कोरोना के खिलाफ एंटी कोविड दवा 2 डीजी हुई लॉन्च, ऑक्सीजन की पूर्ति के साथ वायरस का करेगी खात्मा

कोरोना के खिलाफ एंटी कोविड दवा 2 डीजी हुई लॉन्च

Politalks.News/Bharat/Corona. देशभर में जारी कोरोना महामारी के कोहराम के बीच देशवासियों के लिए आज राहत भरा दिन है. पहला तो यह कि कई दिनों बाद देश में कोरोना के नए मामले तीन लाख से कम हुए हैं. सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घण्टों में देशभर में 2 लाख 81 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. दूसरा यह कि केंद्र सरकार ने आज बहुप्रतीक्षित दवा 2DG भी लॉन्च कर दी है. इस दवा का कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए कारगर होनेेे का दावा किया जा रहा है. जिसके चलते इसे इमरजेंसी अप्रूवल दे दिया गया है. यह 2DG दवा कोरोनाकाल मे ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे … Read more

PM मोदी से बात करने के बाद बोले CM गहलोत- ऑक्सीजन को लेकर जल्द बढ़ाया जाएगा प्रदेश का कोटा

PM मोदी से बात करने के बाद बोले CM गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में गहराते कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन सहित अन्य संसाधनों को लेकर केन्द्र व गहलोत सरकार के बीच कई दिनों से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच रविवार को कोरोना के हालात और कोविड मैनेजमेंट से जुड़े मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा की. सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री को राजस्थान में कोविड मैनेजमेंट के साथ कोरोना के हालातों का फीडबैक देने के साथ ही एक बार फिर प्रधानमंत्री से राजस्थान में एक्टिव कोरोना मरीजों के हिसाब से ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने की मांग रखी. इस दौरान सबसे अच्छी बात यह रही कि इस बातचीत के बाद किसी तरह की … Read more

बंगाल चुनाव की हार या क्या, आखिर महामारी के इस संकटकाल में कहां गायब हैं गृहमंत्री अमित शाह?

कहां गायब हैं गृहमंत्री अमित शाह?

Politalks.News/Bharat. राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर मोर्चा संभालने वाले भाजपा के नंबर दो नेता और गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों कहां गायब है? कोरोना महासंकटकाल में उन्होंने चुप्पी क्यों साध रखी है? कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष केंद्र की भाजपा सरकार पर महामारी की नाकामियों का ‘ठीकरा‘ फोड़ रहा है. उसके बावजूद पार्टी के मुख्य रणनीतिकार ‘मौन‘ की मुद्रा में हैं. पांच राज्यों के खत्म हुए विधानसभा चुनाव में बंगाल की चुनावी जनसभाओं में दहाड़ने वाले अमित शाह को अचानक क्या हो गया? बता दें कि पिछले महीने की 22 अप्रैल को शाह ने आखिरी बार बंगाल में चुनावी रैली की थी. उसके बाद न उनका कोई बयान न ट्वीट और न … Read more

नए मामलों में प्रदेश को मिली थोड़ी राहत, वहीं ऑक्सीजन के लिए CM गहलोत ने फिर लगाई केंद्र से गुहार

img 20210430 wa0157

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार थोड़ी राहत मिली हुई है, लेकिन इसका बड़ा कारण प्रदेश में पहले की तुलना में कम सैंपलिंग का होना बताया जा रहा है. जिसके चलते शुक्रवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 12.7 की गिरावट के साथ 21 दिन बाद 15 हजार से कम 14289 पर पहुंच गए हैं. हालांकि मौतों में अभी आंशिक कमी ही आई है. पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में 24 घण्टों में 155 मौतें दर्ज की गई हैं. इस बीच कई दिनों बाद राजधानी जयपुर में भी थोड़ी राहत मिली है, यहां 2823 नए मामले … Read more

मारने वाले से बचाने वाला हमेशा बड़ा होता है- राहुल गांधी, श्रीनिवास बीवी से पूछताछ पर भड़की कांग्रेस

श्रीनिवास बीवी से पूछताछ पर भड़की कांग्रेस

Politalks.News/NewDelhi. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देशभर में मची भारी तबाही के बीच पिछले कई दिनों से लोगों को मदद मुहैया करवा रहे यूथ कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बी.वी. से शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की. श्रीनिवास बीवी से हुई इस पूछताछ की पर भड़की कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. श्रीनिवास और यूथ कांग्रेस का समर्थन करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला सहित कई कांग्रेसी नेताओ के बयान सामने आए हैं. बीवी श्रीनिवास से दिल्ली पुलिस की पूछताछ पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय युवा कांग्रेस का समर्थन करते हुए कहा … Read more

