कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते 31 मार्च तक आंगनबाड़ी केंद्र और 5वीं तक की कक्षाएं रहेंगी बंद- गहलोत
Politalks.News/Rajasthan/Corona. राजस्थान के पड़ोसी राज्यों में एक बार फिर बढ़ते कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए गहलोत सरकार ने राजस्थान सतर्क है के तहत निर्णय लिया है कि केरल और महाराष्ट्र से राजस्थान आने वाले लोगों की तरह अब पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात से प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए भी 72 घण्टे पूर्व की कोरोना वायरस के आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही, राजस्थान में आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूलों में 5वीं तक कक्षाएं पूर्व की भांति 31 मार्च तक बंद रहेंगी. वहीं इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसएमएस अस्पताल IDH सेंटर जाकर कोरोना वैस्किन की पहली डोज ली. … Read more