चिरंजीवी योजना के ढोल की खुली पोल, गरीबों के लिए राजस्थान के अस्पतालों में नहीं जगह- गजेंद्र सिंह

गरीबों के लिए राजस्थान के अस्पतालों में नहीं जगह- गजेंद्र सिंह

Politalks.News/Rajasthan. सीएम अशोक गहलोत की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है. गहलोत सरकार की इस स्वास्थ्य बीमा योजना पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि अशोक गहलोत ने देशभर में विज्ञापन देकर जिस मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का ढोल पीटा था, उसकी पोल एक रिपोर्ट खोल रही है. रिपोर्ट से पता चलता है कि राजस्थान में आपके पास कैश है, तभी इलाज होगा. केंद्रीय मंत्री शेखावत ने आरोप लगाया कि गरीबों के लिए राजस्थान के अस्पतालों में जगह नहीं है. राज्य सरकार की सर्वाधिक प्रचारित योजना की अस्पताल प्रबंधनों को … Read more

फोन टेपिंग के मुद्दे पर गरमाई प्रदेश की सियासत, आलाकमान ने मांगी रिपोर्ट, सीएम गहलोत बेहद नाराज

फोन टेपिंग के मुद्दे पर गरमाई प्रदेश की सियासत

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में पिछले साल सचिन पायलट की बगावत के समय उठा फोन टेपिंग का मुद्दा ठीक एक साल बाद फिर पायलट की नाराजगी के समय फिर से खड़ा हो गया है, जिसके बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है. सचिन पायलट खेमे से आने वाले चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने शनिवार को कुछ विधायकों के फोन टेपिंग के आरोप लगाए जाने के बाद प्रदेश से लेकर दिल्ली तक कि सियासत में भूचाल आ गया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान अपनी ही पार्टी के विधायक की ओर से अपनी ही सरकार पर आरोप लगाने से बेहद नाराज हो गया है और इसलिए … Read more

प्यास से मासूम की मौत मामले में चौतरफा घिरी गहलोत सरकार, अब क्यों चुप हैं सोनिया-राहुल-प्रियंका?

प्यास से मासूम की मौत मामले में चौतरफा घिरी गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. जालोर ज़िले में पानी नहीं मिलने से पांच साल की मासूम बच्ची की मौत के मामले में प्रदेश की सियासत गरमा गई है. जालौर जिले के रानीवाड़ा के धोरों में प्यास से 6 साल की बच्ची की मौत और उसकी नानी के बेसुध होने के मामले को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार पर चौतरफा हमला बोला है. बीजेपी के केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से लेकर जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित प्रदेश भाजपा ने गहलोत सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा है. सोनिया-राहुल-प्रियंका चुप क्यों?- प्रकाश जावड़ेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रदेश की गहलोत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए एक तीर से कई निशाने साधते हुए कहा कि … Read more

मेयर सौम्या गुर्जर पर निलंबन की कार्रवाई के बाद बीजेपी के दिग्गजों के निशाने पर आई गहलोत सरकार

बीजेपी निशाने पर आई गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. जयुपर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर के निलंबन के बाद प्रदेश में सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है. एक ओर जहां आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव से हाथापाई मामले में राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर और तीन पार्षदों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है. तो गहलोत सरकार अब भाजपा के दिग्गज नेताओं के निशाने पर आ गई है. सौम्या गुर्जर के निलंबन को लेकर बीजेपी ने आज शाम 5 बजे जयपुर के सभी 250 वार्डों में कारोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना-प्रदर्शन किया. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जहां सौम्या गुर्जर के निलंबन को निंदनीय बताया तो वहीं … Read more

फिर गरमाया विधायकों की फ़ोन टैपिंग का मुद्दा, सीएम गहलोत के OSD ने दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई याचिका

फिर उछला विधायकों का फोन टैपिंग मामला

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में बीते साल तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट द्वारा अपने विधायकों के साथ कि गई बगावत के समय उठे फोन टैपिंग विवाद पर एक बार फिर सियासत गर्माती नजर आ रही है. इस मामले में मोदी सरकार में केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दिल्ली में दर्ज करवाई गई एफआईआर को अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. लोकेश शर्मा की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. लोकेश शर्मा ने एफआईआर के क्षेत्राधिकार और कई तकनीकी पहलुओं के आधार पर शेखावत की याचिका को चुनौती दी है. आपको बता दें, पिछले साल सचिन पायलट खेमे की बगावत के … Read more

कोरोना संकट पर पहले से जारी अदावत को हेमाराम चौधरी के इस्तीफे ने दी नई सियासी ऑक्सीजन

चौधरी के इस्तीफे के बाद मचा सियासी बवाल

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी कोरोना संक्रमण के महासंकट और ताऊ-ते तूफान की आहट के बीच प्रदेश सत्ता पर संकट के बादल मंडरा गए हैं जिसके चलते सियासी तूफान की आंशका जताई जा रही है. प्रदेश की सियासत में उफान तब आया जब मंगलवार को सचिन पायलट गुट के असंतुष्ट कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी के अचानक से इस्तीफे की खबर आई. हालांकि मानने में नहीं आता लेकिन बताया जा रहा है कि हेमाराम चौधरी की इस्तीफे की जानकारी खुद सचिन पायलट को मीडिया से ही मिली. खैर, प्रदेश में कोरोना प्रबंधन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पहले से जारी सियासत को नई ऑक्सीजन मिल गई. गुड़ामालानी विधायक हेमाराम … Read more