सीएम गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा का बड़ा बयान- ‘2018 में भांग खाकर टिकट बांटे थे कांग्रेस ने…’

img 20211207 wa0121

Politalks News/Rajasthan. प्रदेश में हुए गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन (Gehlot Cabinet Reshuffle) के बाद गहलोत-पायलट गुट को लेकर किए जा रहे एकजुटता के दावों की पोल परत दर परत खुलती ही जा रही है. खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और उनके द्वारा नियुक्त किए गए सलाहकारों द्वारा किसी न किसी बहाने पायलट कैम्प पर जुबानी तीर चलाए जा रहे हैं. जहां सबसे पहले सलाहकार नियुक्त होते ही निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने अपनी भड़ास सचिन पायलट (Sachin Pilot) के खिलाफ निकाली तो वहीं उसके बाद सीएम गहलोत खुद पिछले साल हुई सियासी कलह को लेकर पायलट कैम्प के विधायकों को निशाने पर लेते रहे हैं. अब इसी कड़ी में … Read more

ये क्या हो गया अमित शाह को? राजस्थान आकर कर रहे हैं अनर्गल बातें- CM गहलोत का जोरदार पलटवार

ये क्या हो गया अमित शाह को? - CM गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah in Rajasthan) बीते दो दिन शनिवार-रविवार को प्रदेश के दौरे पर रहे. इस दौरान अमित शाह ने रविवार को राजधानी जयपुर में JECC में आयोजित हुई बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति (BJP Working Committee) में भाग लिया और प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. अब बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने जोरदार पलटवार किया है. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘मुझे आश्चर्य हो रहा है कि अमित शाह जी को ये हो क्या गया है? वो राजस्थान आकर अनर्गल बातें कर रहे हैं, लगता … Read more

मैडम राजे को मिला अमित शाह का साथ! दावा- दो तिहाई बहुमत से फिर बनाएंगे सरकार, दिए कई बड़े संकेत

ff2i1cdvuaepbv

Politalks.News/Rajashan. बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रदेश भाजपा को एक बार फिर 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने के निर्देश दे दिए हैं. JECC में जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि, ‘2023 के चुनाव में इस निकम्मी और भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत की सरकार (Ashok Gehlot Government) को मूल समेत उखाड़कर फेंक देना है’. अमित शाह ने न केवल गहलोत सरकार को जमकर घेरा बल्कि कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी जमकर तंज कसे. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री शाह अपने भाषण में कई सियासी संकेत भी दे गए. सबसे बड़ी बात … Read more

रबी की फसल बुवाई के लिए किसानों को मिलेगी पर्याप्त बिजली आपूर्ति, सीएम गहलोत ने दिए निर्देश

रबी की फसल बुवाई के लिए सीएम गहलोत ने दिए निर्देश

Politalks.News/Rajasthan. मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद ऊर्जा विभाग की पहली बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रदेश के किसानों के हित मे बड़ा निर्णय लिया है. अब प्रदेश के किसानों को रबी की फसल बुवाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित के निर्देश दिए हैं. सीएम गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी सीजन में फसलों की बुवाई को देखते हुए किसानों को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति की जाए. सीएम ने कहा कि बिजली कंपनियां कर्ज का बोझ कम करने और ट्रांसमिशन-डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए दीर्घकालीन कार्य योजना बनाएं. सोमवार को … Read more

‘मंत्री बनने के लिए कौनसी विशेष योग्यता की आवश्यकता होती है?’- विधायकों की नाराजगी आई सामने

4c715e6bffd0cdaf83c52f607cf09e9d original

Politalks.News/Rajasthan. रविवार को 11 नए कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्रियों की शपथग्रहण के साथ गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो गया. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के सभी बड़े दिग्गज चाहे कितनी ही वाहवाही इस बात पर लूट लें कि सबकुछ शांति और बढ़िया तरीके से सैटल हो गया, लेकिन मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के साथ ही पार्टी में नाराजगी के स्वर भी उठने लगे हैं. पायलट खेमे से आने वाले बृजेन्द्र ओला जहां खुद को राज्यमंत्री बनाए जाने से नाखुश हैं तो वहीं खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या मंत्री बनने के लिए कोई विशेष योग्यता की आवश्यकता होती है? … Read more

