किसान न झुकेगा-न ही रुकेगा, कानून वापस नहीं हुए तो 2024 में सरकार को जवाब जरूर मिलेगा- बेनीवाल
Politalks.News/HanumanBeniwal. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को लोकसभा मे राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए किसान आन्दोलन के पक्ष में मजबूती से आवाज उठाई. सांसद बेनीवाल ने उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में हुई त्रासदी के काल कवलित हुए लोगों और कोरोना काल मे दिवगन्त हुए कोरोना वॉरियर्स व किसान आन्दोलन में दिवगंत हुए 200 से अधिक किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की. सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा किसान आन्दोलन एक राज्य तक सीमित नही है क्योंकि यह देश का जन आंदोलन बन चुका है. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सिंघु, … Read more