बालाजी को नारियल चढ़ाओ, सब ठीक हो जाएगा- सांसद गजेन्द्र सिंह के बोल सुनकर अवाक रह गया हर कोई
Politalks.News/Rajasthan. कोरोना काल के बीच जोधपुर के सांसद और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने सोमवार को शहर के अस्पतालों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. एमडीएम अस्पताल में सांसद साहब को अपने बीच में देख कुछ तीमारदार उनसे मदद मांगने पहुंच गए. इस दौरान दो महिलाओं को सांत्वना देते हुए शेखावत ने कुछ ऐसा कह दिया कि वहां मौजूद लोग अवाक रह गए. शेखावत ने दोनों महिलाओं को कहा कि- डॉक्टर अपना काम कर रहे हैं, आप बालाजी महाराज को नारियल चढ़ा देना, बालाजी महाराज सब ठीक कर देंगे, भगवान सब ठीक कर देंगे, इसके बाद वे आगे बढ़ गए. दरअसल, जोधपुर में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपा रखा … Read more