन में आते देख उनके सिपहसालारों ने भी कमर कस ली है. पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत, प्रह्लाद गुंजल हो या पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा सभी मैदान में उतर आए … Read more

गहलोत सरकार से बोलीं मैडम राजे- कुप्रबंधन से गहराया प्रदेश में बिजली संकट, लोगों को दो पर्याप्त बिजली

राज्य सरकार के कुप्रबंधन से गहराया प्रदेश में बिजली संकट- मैडम राजे

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है. गाँवों में ही नहीं बल्कि शहरों में भी इस अघोषित बिजली कटौती से प्रदेश की जनता परेशान है. मैडम राजे ने कहा कि सबसे बड़ा सूरतगढ़ सुपर थर्मल पॉवर प्लांट ठप हो गया है, वहाँ कोल रैक नहीं मिलने के कारण 250-250 मेगावाट की सभी 6 इकाइयां बंद हो गई हैं. इसके अलावा भी कई बिजली घर बंद है और कई बंद होने की स्थिति में हैं. ऐसे में प्रदेश में विधुत संकट पैदा हो गया है. पूर्व सीएम … Read more

पेट्रोलियम आधारित उद्योगों के हब के रूप में विकसित होगा राजस्थान- समीक्षा के बाद बोले CM गहलोत

fb img 1630030304535

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान की रिफाइनरी देश की पहली ऐसी रिफाइनरी होगी, जहां तेल शोधन के साथ-साथ पेट्रोलियम सह-उत्पादों के निर्माण के लिए पेट्रो-केमिकल कॉम्पलेक्स एक साथ विकसित होंगे. इस महत्वाकांक्षी परियोजना से राजस्थान पेट्रोलियम आधारित उद्योगों के हब के रूप में विकसित होगा. सीएम गहलोत ने कहा कि इसमें सुनियोजित निवेश से राज्य को बड़ा राजस्व तो मिलेगा ही, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. सीएम आवास पर गुरुवार को वीसी के माध्यम से राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना से पश्चिमी राजस्थान के जिलों में औद्योगिक विकास को गति … Read more

पंचायत चुनाव के पहले बीजेपी ने गहलोत सरकार के खिलाफ जारी किया ब्लैक पेपर, लगाए ये आरोप

image+3

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के छह जिलों में होने वाले पंचायतीराज चुनाव के लिए बीजेपी, कांग्रेस और आरएलपी ने पूरी तरह से कमर कस ली है. तीनों पार्टियों ने अपने दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी किया है. मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने ब्लैक पेपर जारी करते हुए सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि यह सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है और सरकार में बैठे लोग आपस में ही संघर्षों में … Read more

‘उद्घाटन नहीं बल्कि अंबुजा सीमेंट प्लांट के खिलाफ जांच करवाते सीएम साहब’- हनुमान बेनीवाल

मूंडवा में अंबुजा सीमेंट प्लांट के उद्घाटन पर हनुमान बेनीवाल का निशाना

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज नागौर के मूंडवा में अंबुजा सीमेंट के नए संयंत्र का उद्घाटन किया है. अब इस पर नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने जमकर निशाना साधा है. सांसद बेनीवाल ने कंपनी पर अनियतमित्ता के आरोप लगाए हैं और गहलोत सरकार से संयंत्र के उद्घाटन के बजाय सीमेंट कम्पनी के खिलाफ च रहे मामलों की जांच की मांग की है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि, ‘जिस कंपनी ने मूंडवा और नागौर का नाम तक विज्ञापन में नहीं दिया वो स्थानीय लोगों को क्या रोजगार देगी?’ बेनीवाल ने अंबुजा सीमेंट प्रबंधन के सामने कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही सरकारों को नतमस्तक … Read more

NSUI की बदौलत मैं 5 बार सांसद, 3 बार PCC चीफ, केन्द्र में मंत्री और तीसरी बार मुख्यमंत्री बना- गहलोत

fb img 1629514638837

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी बालक शिक्षा के आधिकार से वंचित नहीं रहे. सीएम गहलोत ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 77वें जन्मदिवस के अवसर पर NSUI द्वारा संचालित ’योग्यशाला’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि शिक्षा ही विकास का प्रमुख आधार है और योग्यशाला जैसे कार्यक्रमों से शिक्षा से वंचित बच्चों को पढ़ने का मौका मिल सकेगा. अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी ने सूचना क्रांति, शिक्षा … Read more

मेघावी छात्रों को विदेशों में पढ़ाई करवाएगी गहलोत सरकार, पित्रोदा का लैपटॉप हुआ हैक तो बनी अजब स्थिति

fb img 1629512589264

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 77वें जन्मदिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से आयोजित राजस्थान इनोवेशन विजन यानि राजीव-2021 ‘सूचना तकनीक से सुशासन’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ा एलान किया है. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्टार्ट-अप के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को ‘राजीव गांधी इनोवेशन अवार्ड’ देने की घोषणा की. इसके तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में 2 करोड़ रूपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1 करोड़ रूपए और तीसरा पुरस्कार के रूप में 50 लाख रूपए की राशि दी जाएगी. हालांकि, राजीव गांधी की जयंती के मौके पर हुए इस वर्चुअल कार्यक्रम में उस … Read more

विधानसभा के बजट सत्र को खत्म किए बिना दुबारा कार्यवाही शुरू करने की कूटनीति पर मचा बवाल

677015 4

Politalks.News/RajasthanAssembly. प्रदेश की सियासत में अब एक नया विवाद शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना राजनीतिक कौशल दिखाते हुए विधानसभा के बजट सत्र का सत्रावसान करवाने के लिए राज्यपाल के पास फाइल ही नहीं भेजी है. राजस्थान के संसदीय इतिहास में यह पहली बार है, जब विधानसभा के बजट सत्र का 5 महीने से ज्यादा समय से सत्रावसान नहीं हुआ और विधानसभा के बजट सत्र को खत्म किए बिना साढे़ पांच माह बाद फिर से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. ऐसे में सियासी बवाल मचना तो तय था ही तो ससंदीय परंपरा तोड़ने पर अब बीजेपी ने गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया है. वहीं गहलोत सरकार … Read more