गूंगी-बहरी सरकार कब सुनेगी किसानों की- डोटासरा, राठौड़ बोले- कर्जमाफी के इंतजार में किसान

किसानों के भारत बंद पर डोटासरा-राठौड़ का वार पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों को लेकर देश भर के किसान 10 महीने  से दिल्ली की सीमाओं सहित देश के विभिन्न राज्यों में आंदोलनरत है. केंद्र सरकार जहां तीनों कृषि कानूनों को बार-बार किसानों के हित में बता रही है तो वहीं किसान केन्द्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और MSP पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं. तीनों कृषि कानूनों को लेकर आज किसानों द्वारा भारत बंद का भी एलान किया जिसको करीब करीब सभी विपक्षी दलों का समर्थन मिला. भारत बंद को लेकर अब राजस्थान कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने हो गई है. जहां राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने … Read more

‘योगी बैठ्या है बक्कल तार दिया करे’, BJP के ट्वीट पर भड़का विपक्ष- ‘समय बताएगा किसके उतरते बक्कल’

BJP के ट्वीट पर भड़का विपक्ष

Politalks.News/Uttarpardesh. तीन कृषि कानूनों और एमएसपी की गारंटी को लेकर किसानों का आंदोलन पिछले 9 महीने से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर जारी है. अब किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली की तरह लखनऊ को घेरने का ऐलान किया है. पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने लखनऊ को घेरने की बात कही थी. अब राकेश टिकैत के बयान पर उत्तर प्रदेश बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक कार्टून शेयर किया है, लेकिन बीजेपी के इस कार्टून पर पर अब बवाल हो रहा है. उत्तरप्रदेश बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ‘ओ भाई जरा संभल कर जइयो लखनऊ में…’ हेडिंग से शेयर किए गए इस कार्टून में … Read more

केंद्र सरकार या तो कृषि कानूनों को वापस ले या फिर किसानों को इन कानूनों पर संतुष्ट करे- CM गहलोत

img 20210718 102041

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले लगभग 7 माह से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को खत्म कराने की अपील की है. सीएम गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार या तो इन कृषि कानूनों को वापस ले ले या फिर किसानों को कृषि कानूनों पर संतुष्ट कर दे. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में किसानों की जो मांगें हैं उसे लेकर केंद्र सरकार को कुछ न कुछ घोषणा करनी चाहिए. सीएम गहलोत ने कहा कि अगर नया कानून की बनाना पड़े तो उसमें क्या दिक्कत है. … Read more

कांग्रेस सहित 12 विपक्षी दलों के बाद अब बसपा ने भी दिया किसानों के देशव्यापी विरोध प्रर्दशन को समर्थन

img 20210525 141826

Politalks.News/Farmer’sProtest. केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन को कल 6 महीने पूरे हो ने जा रहे हैं. इस मौके पर किसानों ने 26 मई को देशव्यापी विरोध प्रर्दशन का ऐलान किया है. विपक्ष की 12 पार्टियों ने संयुक्त किसान मोर्चा के 26 मई को आहूत देशव्यापी विरोध दिवस को पहले ही अपना समर्थन दे दिया है. वहीं अब बीएसपी ने किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, ‘तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर देश के किसान कोरोना के इस अति-विपदाकाल में भी लगातार … Read more

हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के किसान नेता टिकैत और बेनीवाल- इससे डरने वाले नहीं हैं

हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के किसान नेता

Politalks.News/Haryana. बीते 4 माह से केंद्र सरकार द्वारा पारित किये गए तीनों कृषि कानूनों को लेकर देश भर के किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहें है. धुप, बारिश, सर्दी, गर्मी या फिर कोरोना इन सभी माहौल के बीच किसान अपने हक़ की लड़ाई को लेकर डटे हुए है. आज भी किसानों का यही कहना है कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं ले लेती तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा. किसानों में बीजेपी के उन तमाम नेताओं के लिए नाराजगी भरी पड़ी है जिन्होंने जाने अनजाने इस बिल का समर्थन किया है और वो समय समय पर बहार भी आ ही जाती है. हाल ही … Read more

वोटबैंक खिसकने के डर से आई ‘अन्नदाता’ की याद, चौटाला ने PM को पत्र लिखकर बताई ‘मन की बात’

