देश और प्रदेश दोनों में फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, देश में 1.10 लाख तो प्रदेश में दो हजार नए मरीज मिले

Corona Update In India

Politalks.News/Rajasthan/Delhi. राजस्थान सहित देशभर में कोरोना तेजी से अपने पैर फैलाता जा रहा है. हालात इतनी ज्यादा खराब हो रही है कि बीते ​24 घंटों में देश और प्रदेश दोनों में एक दिन में नए संक्रमित आने के सभी रिकॉर्ड टूट गए. देश में एक दिन में 1.10 लाख कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए जो अब तक का सबसे अधिक है. इससे पहले 96 हजार सबसे अधिक संख्या थी. वहीं राजस्थान में एक दिन में दो हजार नए मरीज सामने आए हैं जबकि 15 की मौत हुई. परिस्थितियां नहीं सुधरी तो हालात भयावह होते जाएंगे, ये तय है. कुछ लोगों की महामारी को लेकर बेफिक्री और हेल्थ प्रोटोकॉल न फोलो … Read more

कोरोना के आगे बेबस केंद्र और राज्य सरकार, हर दिन बन रहा संक्रमितों का नया रिकॉर्ड

Corona (2)

Politalks.News/Rajasthan-Delhi. वैसे देशभर में कृषि बिलों पर बवाल मचा हुआ है लेकिन देखा जाए तो संकट किसानों के साथ देश के तमाम 136 करोड़ लोगों पर गहराता जा रहा है. वो है कोरोना संक्रमण का, जो दिन ब दिन भयावह होता जा रहा है. देशभर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 लाख से भी अधिक हो गई है जिनमें से एक्टिव मरीजों की संख्या 9 लाख के करीब है. पिछले 6 महीनों में 90 हजार की मौत हो चुकी है. राजस्थान की बात करें तो यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 19 हजार के करीब है और कुल मरीजों का आंकड़ा 1.18 लाख से अधिक है. 1367 मरीज कोरोना के … Read more

प्रदेश के 11 जिला मुख्यालयों पर धारा 144 लागू, सामाजिक-धार्मिक आयोजन पर 31 अक्टूबर तक रोक यथावत

Fb Img 1600546523266

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गहलोत सरकार ने प्रदेश के 11 जिला मुख्यालयों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 लागू कर 5 से अधिक व्यक्तियों के समूह में इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है. कोविड-19 संक्रमण की गंभीर स्थिति के मद्देनजर जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, उदयपुर, सीकर, पाली और नागौर जिलों के मुख्यालय वाले शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर धारा-144 के तहत 5 से अधिक व्यक्तियों के एक साथ इक्कठा होने पर प्रतिबंध रहेगा. मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश में कोविड-19 महामारी की स्थिति और उससे बचाव के उपायों पर अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने यह निर्णय … Read more

प्रदेश में बेकाबू कोरोना, 15 दिन का टोटल लॉकडाउन लगाना जरूरी: राजेंद्र राठौड़

Lockdown In Rajasthan

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. प्रदेश में दिन-ब-दिन रिकवरी रेट सुधर रही है लेकिन रोजाना 1500 से अधिक संक्रमित सामने आ रहे हैं. कुल मरीजों की संख्या एक लाख के पार और एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हजार से अधिक हो चुकी है. मरने वालों का आंकड़ा भी 1250 से ज्यादा हो गई है. बिगड़ती परिस्थितियों के बीच विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है, साथ ही कोरोना नियंत्रण के लिए प्रदेश में 15 दिन के लिए पूर्ण रूप से लॉकडाउन घोषित किए जाने की मांग भी की. लॉकडाउन पूरा होने के बाद अगले चरण में सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को … Read more

राजस्थान में अब रु 1200 में होगी कोरोना जांच, प्रख्यात चिकित्सकों के साथ सीएम गहलोत ने की चर्चा

Rajasthan Cm Ashok Gehlot Talk On Corona

Politalks.News/Rajasthan. कोरोनाकाल में प्रदेश की गहलोत सरकार ने जनता को एक और बड़ी सौगात देते हुए निजी चिकित्सा संस्थानों और लैब में कोरोना की जांच के लिए 1200 रूपए निर्धारित कर दिए हैं. पहले कोरोना की जांच के लिए 2200 रुपए देने पड़ते थे. इसके साथ ही प्रदेश में गहलोत सरकार अब कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हेल्थ प्रोटोकॉल की सख्ती से पालन करवाने जा रही है. प्रदेश में सरकार जल्द ही सार्वजनिक स्थानों और सरकारी दफ्तरों में ‘नो मास्क नो एंट्री‘ अभियान चलाने जा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के विख्यात चिकित्सकों के साथ आज डेढ़ घण्टे तक महामंथन किया. सोशल मीडिया पर इसका लाइव प्रसारण … Read more

