सीएम गहलोत ने दी पर्यटन से जुड़ी कई योजनाओं की सौगात, लपकों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

screenshot 20210928 083752

Politalks.News/Rajasthan. विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के पर्यटन विकास की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों का शुभारंभ किया. सीएम आवास पर वीसी के माध्यम राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जुड़े मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गौरवशाली इतिहास, ऐतिहासिक धरोहरों, मजबूत किलों, विविध प्राकृतिक सम्पदा और रंग-बिरंगी लोक संस्कृति जैसी अनूठी विशेषताओं को समेटे राजस्थान विश्व पर्यटन में विशेष स्थान रखता है. दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक यहां आते हैं. सीएम गहलोत ने कहा हमारा प्रयास है कि कोविड महामारी की विपरीत स्थितियों से प्रभावित प्रदेश के पर्यटन उद्योग को संबल मिले तथा पर्यटन गतिविधियां पुनः पटरी पर लौटे. कार्यक्रम को सम्बोधित … Read more

REET- रोजाना जांची जाएगी एक लाख OMR शीट, सफल आयोजन के लिए सीएम ने जताया आभार

img 20210927 074545

Politalks.News/REET2021Rajasthan. राजस्थान के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी महापरीक्षा अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET 2021) रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई, जो कि सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई थी. लगभग 16 लाख 51 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा जिसमे से लगभग 13 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे. दो पारियों में सम्पन्न हुई इस रीट परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस, प्रशासन और पूरी सरकार ने कमर कस रखी थी. खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीट परीक्षा की कमान अपने हाथ में ले रखी थी. प्रदेश में कुछ जगह फर्जी अभ्यर्थियों, नकल गिरोह के सदस्यों … Read more

मैडम राजे के ट्वीट के बाद जागी गहलोत सरकार, मंत्री जी ने मानी गलती, अफसरों को लगाई फटकार

खाचरियावास ने मानी गलती, अफसरों को लगाई फटकार

Politalks.News/Rajasthan. पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के महत्वकांक्षी द्रव्यवती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट की बदहाली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा बीते गुरुवार को लगातार एक के बाद एक किए गए तीन ट्वीट्स का गहलोत सरकार पर तुरन्त असर हुआ है. पूर्व सीएम राजे के ट्वीट करने के बाद सरकार तुरंत हरकत में आई और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शुक्रवार को द्रव्यवती नदी के आसपास की कॉलोनियों का दौरा किया और अधूरे कामों के लिए अफसरों को फटकार लगाई. इस दौरान खाचरियावास ने माना कि पिछली बीजेपी सरकार ने जिस अमानीशाह नाले को द्रव्यवती नदी का रूप दिया था, आज वो नदी सिर्फ नाला बनकर रह गई है. जिम्मेदार अफसरों … Read more

REET 2021 के परीक्षार्थियों के लिए अब तीन दिन निःशुल्क भोजन भी, CM गहलोत ने किए निर्देश जारी

reet exam gehlot

Politalks.News/REET2021: प्रदेश में 26 सितंबर को होने जा रही रीट परीक्षा (REET Exams 2021) की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तैयारियों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए. मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देश पर सरकार ने रीट परीक्षा 2021 में शामिल होने वाले सभी अभ्यार्थियों को सरकारी और गैर-सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा के बाद निशुल्क खाने की भी व्यवस्था की है. रीट परीक्षा के दौरान 24 से 27 सितंबर तक रीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को इंदिरा रसोई से निशुल्क भोजन मिलेगा. रसोई संचालकों को 8 रुपए प्रति थाली भोजन व 5 रुपए प्रति थाली पैकिंग का … Read more

शिवसेना का BJP पर हमला- गैर भाजपा शासित राज्यों के राज्यपाल ‘दुष्ट हाथी’ जिनके महावत दिल्ली में

शिवसेना का भाजपा पर बड़ा हमला

Politalks.News/Maharashtra. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे एक संपादकीय में गैर भाजपा शासित राज्यों के गवर्नरों पर जमकर निशाना साधा है. सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि गैर भाजपा शासित राज्यों के राज्यपाल ‘दुष्ट हाथी’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं. वो प्रजातांत्रिक संविधान, कानून और राजनीतिक संस्कृति को कुचलने का काम कर रहे हैं. महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशयारी का नाम लिए बिना ‘सामना’ में यह भी लिखा गया है कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है वहां केंद्र सरकार राज्य में अस्थिरता लाने के लिए राज्यपाल का इस्तेमाल कर रही है. गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपाल दुष्ट हाथी- सामना शिवसेना के … Read more