दुष्यंत चौटाला ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी को पत्र

Politalks.News/Haryana. कोरोना में महासंकट के बीच केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ 140 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है. अब इसको वोटबैंक खिसकने का डर कहें या किसानों के प्रति जागी सह्रदयता हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आंदोलन कर रहे किसान सगंठनों के साथ एक बार फिर से बातचीत शुरू करने का आग्रह किया है. चौटाला ने कहा है कि, ‘केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए कृषि कानूनों को लेकर हमारे ‘अन्नदाता‘ दिल्ली की सीमा पर सड़कों पर बैठे हैं, यह चिंता का विषय है कि सौ से भी अधिक दिनों से इस तरह … Read more

किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर में हुआ हमला, गुस्साए समर्थकों ने लगाया जाम

राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर में हुआ हमला

Politalks.News/Rajasthan. केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ 4 महीने से ज्यादा लम्बे समय से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में देशभर में घूम-घूम कर प्रचार करने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर के ततारपुर चौराहे के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस दौरान राकेश टिकैत और उनके साथ चल रही अन्य गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए, जिससे करीब तीन से चार गाड़ियों के शीशे टूट गए. अचानक हुई इस घटना के विरोध में टिकैत पहले तो अपने समर्थकों सहित ततारपुर चाैराहे पर धरने पर बैठे लेकिन, राकेश टिकैत को बानसूर में सभा में पहुंचना था, इसलिए वे तुरंत आगे निकल … Read more

‘मिशन 22’ से पहले योगी के सिर पंचायत चुनाव जीतने की जिम्मेदारी, किसानों की नाराजगी पड़ न जाए भारी

CM योगी के सिर पंचायत चुनाव जीतने की जिम्मेदारी

Politalks.News/UttarPradesh/BJP पांच राज्यों में शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा हाईकमान पूरे दमखम के साथ जोर लगाए हुए है, वहीं पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. बात को आगे बढ़ाएं उससे पहले यहां हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के स्टार प्रचारक माने जाते हैं. उत्तरप्रदेश की सत्ता संभाले योगी को 4 साल हो गए हैं. मुख्यमंत्री योगी की असली परीक्षा अगले महीने यूपी में होने जा रहे हैं ‘पंचायत चुनाव‘ को लेकर होगी, जिसको लेकर योगी पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं. पिछले दिनों राजधानी लखनऊ में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय आयोजित हुई बैठक में … Read more

कुतिया भी मर जाती है तो नेताओं का शोक संदेश आता है, किसानों की मौत पर कोई बोला तक नहीं- मलिक

मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक ने की कड़ी टिप्पणी

Politalks.News/Rajasthan. केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 110 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को लेकर नेताओं के रुख पर मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक ने कड़ी टिप्पणी की है. एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने मंगलवार को झुंझुनूं पहुंचे सत्यपाल मलिक ने कहा कि, ‘एक कुतिया भी मर जाती है तो उसके लिए हमारे नेताओं का शोक संदेश आता है, लेकिन 250 किसान अब तक मर गए, लेकिन कोई बोला तक नहीं. यह हृदयहीनता मुझे दर्द पहुंचाती है. किसान अपना घर बार छोड़कर आए थे, हादसों में मरने वालों के लिए भी आप संवेदना भेजते हो, लेकिन किसानों को … Read more

किसानों के हित में राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बेबाकी ने उड़ाई मोदी सरकार की नींद, BJP को किया बेचैन

सत्यपाल मलिक की बेबाकी ने उड़ाई मोदी सरकार की नींद

Politalks.News/Bharat. अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले पूर्व जम्मू कश्मीर और वर्तमान में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को अपने बेबाक बयान से भारतीय जनता पार्टी को न सिर्फ बैचेन कर दिया बल्कि माना जा रहा है कि एक बड़ा झटका बीजेपी को जरूर लगा होगा. राज्यपाल मलिक ने न सिर्फ बीजेपी की नाक का बाल बने आंदोलनकारी किसानों का खुल कर समर्थन किया बल्कि किसानों को नाराज न करने की मोदी सरकार को नसीहत भी दे डाली. बता दें, राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को काफी समय बाद अपने होम टाउन उत्तर प्रदेश के बागपत आए थे, यहां वे एक स्थानीय इंटर कॉलेज में आयोजित अभिनंदन समारोह … Read more