ERCP पर अजमेर में 2.30 मिनिट तक बोले थे मोदी, गहलोत ने जारी किए व्यक्तव्य, अब क्या करेंगे शेखावत?

सीएम गहलोत का गज्जू बना पर जोरदार पलटवार

Politalks.News/Rajasthan/ERCP. राजस्थान के लिहाज से सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार से की जा रही मांग पर अब प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है. ERCP को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बीच हुए जुबानी विवाद में अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंट्री हो गई है. सीएम गहलोत ने एक व्यक्तव्य जारी कर शेखावत पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी से ERCP को 17वें नेशनल प्रोजेक्ट का दर्जा दिलवाकर वादा पूरा करवाने के बजाए केंद्र में जलशक्ति मंत्री बनकर बैठे राजस्थान के … Read more

गहलोत जी करौली में कर लिया आपने खेल अब मेरे जोधपुर को इस साजिश से रखें दूर- बोले शेखावत

बैकफुट पर आई गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. करौली हिंसा को लेकर बीजेपी के निशाने पर चल रही प्रदेश सरकार अभी इससे पूरी तरह निपट भी नहीं पाई थी कि जोधपुर डिस्कोम (Jodhpur Discom) के अधिकारियों ने बैठे-बिठाए गहलोत सरकार (Gehlot Government) के खिलाफ तुष्टिकरण की राजनीति करने का एक और एक बड़ा मुद्दा प्रदेश भाजपा को दे दिया. हालांकि समय रहते जोधपुर डिस्कोम ने अपने आदेश पर यू-टर्न ले लिया है. दरअसल, जोधपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से 1 अप्रैल को आदेश जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि 4 अप्रैल से रमजान का महीना शुरू हो रहा है, ऐसे में रमजान के महीने में बिजली कटौती नहीं की जाए (Uninterrupted Power Supply … Read more

राम दरबार की मूर्ति लगा गेट तोड़ने पर सियासत में मचा बवाल, BJP दिग्गजों के निशाने पर गहलोत सरकार

img 20220320 195451

Politalks.News/Rajasthan. सुजानगढ़ में फोरलेन सड़क विस्तार के लिए सालासर बालाजी के प्रवेश द्वार और राम दरबार को जेसीबी से ध्वस्त करने के मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. इस मामले को लेकर प्रदेश भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद किरोड़ी लाल मीणा और उपनेता प्रतिपक्ष सहित तमाम बीजेपी दिग्गजों ने गहलोत सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला है. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए कहा कि क्या कांग्रेस सरकार का यही विकास है. पूर्व यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने इस मामले में … Read more

इतनी ही चमचागिरी करनी है तो कांग्रेस जॉइन कर लो- केंद्रीय मंत्री शेखावत ने SDM को लगाई फटकार

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने SDM को लगाई फटकार

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के गृह जिले जोधपुर में एक एसडीएम को पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की तारीफ करना भारी पड़ गया. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और पाली सांसद पीपी चौधरी (PP Chaudhary) ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के डीआरडीओ हॉल में अधिकारियों के साथ मीटिंग ली. इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने परिसर में मौजूद पाली लोकसभा क्षेत्र के भोपालगढ़ एसडीएम हवाई सिंह यादव को जमकर फटकार लगाई. यहां तक केंद्रीय मंत्री शेखावत ने एसडीएम यादव को फटकार लगाते हुए कहा कि इतनी ही चमचागिरी करनी है तो कांग्रेस जॉइन कर लो. दरअसल, हाल ही … Read more

कहां गए कर्जमाफी का वादा करने वाले राहुल गांधी और अशोक गहलोत?- मंत्री गजेंद्र सिंह का तंजपूर्ण सवाल: थानागाजी में छह किसानों की जमीन नीलाम होने के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उठाए सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर साधा निशाना, शेखवात ने सवाल पूछते हुए कहा- ‘कहां गए किसानों की कर्जमाफी का वादा करने वाले राहुल गांधी और अशोक गहलोत? जिन किसानों की जमीन नीलाम हुई, अब क्या राहुल उनकी रोजी-रोटी चलाएंगे?’ शेखावत ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘ये नीलामी कांग्रेस की नीतियों का है नतीजा, अब क्या राहुल चलाएंगे इन किसानों की रोजी-रोटी? जिन्होंने किया था ऋण चुकाने का वादा, जमीन और कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस पर कभी न करें भरोसा, ये है बनामदार लोगों की पार्टी, जमीन के इनके खेल छिपे नहीं, ये सत्ता में आकर भूमाफिया और रिश्तेदारों के लिए हड़पते हैं किसानों की जमीन, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में धोखे के बाद इनके झूठे वादों का पुलिंदा पंजाब के किसानों के लिए है तैयार’

