जन अनुशासन कर्फ्यू समाप्त, नाईट कर्फ्यू जारी, फरवरी से खुलेंगे स्कूल- गहलोत सरकार की नई गाइडलाइन
Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार देर रात कोरोना को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद गृह विभाग ने कोरोना की नई गाइडलाईन जारी कर दी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में अब बाजार रात्रि 10 बजे तक खुले रहेंगे. वहीं अगर स्कूलों की बात की जाए तो 1 फरवरी से कक्षा 10 से 12 तक की सभी स्कूल खुल जाएगी तो वहीं 10 फरवरी से कक्षा 6 से 9 तक की सभी स्कूल सुचारु रूप से चलने लगेंगी. इसके साथ ही गहलोत सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए वीकेंड कर्फ्यू पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है. … Read more