राजे के बाद केन्द्रीय नेतृत्व पर कटारिया ने उठाए सवाल- 2 सीट पर 20 स्टार प्रचारक, खर्चा कौन उठाएगा?

प्रत्याशी चयन-स्टार प्रचारकों को लेकर उठाए सवाल

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में बीजेपी को उपचुनाव में मिली करारी हार पर हड़कंप मचा हुआ है. उदयपुर के वल्लभनगर और प्रतापगढ़ के धरियावाद विधानसभा उपचुनाव में हार पर मंथन जारी है. प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह जयपुर का दौरा कर दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. लेकिन अब इस हार को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भाजपा नेतृत्व के फैसलों पर ही सवाल उठा दिए हैं. साथ ही पार्टी को हार का विश्लेषण करने का सुझाव भी दिया है. कटारिया ने कहा कि, ‘केवल स्टार प्रचारकों की लिस्ट बना देने से कुछ नहीं होता. 2 विधानसभाओं में इतने स्टार प्रचारक नेताओं की जरूरत भी थी या नहीं, यह देखना चाहिए … Read more

जीत के जोश में बोले डोटासरा- 2023 में फिर बनाएंगे सरकार तो पूनियां ने स्वीकारी हार, इशारों में साधा निशाना

कहीं खुशी-कहीं गम

Politalks.news/Rajasthan. वल्लभनगर और धरियावद उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस में जहां धनतेरस से पहले ही दिवाली बना दी है. वहीं भाजपा का मुख्यालय आज खाली पड़ा दिखाई दिया. जीत से उत्साही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि, ‘राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है और 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ दोबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार राजस्थान में बनेगी’. डोटासरा ने कहा कि, ‘कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह मोदी सरकार को एक्सपोज किया है उससे पार्टी को बहुत मदद मिली है’. इधर करारी हार का स्वाद चखने वाली पार्टी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा … Read more

खाचरियावास ने उपचुनाव में जीत का किया दावा तो पूनियां बोले- जल्दबाजी में हैं, 2 नवंबर का करें इंतजार

वोटिंग अपार, दावा बरकरार, 2 नवंबर का इंतजार

Politalks.News/Rajasthan. उदयपुर के वल्लभनगर और प्रतापगढ़ के धरियावद में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. मतदान को लेकर जोरदार उत्साह देखने को मिला है. वल्लभनगर में 71.86 प्रतिशत तो धरियावद में 69.38 प्रतिशत मतदान हुआ है. दोनों ही सीटों पर कांग्रेस और भाजपा ने जीत का दावा ठोका है. कांग्रेस के उदयपुर प्रभारी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी भारी अन्तर से जीतने जा रही है. खाचरियावास ने कहा कि, ‘केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों से जनता परेशान है’. वहीं पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि, ‘खाचरियावास जल्दी में हैं, उन्हें करना चाहिए 2 … Read more

वल्लभनगर और धरियावद सीटों पर मतदान शुरू, ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के लिए प्रत्याशियों में मची हौड़

img 20211030 081344

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में वल्लभनगर और धरियावद की दो विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. दोनों विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. बता दें, वल्लभनगर में 9 और धरियावद में 7 उम्मीदवार मैदान में हैं. उपचुनाव के लिए वल्लभनगर में 310 और धरियावद में 328 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 119 केंद्रों को निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील माना है. दोनों विधानसभा क्षेत्रों पर पिछले दो दिन मान-मनुहार का दौर चला तो वहीं आज सुबह सुबह से ही वोटर्स को मतदान केंद्रों तक लाने की हौड़ मची हुई है. हर प्रत्याशी यही चाह रहा है कि जितनी … Read more

राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा तंज-धरियावद में कांग्रेस को पिछड़ता देख मुख्यमंत्री को करनी पड़ी 4 सभाएं

राठौड़ का धरियावद में CM की रैलियों पर तंज

Politalks.News/Rajasthan.  वल्लभनगर और धरियावद में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है. इस बीच उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बुधवार को धरियावद में एक प्रेस वार्ता की. राठौड़ ने इस दौरान गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. धरियावद में कांग्रेस की हार का दावा करते हुए राठौड़ ने सीएम गहलोत पर तंज कसा. राठौड़ ने कहा- ‘आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र धरियावद विधानसभा क्षेत्र को विकास की पंक्ति में सबसे पिछड़ा रखने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपचुनाव में बुरी तरह पिछड़ते कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने के लिए खुद आकर दो बार दौरा कर चुके हैं. सीएम गहलोत को यहां चार जनसभा करनी पड़ी. इससे साबित हो रहा है कि धरियावद में भारतीय … Read more

धरियावद में राजनीति के जादूगर की ‘सियासी संवेदना’ पर राठौड़ का तंज- वाह क्या गजब टाइमिंग है!

