पहली बार पार्टी मुख्यालय में प्रेस से रूबरू हुए डोटासरा ने कहा कांग्रेस मरते दम तक किसानों के साथ है

Img 20201230 001654

Politalks.News/Rajasthan. कृषि कानूनों के विरोध पिछले 35 दिनों से जारी किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के कई हिस्सों में किसान इस हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में पिछले 34 दिनों से धरने पर बैठा है, लेकिन प्रधानमंत्री के पास किसानों से मिलने का समय नहीं है, जबकि वे प्रायोजित इवेंट में भाग लेने के लिए कहीं भी चले जाते हैं. डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस मरते दम तक किसानों के साथ खड़ी है. आपको बता दें, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सोमवार को अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार दिल्ली में कांग्रेस … Read more

बेनीवाल की चेतावनी- जरूरी हुआ तो बेरिकेडिंग हटाकर करेंगे दिल्ली कूच, सिंघवी का बेनिवाल को चैलेंज

हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में RLP का पड़ाव चौथे दिन भी जारी

Politalks.News/Rajasthan. कृषि कानूनों के विरोध में कड़कड़ाती ठंड में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का शाहजहांपुर-खेड़ा बोर्डर पर चल रहा महापड़ाव आज चौथे दिन भी जारी है. इस बीच हनुमान बेनीवाल ने आंदोलन के उग्र होने के संकेत देते हुए कहा कि ज़रूरी हुआ तो एक-दो दिन बाद पुलिस द्वारा लगाई गई बेरिकेडिंग हटाकर दिल्ली कूच करने की भी कोशिश करेंगे. वहीं छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने एक बार फिर सांसद हुनमान बेनीवाल को सांसद पद से इस्तीफा देकर अकेले दम पर दुबारा लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. आपको बता दें, किसान आंदोलन के समर्थन में शाहजहांपुर बोर्डर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी … Read more

PM मोदी की ‘मन की बात’ के दौरान किसानों ने निकाली ‘मन की भड़ास’ तो राहुल पर हुआ नड्डा का ट्वीटरवार

Img 20201227 Wa0174

Politalks.News/Delhi/ManKiBaat कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर 32 दिन से जारी 40 से ज्यादा से संगठनों के हजारों किसानों ने आज पीएम मोदी के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात‘ के दौरान जमकर अपने ‘मन की भड़ास‘ निकाली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रेडियो पर अपने ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में देश को संबोधित कर रहे थे तो ठीक उसी समय दिल्ली की बोर्डर्स पर जमा किसानों ने जमकर ‘ताली और थाली‘ बजाकर पीएम के संबोधन का विरोध करना शुरू कर दिया. गौरतलब है कि अपनी ब्रांडिंग करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का कोई जवाब नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दोनों को … Read more

एनडीए से गठबंधन तोड़ा है लेकिन मैं यूपीए या कांग्रेस का दामन कभी नहीं थामूंगा- हनुमान बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल ने एनडीए को कर दिया BYE-BYE

Politalks.News/Rajasthan. कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने आज एनडीए को BYE-BYE कर दिया है. नागौर सांसद बेनीवाल ने गठबंधन तोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि, ‘जब ये तीनों बिल लाए गए थे तब मैं लोकसभा ने नहीं था, मुझे कोरोना रिपोर्ट का झूठा बहाना करके लोकसभा से बाहर किया गया था. यदि मैं सदन में होता तो ये बिल फाड़ देता. सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा लोगों को तकलीफ है कि मैं एनडीए में हूं, इसलिए आज मैं एनडीए से अलग होता हूं, एनडीए को बाय बाय करता हूं.’ बता दें, आरएलपी से पहले कृषि … Read more

किसान आंदोलन के समर्थन में आरएलपी का दिल्ली कूच कल, अलवर जिले के दौरे पर रहे बेनीवाल

Img 20201225 Wa0249

Politalks.News/Rajasthan. केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे लाखों किसानों के आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में शनिवार को लगभग 2 लाख समर्थक राजस्थान से दिल्ली की तरफ कूच करेंगे. यह भी पढ़ें: पायलट को लेकर फिर बोले गहलोत- भूलो और माफ करो, इसमें सब बातें आ गई, जो न समझे वह अनाड़ी है आरएलपी के कार्यालय से जारी प्रेस बयानों में बताया की राजस्थान के वीभिन्न जिलों से आ रहे लोग कोटपूतली में एकत्रित होकर सुबह 11:30 बजे सांसद बेनीवाल के नेतृत्व में शाहजापुर बॉर्डर की तरफ कूच करेंगे. … Read more