कोरोना काल में संसद का पहला सत्र: 17 सांसदों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 12 बीजेपी तो 5 अन्य दलों के

Corona In Loksabha Rajyasabha

Politalks.News/Delhi. कोरोना काल में सोमवार से सदन के मानसून सत्र की शुरुआत हुई. दोनों सदनों में कुछ सदस्यों को छोड़ करीब 95 फीसदी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई लेकिन सिटिंग अरेंजमेंट से लेकर स्पीच के रीति रिवाजों तक सब कुछ बदला बदला सा दिखाई दिया. कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए काफी सारी सावधानियां यहां देखने को मिली. यहां तक की लोकसभा की कार्यवाही राज्यसभा परिसर में भी आहूत की गई. सोशल डिस्टेन्सिंग की वजह से लोकसभा में केवल 200 सांसदों के बैठने की व्यवस्था हो पाई, 30 सदस्य गैलेरी में बैठे और अन्य राज्यसभा परिसर में बिराजे. लोकसभा परिसर में एक बड़ी स्क्रीन पर राज्यसभा का सारा … Read more

कंगना को तो काबू में कर भी लेगी उद्धव सरकार लेकर कोरोना का क्या?

Kangana Vs Uddhav Thackeray

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की उद्धव सरकार और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच अदावत बढ़ती जा रही है. कथित तौर पर शिवसेना एक्ट्रस को नियंत्रित करने के लिए बीएमसी द्वारा कंगना के दफ्तर के अवैध निर्माण को हटवा चुकी है. मामला कोर्ट में भी चल रहा है. अपने अंगने के टूटने के बाद से ही कंगना मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना पर बिफर पड़ी है. अब कंगना के साथ उनकी मां आशा रनौत भी शिवसेना पर जमकर निशाने साध रही है. यहां तक की उद्धव ठाकरे को अपने पिता की प्रोपर्टी और रूतबे पर जीने वाला व्यक्ति तक कह दिया. देर सवेर शिवसेना और कंगना का मामला खत्म हो ही जाएगा … Read more

जनता का विश्वास खो चुकी गहलोत सरकार, सिर्फ आंकड़ों में कर रही दावा: बीजेपी

Ramlal Sharma MLA BJP

Politalks.News/Rajasthan. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कोरोना संक्रमण के समय से लेकर आज तक प्रबन्धन से सम्बन्धित आंकड़े मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जो मीडिया के समक्ष पेश किये गये हैं, वह धरातल पर नहीं है, सिर्फ कागजों एवं आंकड़ों में हैं. विधायक शर्मा ने कहा कि जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर सहित कई जिलों में सरकारी अस्पतालों में लापरवाही की वजह से कई कोविड मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी. जैसलमेर में पिछले दिनों अस्पताल के बाथरूम में एक कोविड मरीज की मौत हो जाना गंभीर चिंता का विषय है, जो … Read more

‘सरकारी कंपनी बेचो’ मुहिम चला रहे मोदी, कोरोना प्रबंधन पर भी राहुल गांधी हुए हमलावर

Rahul Gandhi Vs Narendra Modi

Politalks.News/Rajasthan. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पिछले काफी समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की केंद्र सरकार पर लगातार आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं. राहुल गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रहे. हाल में उन्होंने सरकारी कंपनियों के निजीकरण पर पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घेरा था. मंगलवार को फिर राहुल गांधी ने कोरोना प्रबंधन और सरकारी कंपनियों के निजीकरण को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ‘सरकारी कंपनी बेचो’ मुहिम चला रहे हैं जबकि मोदी सरकार के कुप्रबंधन के कारण भारत में कोरोना के कुल केस दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट … Read more

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सीएम गहलोत का बड़ा फैसला- एक महीने तक नहीं करेंगे किसी से मुलाकात

Navbharat Times(14)

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में विकराल रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगले एक महीने तक किसी से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात नहीं करने का फैसला किया है, जिसके चलते सीएम गहलोत के एक महीने के सभी मुलाकात कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं. प्रदेश में दिन-ब-दिन कोरोना अपने पांव पसारता जा रहा है. मंगलवार रात चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घण्टों में राजस्थान में कुल मरीज 1590 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए, वहीं 13 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही पिछले 24 घण्टों में 1445 मरीज रिकवर हुए जबकि 1391 लोगों को डिस्चार्ज किया है. इस … Read more