कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए सीएम गहलोत ने ऑक्सीजन व आईसीयू बेड बढाने के दिए निर्देश

691719 19

Politalks.News/Rajasthan/AshokGehlot. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोविड-19 महामारी के इस विकट दौर में जीवन रक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसे देखते हुए निजी अस्पताल भी कोविड रोगियों के लिए बेड की संख्या बढ़ाएं और राज्य सरकार की ओर से निर्धारित दरों पर ही इलाज उपलब्ध कराएं. मुख्यमंत्री आवास पर हुई कोविड-19 कि समीक्षा बैठक के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने निर्देश दिए कि प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सा विभाग की टीम यह सुनिश्चित करे कि लोगों को निजी अस्पतालों में उपचार को लेकर कोई असुविधा नहीं हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि त्यौहारी सीजन, शादियों, प्रदूषण एवं सर्दी के कारण आगामी समय में संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है. … Read more

राजस्थान में अब मास्क पहनना कानूनी रूप से होगा अनिवार्य, विधानसभा में लाया जाएगा विधेयक

Navbharat Times25.jpg

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में मास्क पहनना अब कानूनी रूप से अनिवार्य होगा, इसके लिए गहलोत सरकार विधानसभा में विधेयक लाने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए कानून बनाने की घोषणा की है. कोरोना जनआंदोलन संवाद के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में मास्क पहनने को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही है. इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाया जाएगा. जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं आता, तब तक मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने तथा बार-बार हाथ धोने जैसे उपाय अपनाकर ही कोविड-19 से बचा जा सकता है. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत … Read more

महीनों देश से सच्चाई छुपाते रहे स्वास्थ्य मंत्री ने पहली बार स्वीकारा कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकारा कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन

Politalks.News/Bharat. देश में इस समय त्योहार का सीजन और बिहार विधानसभा के साथ मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश में भी उप चुनाव होने जा रहे हैं, जिससे जनता सड़कों पर है. वहीं कोरोना संकटकाल भी लोगों में दहशत फैला रहा है. केंद्र सरकार भी देश में महामारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है. ‘इस महामारी को लेकर सरकार दो तरह की बातें बता कर जनता को भ्रमित करने में लगी हुई है, एक तरफ यह कहा जा रहा है कि संक्रमित मामले घट रहे हैं और फरवरी 2021 तक कोरोना पर काबू पाया जा सकता है, तो वहीं दूसरी ओर बयान दिया जाता है कि यह महामारी कम्युनिटी ट्रांसमिशन में … Read more

इस वर्ष दीपावली का त्यौहार स्व-अनुशासन में रहकर मनाएं और पटाखों के प्रयोग से बचें- सीएम गहलोत

Navbharat Times(21)

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष दीपावली का त्यौहार स्व-अनुशासन में रहकर मनाएं और पटाखों के प्रयोग से बचें. सीएम गहलोत ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह के आधार पर प्रदेशवासियों से यह अपील की है. मुख्यमंत्री आवास से वीसी के माध्यम से सीएम गहलोत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ गहन विचार-विमर्श किया. लगभग 2 घण्टे चली बैठक के दौरान सभी विशेषज्ञों की राय थी कि पटाखों से होने वाला धुआं और प्रदूषण आमजन के साथ-साथ कोरोना संक्रमित रोगियों तथा कोरोना से ठीक हुए व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से घातक है. … Read more

‘नो मास्क-नो एंट्री’ अभियान का अच्छा रिस्पॉन्स, दीवाली पर पटाखों के धुंए से पड़ सकता प्रतिकूल असर

Gettyimages 1210496965

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि ‘नो मास्क-नो एंट्री‘ अभियान के दौरान वितरित किये जा रहे मास्क गुणवत्ता-युक्त हों, ताकि संक्रमण को रोकने का उद्देश्य पूरा हो सके. सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने जिस मंशा के साथ ‘कोरोना के विरूद्ध जन आन्दोलन‘ तथा ‘नो मास्क-नो एंट्री’ अभियान शुरू किया है, इसका प्रदेशवासियों के बीच अच्छा असर हो रहा है. लोग मास्क पहनने और उचित दूरी रखने की पालना के साथ-साथ मास्क वितरण के काम में भी बढ़-चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं. सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति और जन आन्दोलन की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत … Read more