डेंगू के साथ अब फिर बढ़ा कोरोना का कहर, गहलोत ने बुलाई आपात बैठक, सीएम के दौरे में बड़ा बदलाव

gehlot 1 6801383 835x547 m

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में लगातार बढ़ रहे डेंगू और अब कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर अत्यंत गंभीर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभी सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर आपात बैठक बुलाई है, जिसमे डेंगू और कोरोना के मामलों की समीक्षा की जाएगी. इस महत्वपूर्ण बैठक के कारण मुख्यमंत्री गहलोत के आज चार जिलों में प्रशासन गांव के संग अभियान के निरीक्षण के लिए जाने वाले कार्यक्रम में भी बदलाव किया है. आपको बता दें, प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे डेंगू के मामलों के साथ अब कोरोना ने भी प्रदेश में फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है. में फिर से बढ़ोतरी हो रही है. प्रदेश में ऐसा पहली बार … Read more

बहुत देर कर दी मेहरबां… देर से सही दुरस्त आए.. ऊंट के मुंह में जीरा, वैट को लेकर गहलोत सरकार पर BJP के तंज

poonia rathore gehlot1

Politalks.News/Rajasthan. अन्य राज्यों के साथ पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा वैट घटाए जाने के बाद दबाव में आइ प्रदेश की गहलोत सरकार ने मंगलवार शाम मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पेट्रोल पर 4 रुपए और डीजल पर 5 रुपए लीटर वैट कम करने की घोषणा की. ये दरें प्रदेश में मंगलवार रात से लागू भी हो गईं. लेकिन अन्य राज्यों की अपेक्षा प्रदेश में वैट की दरों में की गई कटौती से बीजेपी संतुष्ट नहीं है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत सरकार पर जोरदार तंज कसते हुए निशाना साधा है. बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते..- सतीश पूनियां बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट … Read more

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन आवंटन सहित गहलोत कैबिनेट ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर

img 20211116 wa0300

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को सीएम आवास पर हुई मंत्रिमण्डल एवं मंत्रिपरिषद् की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी. बैठक में राज्य सरकार ने पेट्रोल पर 4 एवं डीजल पर 5 रूपए लीटर वैट घटाया तो वहीं बहुप्रतीक्षित कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए निशुल्क भूमि आवंटन को भी मंजूरी दी गई. इनके आलावा गहलोत कैबिनेट ने कई बड़े मुद्दों पर विचार विमर्श करने के बाद अपनी मंजूरी दी है. बैठक के बाद परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेस को कैबिनेट के फैसलों पर ब्रीफिंग दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में पेट्रोल पर … Read more

किसी अभिनेत्री के बयान पर क्या टिप्पणी करें- गजेंद्र सिंह, पंजाब व फोन टैपिंग मुद्दे पर भी खुलकर बोले शेखावत

img 20211114 wa0136

Politalks.News/Rajasthan. देर शाम बीकानेर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कंगना रनौत के देश की आजादी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी फिल्म अभिनेत्री के बयान पर कोई टिप्पणी करनी चाहिए. तो वहीं बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सीएम गहलोत और उनके ओएसडी लोकेश शर्मा पर जमकर निशाना साधा. गजेंद्र सिंह ने पंजाब में भाजपा को मजबूत बताया तो प्रदेश में हुए उपचुनाव की हार को लेकर बोले किसी गलतफहमी में न रहे गहलोत सरकार. शनिवार शाम को कुछ घण्टों के लिए निजी प्रवास पर बीकानेर पहुंचे … Read more

देर रात प्रशासनिक सर्जरी, गहलोत सरकार ने किए 15 IAS, 7 IPS और 2 RAS के तबादले, देखें सूची

img 20211114 085655

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की गहलोत सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को आधी रात के बाद 15 आईएएस, 7 आईपीएस और 2 आरएएस अफसरों में फेरबदल करते हुए ट्रांसफर सूची जारी कर दी. इनमें उदयपुर और जयपुर ग्रामीण सहित चार जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए. वहीं आईपीएस शंकरदत्त शर्मा को अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं, आईएएस राजेंद्र भट्‌ट को उदयपुर संभागीय आयुक्त लगाया है. 15 IAS (आईएएस) आईएएस रवि शंकर श्रीवास्तव को महानिदेशक, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान जयपुर, आईएएस शिखर अग्रवाल को अध्यक्ष, राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण जयपुर, आईएएस विकास सीतारामजी भाले को शासन सचिव, देवस्थान विभाग, … Read more