जंतर मंतर पर धरने पर बैठे PM मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने लगाए केंद्र सरकार के खिलाफ नारे, दिया बड़ा बयान

PM मोदी के भाई ने लगाए केंद्र सरकार के खिलाफ नारे

Politalks.News/Delhi/PMModi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर 9 सूत्रीय मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया. बता दें प्रह्लाद मोदी ‘ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन’ (एआईएफपीएसडीएफ) के उपाध्यक्ष भी हैं. प्रह्लाद मोदी सहित एआईएफपीएसडीएफ के कई सदस्य आज जंतर-मंतर पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दरअसल, AIFPSDF की मांग है कि फेयर प्राइस शॉप पर अगर चावल, गेहूं, चीनी के साथ खाने के तेल और दालों का भी नुकसान होता है तो मुआवजा मिलना चाहिए. यही नहीं मुफ्त राशन वितरण के ‘पश्चिम बंगाल राशन मॉडल’ को पूरे देश में लागू किया जाए. … Read more

राजस्थान में तय समय पर होंगी 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा विभाग की बैठक में लिए गए अहम फैसले

शिक्षा विभाग की बैठक में लिए गए अहम फैसले

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) में लगातार बढ़ रहे कोरोना (Corona) के कहर ने जनता के मन में दहशत को पैदा कर दिया है. लगातार कोरोना के नए मामलों में होता इजाफा तीसरी लहर के संकेत दे रहा है. कोरोना की पहली और दूसरी लहर के कारण सबसे ज्यादा क्षेत्र जो प्रभावित हुआ है वो है शिक्षा. बीते 2 साल में प्रदेश की सभी स्कूलें अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं चली हैं. ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर की आहट भर से ही छात्रों के मन में सवाल खड़े होने लगे कि क्या आगामी परीक्षाओं पर भी पिछली बार की तरह कोरोना के बादल छा जाएंगे? लेकिन ऐसा नहीं है. साल … Read more

प्रशासन गांवों-शहरों के संग अभियान स्थगित तो 50% क्षमता से खुलेंगे सरकारी दफ्तर, नई गाइडलाइन हुई जारी

‘महामारी सतर्क- सावधान जन-अनुशासन’

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) में लगातार कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है. राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 1883 नए कोरोना के मामले सामने आएं हैं तो वहीं सर्वाधिक राजधानी जयपुर (Jaipur) में 1138 मामले सामने आये हैं जो की चिंताजनक है. कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर  राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कैबिनेट की बैठक बुलाई गई. मुख्यमंत्री निवास से वीसी के माध्यम से हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में आए सुझावों एवं विचार-विमर्श के अनुरूप गृह विभाग ने कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके साथ ही … Read more

पंजाब के लिए कोरोना हैं केजरीवाल, नहीं चाहिए बाहर की बीमारी- चन्नी ‘महाराज’-बादलों पर भी गरजे

पंजाब के लिए कोरोना हैं केजरीवाल- चन्नी

Politalks.News/Punjab. पंजाब (Punjab) के CM चरणजीत चन्नी (Charanjeet Singh Channi) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के कोरोना (CORONA) पॉजिटिव होने पर बड़ा तंज कसा है. सीएम चन्नी ने कहा कि, ‘केजरीवाल को कोरोना हो गया है, उन्होंने फोन पर बात कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की है’. इसके बाद सीएम बोले कि, ‘केजरीवाल पंजाब के लिए भी कोरोना हैं. हमें बाहर से आने वाली बीमारी नहीं चाहिए. केजरीवाल बाहर से आकर यहां राज करना चाहते हैं’. साथ ही चन्नी ने कैप्टन और बादल को भी आड़े हाथ लिया. चन्नी ने कहा कि, ‘अब पंजाब के खजाने का मुंह नहीं है महाराज और बादलों की तरफ अब … Read more

महाराष्ट्र के सियासी दिग्गज आए कोरोना की चपेट में, 10 मंत्री-20 विधायक पाए गए संक्रमित, मचा हड़कंप

मराठी सियासी दिग्गज कोरोना की चपेट में

Politalks.News/Maharashtra.  महाराष्ट्र (Maharasthra) में ओमिक्रोन (Omicron)और कोरोना (CORONA) को लेकर खतरे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. महाराष्ट्र के कई मंत्री और विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार (Ajit pawar) ने जानकारी देते हुए कहा है कि, ‘राज्य के 10 मंत्री और 20 विधायक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, हमने विधानसभा सत्र छोटा कर दिया है’. राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट से अब तक 454 लोग संक्रमित पाए गए हैं. लोगों को संक्रमण से रोकने के लिए टास्क फोर्स के साथ बैठकें हो रही हैं. महाराष्ट्र में कोरोना का कहर महाराष्ट्र में कोरोना से 10 मंत्री और 20 विधायक संक्रमित हुए हैं. कोरोना संक्रमित हुए … Read more