राजधानी में फिर फूटा कोरोना बम, डिफेक्टिव वेन्टीलेटेलर्स को लेकर CM गहलोत ने केंद्र पर उठाए सवाल

img 20210514 065221

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में गुरुवार का दिन जहां राज्य स्तर पर थोड़ा सुकून देने वाला था तो वहीं राजधानी स्तर पर चिंता बढाने वाला रहा. गुरुवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश कोरोना संक्रमित केसों की संख्या में कमी आई है. प्रदेश में बीते 24 घंटे में 15,867 नए केस मिले हैं, जो पिछले 17 दिन में सबसे कम है. इससे पहले 25 अप्रैल को राज्य में 15809 पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई. वहीं पिछले 24 घण्टों में 159 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई, जो भी पिछले कई दिनों बाद 160 से नीचे आया … Read more

प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बरकरार, अकेले जयपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 50 हजार पार, 58 की मौत

768 512 11121628 thumbnail 3x2 op

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण की स्थिति लगभग स्थिर सी हो गई है. बुधवार को आई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में 16,384 नए केस मिले हैं, जबकि 164 लोगों की मौत हो गई. वहीं कोरोना से 12,840 लोग रिकवर भी हुए है. वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,09,110 हो गई है. रिपोर्ट में मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 6,158 लोगों की मौत इस महामारी से हो चुकी है. वहीं प्रदेश में कोरोना की स्थिर रफ्तार कर चलते बीते 6 दिन के अंदर ही राज्य में कोरोना के एक लाख नए मरीज सामने आए है. … Read more

कोरोना की दूसरी लहर में कमजोर हुई पीएम मोदी की ‘धाक’ को फिर से मजबूत करने में जुटे भाजपा नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Politalks.News/Bharat/PMmodi. पिछले वर्ष 2020 में जब कोरोना महामारी की पहली लहर शुरू हुई थी तब केंद्र सरकार के समय रहते ‘कड़े कदम‘ उठाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब प्रशंसा हुई थी और दुनिया भर के दिग्गज नेताओं के बीच उनकी ताकत और बढ़ गई थी. आपको बता दें, वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुए नरेंद्र मोदी लगातार अपनी लोकप्रियता बढ़ाते चले गए. यह तक कि हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव से पहले और कोविड-19 की दूसरी लहर से देश में हालात नहीं बिगड़े थे तब तक पीएम मोदी देश और विदेश में मजबूत नेता की ‘छवि‘ के रूप में अपने आप को स्थापित किए … Read more

कोविड मरीजों के लिए फ्री एम्बुलेंस सेवा सहित हेल्पलाइन नंबर पर आधे घंटे में होगा हर समस्या का समाधान

rajasthan 1

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के महाकहर की रफ्तार छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव के साथ लगभग स्थिर बनी हुई है. मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजस्थान राज्य के विभिन्न इलाकों में कोरोना संक्रमण के 16080 नए मामले सामने आए हैं, वहीं पिछले 24 घंटे में 169 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है. प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों और मौतों के मामले में जयपुर नम्बर वन पर बना हुआ है. ये हालात तब हैं जब प्रदेश में अशोक गहलोत सरकार ने लॉकडाउन कर तहत सख्त पाबंदियां लगाई हुईं हैं, लेकिन इसके बाद भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बेकाबू है. इसी बीच मुख्यमंत्री … Read more

संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 2 लाख पार, लॉकडाउन की पालना के लिए CM गहलोत ने दिए ये सख्त निर्देश

img 20210510 074900

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कई दिनों से अटका हुआ कुल एक्टिव कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आखिर रविवार को दो लाख के पार पहुंच गया. स्वास्थ्य विनाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घण्टों में कोरोना के 17921 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 159 की मौत दर्ज की गई है. सर्वाधिक 3402 नए मामले जयपुर जिले में मिले हैं, यहां 55 की मौत भी हुई है. ऐसे में प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर अब 200189 हो गई है तो वहीं 16880 कोरोना संक्रमित 24 घंटे के दौरान रिकवर हुए हैं. कोरोना की इस रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए गहलोत सरकार ने आज से 24 मई तक … Read more