पंजाब के सियासी घमासान के बीच गहलोत कैबिनेट की अहम बैठक आज, नवीन पदों के सृजन को मंजूरी

992478 01

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब कांग्रेस में हुई भारी उठापटक के बीच स्वास्थ्य कारणों से पिछले करीब 3 सप्ताह से आराम कर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब अपने काम-काज को लेकर एकदम सक्रिय नजर आ रहे हैं. सीएम गहलोत ने सोमवार को सीएमआर से ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान’ की ऑनलाइन समीक्षा बैठक ली और कई महकमों की फाइलों का निस्तारण भी किया. वहीं मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए सीएम गहलोत ने नवसृजित 57 पंचायत समितियों में प्रोग्रामर के 57 व सूचना सहायकों के 171 पदों सहित कुल 228 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है. इसी कड़ी में सीएम अशोक गहलोत ने आज शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई … Read more

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्क हुई गहलोत सरकार, भीड़-भाड़ वाले सभी कार्यक्रमों पर लगी रोक

img 20210909 085750

Politalks.News/Rajasthan. देश के साथ-साथ प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए राज्य की गहलोत सरकार ने अगले आदेशों तक सार्वजनिक रूप से सभी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है. सरकारी आदेश के अनुसार राजस्थान में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किसी भी प्रकार के भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक, सामाजिक, राजनीतिक, खेल-कूद, मनोरंजन संबंधी, सांस्कृतिक व धार्मिक समारोह और मेलों, हाट बाजारों पर प्रतिबंध जारी रहेगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशों के बाद प्रदेश के गृह विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए. बता दें, हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सार्वजनिक कार्यक्रमों के सुपर स्प्रेडर इवेंट में बदलने की संभावना जताते … Read more

अभियोजन स्वीकृति विड्रॉ करने के आदेश निरस्त, RLP के दो विधायकों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

अभियोजन स्वीकृति विड्रॉ करने के आदेश निरस्त

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार द्वारा हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के दो विधायकों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति वापस लेने के मामले में सियासत शुरू भी नहीं हुई थी कि शुक्रवार को हाईकोर्ट ने गहलोत सरकार द्वारा नागौर के ताऊसर में बंजारा बस्ती प्रकरण में आरोपी बनाए गए आरएलपी के दो विधायकों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति वापस लेने के आदेश को निरस्त कर दिया. यही नहीं हाईकोर्ट ने नागौर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं. ऐसे में अब माना जा रहा है कि इस मामले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक पुखराज गर्ग व इंद्रा बावरी की … Read more

प्रशासन शहरों के संग अभियान से पहले गहलोत सरकार ने प्रदेश की जनता को दी राहतों की बड़ी सौगात

99p75goc ashok gehlot 640x480 18 april 21

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने अगले महीने अक्टूबर में शुरू होने जा रहे ‘प्रशासन शहरों के संग‘ अभियान से पहले ही जनता को बड़ी राहत देते हुए मकानों के बकाया पर ब्याज व जुर्माना में शत-प्रतिशत छूट के साथ ही भू-रूपांतरण, उप विभाजन जैसे कार्यों पर ब्याज दर में कटौती का तोहफा दे दिया है. इसके साथ ही पुनर्ग्रहण शुल्क लेकर 31 मार्च 2022 तक निर्माण अवधि को बढ़ाने का भी आदेश दिया गया है. इस तरह गहलोत सरकार ने करीब 2.75 लाख ऐसे भूखण्डधारियों को बड़ी राहत दी है जिनकी कॉलोनियों के नियमन कैंप तो लग गए, लेकिन उन्होंने अब तक अपने भूखण्डों या मकानों का पट्‌टा … Read more

डॉक्टर्स की आराम की सलाह के बाद भी एक्टिव मोड में CM गहलोत, फसलों को लेकर दिए ये निर्देश

1621572187

Politalks.News/Rajasthan. पोस्ट कोविड इंफेक्शन के चलते एंजियोप्लास्टी करवाने के बाद डॉक्टर्स की आराम करने की सलाह के बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार एक्टिव बने हुए हैं. बीते रोज मंगवालर को सीएम गहलोत ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर न केवल बीजेपी, आरएसएस और मोदी सरकार पर जमकर निशाने साधे बल्कि ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों और अन्य बधाई संदेश भी दिए. इसी बीच प्रदेश एक बार फिर सक्रिय हुए मानसून के चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में अल्पवृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में अल्पवृष्टि के कारण सूखने से फसलों को नुकसान हुआ है. … Read more