एनडीए से गठबंधन तोड़ा है लेकिन मैं यूपीए या कांग्रेस का दामन कभी नहीं थामूंगा- हनुमान बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल ने एनडीए को कर दिया BYE-BYE

Politalks.News/Rajasthan. कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने आज एनडीए को BYE-BYE कर दिया है. नागौर सांसद बेनीवाल ने गठबंधन तोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि, ‘जब ये तीनों बिल लाए गए थे तब मैं लोकसभा ने नहीं था, मुझे कोरोना रिपोर्ट का झूठा बहाना करके लोकसभा से बाहर किया गया था. यदि मैं सदन में होता तो ये बिल फाड़ देता. सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा लोगों को तकलीफ है कि मैं एनडीए में हूं, इसलिए आज मैं एनडीए से अलग होता हूं, एनडीए को बाय बाय करता हूं.’ बता दें, आरएलपी से पहले कृषि … Read more

किसान आंदोलन के समर्थन में आरएलपी का दिल्ली कूच कल, अलवर जिले के दौरे पर रहे बेनीवाल

Img 20201225 Wa0249

Politalks.News/Rajasthan. केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे लाखों किसानों के आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में शनिवार को लगभग 2 लाख समर्थक राजस्थान से दिल्ली की तरफ कूच करेंगे. यह भी पढ़ें: पायलट को लेकर फिर बोले गहलोत- भूलो और माफ करो, इसमें सब बातें आ गई, जो न समझे वह अनाड़ी है आरएलपी के कार्यालय से जारी प्रेस बयानों में बताया की राजस्थान के वीभिन्न जिलों से आ रहे लोग कोटपूतली में एकत्रित होकर सुबह 11:30 बजे सांसद बेनीवाल के नेतृत्व में शाहजापुर बॉर्डर की तरफ कूच करेंगे. … Read more

26 को दिल्ली कूच को लेकर कल पार्टी पदाधिकारियों के साथ रणनीति तैयार करेंगे हनुमान बेनीवाल

दिल्ली कूच को लेकर रणनीति तैयार करेंगे हनुमान बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan. 26 दिसम्बर को किसान आंदोलन के समर्थन में प्रस्तावित दिल्ली कूच की रणनीति को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बैठक बुलाई है. बुधवार दोपहर 1 बजे सांसद बेनीवाल के निवास पर होने वाली इस बैठक में जिले के पार्टी पदाधिकारियों व हाल में चुनाव लड़े उम्मीदवार व सरपंचों के अलावा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे. बैठक में दिल्ली कूच को लेकर सभी जरूरी फैसले लिए जांएगे. आपको बता दें, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में संसद की तीन कार्य समितियों से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही 26 दिसम्बर को 2 लाख समर्थकों के … Read more

‘अगर एमएसपी को समाप्त करने की कोशिश किसी ने की तो मनोहर लाल छोड़ देगा राजनीति’- CM खट्टर

मनोहर लाल खट्टर की चेतावनी

Politalks.News/Haryana. हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड के बीच कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 26वें दिन आज सभी किसान एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक या दो दिन में प्रदर्शनकारी समूहों से उनकी मांगों पर बातचीत कर सकते हैं. इसी बीच किसान आंदोलन से सबसे ज्यादा परेशान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा बयान दिया है. हरियाणा में उपमुख्यमंत्री चौटाला के बाद अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी एलान किया है कि, “MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) थी, है और हमेशा रहेगी, अगर एमएसपी को समाप्त … Read more

पीएम मोदी के गले की फांस बना कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

Img 20201220 Wa0165

Politalks.News/Delhi/Farmers Protest. आज हम बात करेंगे उस आंदोलन की, जो देश की राजधानी दिल्ली की चौखट पर पिछले 25 दिनों से सर्द शीतलहर में किया जा रहा है. ‘यह एक ऐसा विरोध-प्रदर्शन है जिसमें चेहरों पर आक्रोश और अजीब सी दहशत है, इसके बावजूद इरादे बुलंद हैं. लाखों आंखें जैसे कह रहीं हैं कि हमारे साथ न्याय नहीं हुआ है,‘ और वो इन कानूनों को वापस लिए जाने की जिद पर अड़े हैं, जिसे भाजपा की मोदी सरकार ऐतिहासिक बता रही है. वे कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की उम्मीद पर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हैं. कड़ाके की ठंड और अपनों की जान भी इनका इरादा नहीं … Read more