26 को दिल्ली कूच को लेकर कल पार्टी पदाधिकारियों के साथ रणनीति तैयार करेंगे हनुमान बेनीवाल

दिल्ली कूच को लेकर रणनीति तैयार करेंगे हनुमान बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan. 26 दिसम्बर को किसान आंदोलन के समर्थन में प्रस्तावित दिल्ली कूच की रणनीति को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बैठक बुलाई है. बुधवार दोपहर 1 बजे सांसद बेनीवाल के निवास पर होने वाली इस बैठक में जिले के पार्टी पदाधिकारियों व हाल में चुनाव लड़े उम्मीदवार व सरपंचों के अलावा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे. बैठक में दिल्ली कूच को लेकर सभी जरूरी फैसले लिए जांएगे. आपको बता दें, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में संसद की तीन कार्य समितियों से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही 26 दिसम्बर को 2 लाख समर्थकों के … Read more

‘अगर एमएसपी को समाप्त करने की कोशिश किसी ने की तो मनोहर लाल छोड़ देगा राजनीति’- CM खट्टर

मनोहर लाल खट्टर की चेतावनी

Politalks.News/Haryana. हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड के बीच कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 26वें दिन आज सभी किसान एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक या दो दिन में प्रदर्शनकारी समूहों से उनकी मांगों पर बातचीत कर सकते हैं. इसी बीच किसान आंदोलन से सबसे ज्यादा परेशान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा बयान दिया है. हरियाणा में उपमुख्यमंत्री चौटाला के बाद अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी एलान किया है कि, “MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) थी, है और हमेशा रहेगी, अगर एमएसपी को समाप्त … Read more

पीएम मोदी के गले की फांस बना कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

Img 20201220 Wa0165

Politalks.News/Delhi/Farmers Protest. आज हम बात करेंगे उस आंदोलन की, जो देश की राजधानी दिल्ली की चौखट पर पिछले 25 दिनों से सर्द शीतलहर में किया जा रहा है. ‘यह एक ऐसा विरोध-प्रदर्शन है जिसमें चेहरों पर आक्रोश और अजीब सी दहशत है, इसके बावजूद इरादे बुलंद हैं. लाखों आंखें जैसे कह रहीं हैं कि हमारे साथ न्याय नहीं हुआ है,‘ और वो इन कानूनों को वापस लिए जाने की जिद पर अड़े हैं, जिसे भाजपा की मोदी सरकार ऐतिहासिक बता रही है. वे कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की उम्मीद पर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हैं. कड़ाके की ठंड और अपनों की जान भी इनका इरादा नहीं … Read more

कृषि मंत्री ने लिखा किसानों को पत्र तो पीएम मोदी ने की तोमर के पत्र को ज्यादा से ज्यादा करने की अपील

कृषि मंत्री ने लिखा किसानों को पत्र

Politalks.News/Delhi/Farmers Protest. कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर 22 दिनों से जारी किसानों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के नाम पत्र लिखा है. इस पत्र में कृषि मंत्री ने कृषि सुधार कानूनों के फायदे गिनाए हैं. न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर तोमर ने साफ लिखा है कि MSP जारी है और आगे भी किसानों को MSP मिलती रहेगी. कृषि मंत्री तोमर ने अपने पत्र मे लिखा है कि वह खुद भी किसान हैं और खेती की चुनौतियों को समझते हैं. मोदी सरकार पिछले छह सालों से किसानों को सशक्त करने के प्रयास कर रही है. वहीं कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर … Read more

बेनीवाल की मोदी सरकार से अपील: अपना राज हठ छोड़कर किसानों की पीड़ा को समझें, बिलों को वापस लें

हनुमान बेनीवाल की मोदी सरकार से अपील

Politalks.News/Rajasthan/Farmers Protest. केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ 40 से ज्यादा संगठनों के हजारों किसान 22 दिनों से दिल्ली बोर्डर्स पर आंदोलनरत हैं. किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने पर अड़े हुए हैं, वहीं सरकार ने कानूनों को वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है. इसी बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केन्द्र सरकार से अपील की है कि अपना राज हठ छोड़कर किसानों की पीड़ा को समझते हुए केंद्र द्वारा लाये गए तीनों कृषि बिलों को वापस लें. सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक के बाद एक ट्वीट्स करते हुए कहा कि देश मे चाहे कोई भी संकट आया हो … Read more