न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर नहीं लगेगी रोक, लेकिन जारी गाइडलाइन का सख्ती से करना होगा पालन- गहलोत

न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर नहीं लगेगी रोक

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे कोरोना (Corona) और नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई गहलोत मंत्रिपरिषद् की बैठक (Gehlot Cabinet Meeting) में ओमिक्रोन वैरिएंट के तेजी से बढ़ते केसों के दृष्टिगत भारत सरकार के दिशा-निर्देशों अनुरूप प्रदेश में भी संक्रमण से बचाव तथा जीवन रक्षा के लिए आवश्यक पाबंदियां लगाने पर सहमति व्यक्त की है. मंत्रिपरिषद् ने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाने वालों को 31 जनवरी के बाद सार्वजनिक एवं अधिक जन समूह वाले स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं दी जाए, तो वहीं सीएम गहलोत ने कहा कि … Read more

ओमीक्रॉन की दस्तक को लेकर गंभीर हुई गहलोत सरकार, वैक्सीन नहीं लगवाने वालों पर होगी कार्रवाई

ओमीक्रॉन की दस्तक को लेकर गंभीर हुई गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना (Corona) के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) को लेकर अब गहलोत सरकार (Gehlot Goverment) पहले की तरह ही सख्ती करने पर विचार कर रही है. प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को बुलाई गई रीव्यू मीटिंग में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की वैक्सीन लगवाना अनिवार्य किया जाए. इसके साथ ही अब राजस्थान में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) और मास्क (Mask) को लेकर और ज्यादा सख्ती बरतने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर में जो कमी रखी थी, … Read more

सुप्रीम फटकार के बाद राठौड़ीवार- कोविड में मारे गए लोगों के आश्रितों को मुआवजा देने की मंशा नहीं है…

सुप्रीम फटकार के बाद 'राठौड़ीवार'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) की गहलोत सरकार (Gehlot Government) ने कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इस मामले में सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि, ‘राजस्थान सरकार कुछ दबा रही है और आश्चर्य है कि आखिर उसके पास मुआवजे के लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों की संख्या के आंकड़े क्यों नहीं हैं’. सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद अब विपक्ष भी गहलोत सरकार पर हमलावर है. उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने गहलोत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, ‘वैश्विक महामारी कोरोना (CORONA) से जान गंवाने वाले लोगों के … Read more

गहलोत के मंत्री के कोरोना ज्ञान पर सब हैरान, बोले- ओमिक्रॉन पुराने खतरनाक वैरिएंट को मारने आया है

गहलोत सरकार के मंत्री का कोरोना ज्ञान पर सब हैरान

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना (CORONA) के नए वैरियंट ओमिक्रॉन (Omicron) की राजस्थान (Rajasthan) में एंट्री से लोगों में दहशत है. इस खतरे से बेफ्रिक कांग्रेस (Congress) राजधानी जयपुर में 12 दिसंबर को होने वाली महारैली की ‘महातैयारियों’ में जुटे हैं. जनता जहां ऐसी किसी भी रैली के विरोध में आवाज उठा रही है तो वहीं अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार के मंत्री अब अलग-अलग तर्क गढ़ कर बचाव में उतर आए हैं. इसी कड़ी में खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने कोरोना के बीच रैली के सवाल पर ‘ब्रह्मज्ञान‘ बांट दिया. खाचरियावास ने कहा कि, ‘यह जो नया वैरियंट ओमिक्रॉन आया है वह पुराने खतरनाक वैरियंट को मारने आया है. … Read more

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कांग्रेस का ‘रैला’, राठौड़ बोले- रैली के लिए सरकार नहीं कर रही गाइडलाइन जारी

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कांग्रेस का 'रैला'

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के 9 मरीज मिलने के बाद आमजन में हड़कंप मचा हुआ है. बावजूद इसके कांग्रेस (Congress) 12 दिसंबर को महारैली की तैयारियों में जोर शोर से लगी है. शहर में राजनीतिक रैलियों से आगे खतरा और बढ़ सकता है. लेकिन आमजन की फिक्र किसे है? कल बीजेपी (BJP) ने इनडोर में हजारों कार्यकर्ताओं को बुलाकर जनप्रतिनिधि सम्मेलन किया. अब कांग्रेस कहां पीछे रहने वाली है. खतरा सामने होने के बावजूद दोनों पार्टियों की प्राथमिकता में सियासत पहले दिख रही है. हालांकि की कांग्रेस की महारैली को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने कहा है कि, ‘रैली में … Read more