बीमारी को छिपाएं नहीं तुरन्त बताएं, समय पर अस्पताल ले जाते तो बच जाती 4 साल की बच्ची की जान- गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जहां एक तरफ प्रवासियों की घर वापसी का दौर अपने चरम पर है वहीं इस कारण से ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है. वहीं इन दिनों ऐसे भी कुछ मामले सामने आए हैं जब बाहर से आए लोगों ने कोरोना से भयभीत होकर लक्षणों को छुपाया है. इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासी कोविड-19 को लेकर डरने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराएं और उपचार लें. कोरोना सहित किसी भी बीमारी को छुपाने की कोशिश नहीं करें. इससे बीमारी के गंभीर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. प्रदेशवासी … Read more

राजस्थान: एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 242 केस आए सामने और 5 की हुई मौत, एक्टिव मरीज 2016

कोरोना पॉजिटिव Corona Virus

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश के लिए कोरोना संक्रमण के लिहाज से रविवार का दिन अब तक का सबसे खराब दिन रहा. बीते एक दिन में अब तक के सर्वाधिक प्रदेश के 24 जिलों से 242 नए केस सामने आए वहीं 5 ओर लोगों की मौत हो गई. प्रदेश में बढता जा रहा कोरोना संक्रमण अब राजधानी जयपुर की जेल में भी पहुंच गया है. इसको लेकर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिये राज्य की तमाम जेलों में रैंडम सैंपलिंग की जा रही है. जेलों में कोरोना के पहुंचने की भी पड़ताल की जा रही है. चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि जयपुर जिला जेल … Read more

दो माह की तपस्या न जाए बेकार, राज्य से लेकर वार्ड स्तर तक क्वारंटाइन प्रबंधन समितियों का हुआ गठन

Ashok Gehlot

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रवासी लोगों की घर वापसी शुरू होने के बाद से प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है. प्रदेश में अब तक 267 प्रवासी लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके है. प्रदेश में बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि करीब दो माह की हमारी तपस्या व्यर्थ नहीं हो, इसके लिए जरूरी है कि दूसरे राज्य से आने वाला हर व्यक्ति क्वारंटाइन के नियम की पूरी तरह पालना करे. जीवन की रक्षा के लिए क्वारेंटीन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी एवं श्रमिक राजस्थान आ रहे … Read more

प्रदेश में लगातार दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या पहुंची 200 पार, वहीं 2638 हो चुके पॉजिटिव से नेगेटिव

Coronavirus

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लिहाज से बुधवार के बाद गुरूवार का दिन भी बेहद खराब रहा. बुधवार को जहां 202 ने मरीज सामने आए और 4 मरीजों की मौत हुई तो वहीं बीते दिन प्रदेश में अब तक के सर्वाधिक 206 नए केस सामने आए वहीं 4 ओर संक्रमित मरीजों की मौत हो गई. वहीं प्रदेश में कोरोना का नया एपीसेन्टर बनी झीलों की नगरी उदयपुर से एक बार फिर एक ही दिन में सर्वाधिक 59 नए केस सामने आए. प्रदेश में बढ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार भी सजग है. प्रदेश में बढते संक्रमण औेर चिकित्सा कर्मियों की आवश्यकता को लेकर चिकित्सा मंत्री … Read more

एक दिन में सर्वाधिक 202 मरीज आए सामने, प्रवासियों ने बढ़ाई चिंता, बाहर से आने वालों में 174 पॉजिटिव

Coronavirus 4

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में कोेरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को एक ही दिन में अब तक के सर्वाधिक 202 मरीज सामने आए. प्रदेश में प्रवासियों का आवागमन सुचारू होने के बाद से एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है. प्रदेश में बीते दिन बुधवार को देर रात तक बाहरी राज्यों से आने वाले 174 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए. प्रदेश में बाहरी राज्यों से आ रहे प्रवासियों को लेकर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश के बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को 14 दिनों के होम क्वारेंटाइन का पालन करना जरूरी है. बाहर से … Read more

कोरोना का नया एपिसेंटर बने उदयपुर में 42 नए केस आए सामने तो प्रदेश में 4 ओर मरीजों की हुई मौत

Covid19 India Ap 4 1588586492

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. मंगलवार को प्रदेश के 16 जिलों से 138 नए केस सामने आए वहीं 4 ओर मरीजों की मौत हो गई. बीते दिन एक बार फिर से उदयपुर में सर्वाधिक 42 नए केस सामने आए. अकेले उदयपुर में पिछले तीन दिनों में 121 नए केस सामने आए है, जिसके बाद जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 224 हो गया है. प्रदेश में बढ रहे कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेशवासी सामान्य बीमारियां होने पर अस्पताल जाने से भी कतरा रहे है. इसके चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रदेश भर में 22 अप्रैल से सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए चलाई जा रही 422 मेडिकल मोबाइल वैन … Read more

गहलोत ने पीएम मोदी से मनरेगा की तर्ज पर शहरी गरीबों के लिए रोजगार गारंटी योजना शुरू करने की मांग की

Exv Kgdvaamxeub

पॉलिटॉक्स न्यूज़. वैश्विक महामारी कोरोना के कहर के दौरान सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पांचवे दौर की वार्ता की. इस दौरान पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से 17 मई के बाद लॉकडाउन की स्थिति को लेकर फीडबैक लिया तथा कोरोना संकट से उपजे आर्थिक संकट से मुकाबला करने के लिए सुझावों के साथ साथ राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी ली. वार्ता के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से मनरेगा की तर्ज पर ही शहरी क्षेत्रों के लिए भी रोजगार की गारंटी देने वाली योजना शुरू करने का आग्रह किया है. सीएम गहलोत ने कहा कि लॉकडाउन के कारण … Read more

प्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ मुख्यमंत्री गहलोत के ऑनलाइन संवाद के कुछ रौचक किस्से

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम

पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को एक नई परंपरा का आगाज करते हुए उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के सांसदों और विधायकों से बात की. इस दौरान सीएम गहलोत ने एक -एक कर सभी राजनीतिक दलों के विधायक और सांसदों के साथ संवाद किया. प्रदेश में यह पहला मौका था जब आॅनलाइन संवाद के माध्यम से मुख्यमंत्री गहलोत ने करीब करीब सभी सांसदों और विधायकों से बात की. सीएम गहलोत की इस पहल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया सहित सभी नेताओं ने स्वागत किया. रविवार सुबह से शुरू हुआ ऑनलाइन संवाद देर रात तक जारी रहा, इस दौरान हर सम्भाग के बाद … Read more