मध्यप्रदेश के किसानों को पीएम ने दिया नमो मंत्र- MSP बन्द होने से बड़ा कोई झूंठ नहीं, पढ़िए खास बातें

मध्यप्रदेश के किसानों को पीएम ने दिया नमो मंत्र

Politalks.News/MadhyaPradesh. केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसान आंदोलनरत है. इसी बीच मध्यप्रदेश में किसान सम्मलेन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया और तीनों कृषि कानूनों की खूबियां गिनवाई. पीएम मोदी ने कहा कि ये कृषि सुधार कानून रातों-रात नहीं आए, पिछले 20-22 साल से हर सरकार ने इस पर व्यापक चर्चा की है. पीएम मोदी ने कहा, ये लोग स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को आठ साल तक दबाकर बैठे रहे. हर चुनाव से पहले ये लोग कर्जमाफी की बात करते हैं, लेकिन कर्जमाफी कितनी हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने बीते 5-6 … Read more

कृषि मंत्री ने लिखा किसानों को पत्र तो पीएम मोदी ने की तोमर के पत्र को ज्यादा से ज्यादा करने की अपील

कृषि मंत्री ने लिखा किसानों को पत्र

Politalks.News/Delhi/Farmers Protest. कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर 22 दिनों से जारी किसानों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के नाम पत्र लिखा है. इस पत्र में कृषि मंत्री ने कृषि सुधार कानूनों के फायदे गिनाए हैं. न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर तोमर ने साफ लिखा है कि MSP जारी है और आगे भी किसानों को MSP मिलती रहेगी. कृषि मंत्री तोमर ने अपने पत्र मे लिखा है कि वह खुद भी किसान हैं और खेती की चुनौतियों को समझते हैं. मोदी सरकार पिछले छह सालों से किसानों को सशक्त करने के प्रयास कर रही है. वहीं कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर … Read more

बेनीवाल की मोदी सरकार से अपील: अपना राज हठ छोड़कर किसानों की पीड़ा को समझें, बिलों को वापस लें

हनुमान बेनीवाल की मोदी सरकार से अपील

Politalks.News/Rajasthan/Farmers Protest. केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ 40 से ज्यादा संगठनों के हजारों किसान 22 दिनों से दिल्ली बोर्डर्स पर आंदोलनरत हैं. किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने पर अड़े हुए हैं, वहीं सरकार ने कानूनों को वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है. इसी बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केन्द्र सरकार से अपील की है कि अपना राज हठ छोड़कर किसानों की पीड़ा को समझते हुए केंद्र द्वारा लाये गए तीनों कृषि बिलों को वापस लें. सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक के बाद एक ट्वीट्स करते हुए कहा कि देश मे चाहे कोई भी संकट आया हो … Read more

₹1600 करोड़ किसानों के खाते में डालेंगे शिवराज, कहा- राहुल गांधी सिर्फ ये बता दें कि भिंडी कैसे उगती है?

Let Rahul Gandhi just tell how ladyfinger grows?

Politalks.News/MP/Farmers Protest. मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कई राज्यों के हजारों किसान पिछले 20 दिनों से सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं. किसानों की सरकार से हुई 6 दौर की वार्ता के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकल पा रहा है. ऐसे में जहां एक ओर किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है, तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने भी अब मोर्चा संभाल लिया है. जिसके लिए बीजेपी ने देश के कई राज्यों में किसान चौपाल करवाने का निर्णय लिया है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय किसान चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह … Read more

किसान आंदोलन से घिरी मोदी सरकार ने कोरोना को बनाया ढाल, नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र

Union government comes under attack for canceling winter session

Politalks.News/Delhi. देश भर में जारी कोरोना के कहर के बीच केंद्र सरकार ने संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने का निर्णय लिया है. अब ये निर्णय कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर हुआ है या फिर देश भर में चल रहे कृषि कानूनों के वापस लेने की मांग को लेकर हो रहा है, ये साफ़ नहीं है लेकिन अपने इस फैसले के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. विपक्ष का कहना है कि सरकार तीनों कृषि कानून पर बहस करने से कतरा रही है इसी कारण सरकार शीतकालीन सत्र आहूत नहीं कर रही है. दरअसल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शीतकालीन … Read more