धरियावद में जादूगर की 'सियासी गुगली'

Politalks.News/Rajasthan. धरियावद उपचुनाव के घमासान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ‘सियासी गुगली’ ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ा दी है. दरअसल मुख्यमंत्री गहलोत आज धरियावद में प्रचार अभियान के दौरान दिवंगत भाजपा विधायक स्वर्गीय गौतम लाल मीणा के निवास पहुंचे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने दिवंगत विधायक के परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस भी बंधाया. सीएम गहलोत अपने इस मूव के बाद भाजपा के दिग्गजों के निशाने पर आ गए. दिग्गज राजेन्द्र राठौड़ ने टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए तंज कसे हैं तो सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीएम गहलोत का गौतम मीणा के घर जाना धरियावद में कांग्रेस के … Read more

अंतिम दिनों में सीएम गहलोत ने संभाली उपचुनाव की कमान, धरियावद-वल्लभनगर में करेंगे चुनावी सभाएं

अंतिम दिनों में सीएम गहलोत ने संभाली उपचुनाव की कमान

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश में पहले बड़े चुनाव 30 अक्टूबर को होने वाले हैं. देश की 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. राजस्थान की दो सीटों धरियावद और वल्लभनगर में भी उपचुनाव का प्रचार घमासन रूप ले चुका है. कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है. दोनों सीटों पर उपचुनाव की कमान अंतिम दिनों में अब खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संभाल ली है. सीएम गहलोत 26 अक्टूबर यानि कल वल्लभनगर में एक जबकि धरियावद में 3 चुनावी सभाएं कर कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करने की कोशिश में जुटेंगे. आपको बता दें की वल्लभनगर के चतुष्कोणीय मुकाबले में कांग्रेस … Read more

बघेल की ‘बेलगाम जुबान’ पर CM के ओएसडी का पलटवार, कोरी पब्लिसिटी के लिए कितना गिरेंगे BJP नेता?

राजस्थान में भाजपा नेताओं की 'जहर' उगलती जुबानी

Politalks.News/Rajasthan. वल्लभनगर और धरियावद उपचुनाव को लेकर प्रचार में भाषा के प्रयोग से राजस्थान की राजनीतिक गलियारे सन्न है. वल्लभनगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने आए केन्द्रीय न्याय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सीएम गहलोत के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था. राजस्थान की राजनीति में सियासी बयानबाजी में अब तक अभद्र भाषा का प्रयोग देखने को नहीं मिलता था लेकिन कल बघेल ने सारी मर्यादा तोड़ दीं. केंद्रीय न्याय-विधि राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर दिए बयान को लेकर सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने उन पर पलटवार किया है. लोकेश शर्मा ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए … Read more

कटारिया बोले- प्रताप और राम वाला बयान मुद्दा नहीं, धरियावद में जीतेंगे, वल्लभनगर में संशय

प्रताप और राम वाला बयान मुद्दा नहीं- कटारिया

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समय और परिस्थितियों के साथ राजनीतिक दलों के चुनावी मुद्दे भी बदलते जा रहे हैं. खास बात यह है कि महाराणा प्रताप की धरती मेवाड़ में हो रहे उपचुनाव में राष्ट्रवाद और भगवान राम के नाम की गूंज चुनावी समर में सुनाई दे रही है. कांग्रेस जहां गुलाबचंद कटारिया के पूर्व में आए भगवान नाम और महाराणा प्रताप के विवादित बयान को मुद्दा बनाने में जुटी है तो वहीं भाजपा इसके विपरीत राम मंदिर के निर्माण को भुना रही हैं. वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटों के उपचुनावों पर प्रचार गति पकड़ने के साथ ​नए सियासी समीकरण बन … Read more

वल्लभनगर-धरियावद में सियासी ‘तड़का’, कांग्रेस-भाजपा की मुश्किलें बढ़ाएंगी BTP, RLP व जनता सेना

वल्लभनगर-धरियावद उपचुनाव में सियासी तकड़ा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के उदयपुर जिले की वल्लभनगर और प्रतापगढ़ की धरियावद विधानसभा सीट के लिये होने जा रहे उपचुनाव का घमासान चरम पर है. बीजेपी और कांग्रेस में जहां टिकट को लेकर माथापच्ची और खींचतान जारी है वहीं आदिवासी समुदाय की भारतीय ट्राइबल पार्टी और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी ताल ठोक दी है. बीटीपी और आरएलपी दोनों ही पार्टियों ने बीजेपी-कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ने की तैयारी कर ली है तो वल्लभनगर में जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. यहां सबसे बड़ी बात यह है दोनों ही सीटें आदिवासी अंचल की है और इस ट्राइबल बेल्ट … Read more