आत्मनिर्भर बने रहे देश को नेपाल श्रीलंका जैसे देशों से लेनी पड़ रही मदद- शिवसेना के निशाने पर PM मोदी
Politalks.News/MaharashtraPolitics. कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देशभर में कोहराम मचाया हुआ है. एक तरफ देशभर में अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, रेमेडिसिवर इंजेक्शन सहित अन्य संसाधनों के लिए हाहाकार मचा हुआ है, यहां तक कि राज्य सरकारें खुद केन्द्र सरकार के आगे बेबस नजर आ रही हैं. वहीं केन्द्र सरकार की सुस्ती को लेकर सियासत भी गर्माई हुई है. भारतवर्ष में जारी कोरोना संक्रमण को लेकर शिवसेना ने शनिवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. शिवसेना ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार कोरोना महामारी की स्थिति को संभालने में विफल साबित हो रही है. जब देश आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहा है, उस समय उसे नेपाल, … Read more