1636646912gajendra+singh1

‘रागा’ के हिंदू राग पर भड़के भाजपाई दिग्गज बोले- हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुत्ववादी का फर्क नहीं जानते राहुल

राहुल के हिंदु राग पर भड़के भाजपाई दिग्गज

Politalks.News/Rajasthan.  जयपुर में हुई कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली (Menhai Hatao MahaRaily) को प्रदेश भाजपा (BJP) ने फ्लॉप शो बताया है. साथ ही राहुल गांधी की हिंदु और हिंदुत्व की नई थ्योरी पर भाजपा दिग्गज पिल पड़े हैं. भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी (rahul gandhi) और सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को जमकर निशाना बनाया. महंगाई को दोनों ही पार्टियां भूल गई. राहुल गांधी भी मुद्दे पर से भटकते हुए महंगाई के बजाय हिंदुत्व पर फोकस रहे तो हिंदुत्व पर की गई बातों पर बीजेपी के नेताओं ने जमकर विरोध जताया है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia), केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh shekhawat), नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया … Read more

बहरोड़ दरिंदगी को मैडम राजे ने बताया सहनसीमा से बाहर तो पूनियां ने मांगा गृहमंत्री गहलोत का इस्तीफा

दरिंदगी पर गर्माई मरुधरा की सियासत

Politalks.News/Rajasthan. अलवर (ALWER) के बहरोड़ में एक सरकारी स्कूल की नाबालिक छात्राओं के साथ कथित गैंगरेप (Behror gang rape case) की घटना पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज होने के बाद सियासी हड़कंप मच गया है. गैंगरेप के मामले में गहलोत सरकार कटघरे में है. बीजेपी ने गहलोत सरकार (Gehlot Government) को नाकारा और निकम्मी बताया है तो पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasar) और खाद्य मंत्री खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने कहा है कि, ‘सख्त कार्रवाई होगी‘. बहरोड़ कांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा … Read more

गहलोत कहते हैं निर्दलीय व BSP विधायकों ने बचाई सरकार, क्या उनको नहीं कांग्रेस विधायकों पर भरोसा- राठौड़

768 512 10943019 thumbnail 3x2 rathore

Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में बीते रविवार राजधानी में आयोजित भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेने जयपुर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा गहलोत सरकार (Gehlot Government) पर लगाए गए आरोपों के जवाब में मंगलवार की पीसीसी में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने अमित शाह, भाजपा और गजेंद्र सिंह शेखावत पर जमकर निशाना साधा. अब सीएम गहलोत के आरोपों पर जोरदार पलटवार करते हुए विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathod) ने एक वक्तव्य जारी कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस आरोप कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बिना तथ्यों की बात कहते हैं, पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, … Read more

अमित शाह हुए पूरी तरह फेल, शेखावत दें आवाज का नमूना तो खुल जाए पोल- BJP पर फिर बरसे गहलोत

भाजपा पर जमकर बरसे गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रव्यापी ‘महंगाई हटाओ महारैली’ (Mahangai Hatao MahaRally)की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh shekhawat) पर बड़ा हमला बोला है. सीएम गहलोत ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत में कहा कि, नॉर्थ ब्लॉक में अमित शाह के ऑफिस में बैठकर राजस्थान सरकार गिराने का षडयंत्र रचा गया था. लेकिन अमित शाह पूरी तरह से फेल हो गए और शाह के इस षड्यंत्र में शामिल एक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तो राजस्थान के ही थे, उनकी आवाज तो टेप में आई थी. शेखावत अगर आवाज का नमूना दे … Read more

सोनिया गांधी देश को बताएं 26/11 पर जवाबी कार्रवाई करने से हमारी सेना को किसने रोका?- गजेन्द्र सिंह

img 20211124 wa0133

Politalks.News/Rajasthan-Delhi. ‘हमें तो अपनों ने लूटा…’ की तर्ज पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद के बाद चुनावी सीजन में अब दूसरे दिग्गज कांग्रेस नेता मनीष तिवारी भी अपनी किताब लेकर आए हैं जिसमें तिवारी ने 26/11 हमले को लेकर कांग्रेस की अगुआई वाली अपनी ही यूपीए सरकार को घेरा है. मनीष तिवारी ने अपनी किताब में मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि 26/11 हमले के बाद पाकिस्तान पर किसी तरह का एक्शन न लेना सरकार की कमजोरी है. मनीष तिवारी द्वारा इसे यूपीए सरकार की कमजोरी बताने के बाद सियासत गरमा गई है. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया के बाद अब जोधपुर सांसद … Read more