सरपंचों ने धारीवाल से की सीईओ की शिकायत तो बोले मंत्री महोदय ‘सुधर जाओ नहीं तो सुधार देंगे’

Shanti Dhariwal Udh Minister Congress

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के कोटा में काेराेना जागरूकता अभियान की मीटिंग के दौरान मंत्री शांति धारीवाल का गुस्से वाला रूप देखने को मिला. सरपंचों की शिकायत पर फटकारते हुए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने जिला परिषद सीईओ टीकमचंद बाेहरा को कहा ‘ये रवैया सुधार लाे वरना ये सरपंच ही सुधार देंगे‘. दरअसल, काेराेना जागरूकता अभियान की मीटिंग के बाद सरपंचों ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से जिला परिषद सीईओ टीकमचंद बाेहरा की शिकायत की. सरपंचाें ने कहा कि सीईओ कहते हैं कि तुम्हारा तेल निकाल दूंगा. वे जनप्रतिनिधियाें काे बदनाम कर रहे हैं. सरपंचाें ने कहा कि इनके अभद्रता करने की हमारे पास रिकार्डिंग भी हैं. सरपंचों की बात सुनकर मंत्री … Read more

कोरोना के खिलाफ जनांदोलन की तैयारी, घर-घर जाकर बांटे जाएंगे 1 करोड़ मास्क, गहलोत केबिनेट का फैसला

Fb Img 1601491023285

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना (COVID-19) जागरूकता अभियान को अब जन आंदोलन का रूप देने का पक्का इरादा कर लिया है. कोरोना जागरूकता आंदोलन को लेकर गहलोत सरकार में पूरा होम वर्क भी हो चुका है, जिसके तहत राजस्थान में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गहलोत सरकार लोगों में घर-घर जाकर मास्क वितरण करेगी. 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश में गांधीगिरी के जरिए जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा. खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में तो वहीं जिलों में मंत्री और विधायक घर-घर जाकर लोगों में ना केवल मास्क बांटेंगे बल्कि कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक भी करेंगे. सरकार ने प्रदेश में एक … Read more

राजस्थान में लगी दो हजार कोरोना मरीजों की हैट्रिक, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 20 हजार पार

Corona Update In Rajasthan

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में कोरोना की स्थितियां दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है. हालात ये हैं कि ​प्रदेश में बीते ​तीन दिनों से लगातार दो हजार से अधिक नए मरीज सामने आए हैं. शुक्रवार को भी 1981 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई थी. उसके बाद शनिवार को 2005 और रविवार को 2084 नए संक्रमित सामने आए थे. सोमवार को 2112 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 15 लोगों की मौत हुई है. बीते तीन दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो 44 लोगों ने महामारी के चलते जान गंवाई है. एक्टिव मरीजों की संख्या भी 20 हजार के पार पहुंच गई है जबकि कुल मरीजों का आंकड़ा करीब 1.31 … Read more

राजस्थान में कोरोना मरीजों का फिर बना नया रिकॉर्ड, गहलोत सरकार ने लिया जन-आंदोलन चलाने का निर्णय

2020 8$2020082507395677219 0 News Large 8

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना अब भयावह रूप लेता जा रहा है. रविवार को प्रदेश में कोरोना के नए मरीजों का फिर नया रिकार्ड बना. प्रदेश में एक दिन में 2084 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए, वहीं 15 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई. इसके साथ ही अब एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 19 हजार 700 हो गई है, वहीं रविवार को कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1837 रही. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश की गहलोत सरकार ने प्रदेशवासियों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है. रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर … Read more

राजस्थान में फिर फूटा कोरोना बम, एक दिन में 2045 संक्रमित, 14 ने गंवाई जान

584910 Coronajanch

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ और बीते एक दिन में दो हजार से अधिक कोरोना (Corona) मरीज सामने आ गए. लगातार दूसरे दिन ये संख्या दो हजार के पार गई है. इससे पहले 1981 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी. यानि सीधे तौर पर कहा जाए तो पिछले तीन दिन में छह हजार से अधिक कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं जबकि 44 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 20 हजार से करीब आ पहुंची है और मौतों का आंकड़ा 1426 हो गया है. कुल मरीजों की संख्या 1.26 लाख हो गई है. देशभर में एक्टिव मरीजों की … Read more