मोदी ने धर्म के नाम पर सिर्फ झूठी बातें की हैं: गहलोत

PoliTalks news

राजस्थान लोकसभा चुनाव की तारीख जिस तरह करीब आती जा रही है, कांग्रेस के चुनावी तेवर धार पकड़ रहे हैं. आज एक ही दिन में कांग्रेस ने जयपुर सहित झुंझूनूं और लूणकरणसर (बीकानेर) में  3 चुनावी सभाओं का आयोजन किया और जमकर विपक्ष पर धावा बोला. राजधानी के सिविल लाइंस इलाके में जयपुर शहर की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल के समर्थन में हुए एक जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार हिंदुत्व और राष्ट्रप्रेम की बातें करती है. क्या हम हिंदू नहीं हैं या राष्ट्रप्रेम नहीं है. राष्ट्रप्रेमी कौन नहीं है. मोदी ने धर्म के नाम पर … Read more

बसपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, जयपुर ग्रामीण से विधुडी को टिकट

PoliTalks

बहुजन समाज पार्टी ने सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर राजस्थान लोकसभा चुनाव के लिए नई सूची जारी की है. इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं. लिस्ट में बीकानेर, सीकर, चूरू, जयपुर ग्रामीण और करौली-धौलपुर के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. लिस्ट में मुताबिक, बीकानेर से भैराराम मेघवाल को उतारा गया है. उनके सामने बीजेपी के अर्जुनराम मेघवाल और कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल मैदान में हैं. ऐसे में बीएसपी प्रत्याशी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. सीकर से सीता देवी को टिकट मिला है. कांग्रेस के सुभाष मेहरिया और बीजेपी के सुमेधानंद सरस्वती उन्हें टक्कर दे रहे हैं. चूरू से हरिसिंह चाहर को बीएसपी चेहरा … Read more

कांग्रेस जिसे बता रही राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, वह ‘मोबाइल लाइट’ निकली

कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जान का खतरा बताने की बात को लेकर गृह मंत्रालय ने कहा है कि जिसे कांग्रेस स्नाइपर की लाइट बता रही है, असल में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता के ही मोबाइल की ग्रीन लाइट थी. उनकी सुरक्षा में चूक का कोई सवाल ही नहीं उठता. दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में नामांकन भरने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान एक ग्रीन कलर की लेजर जैसी लाइट उनके माथे पर कई बार चमकी थी, जिसे राहुल की सुरक्षा में चूक मानते हुए कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था. कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर जानकारी दी कि … Read more

नामांकन दाखिल करने के बाद बोलीं सोनिया- मोदी जी 2004 मत भूलिए

PoliTalks news

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने आज अपनी परम्परागत सीट रायबरेली से पांचवीं बार नामांकन दाखिल कर दिया. पर्चा दाखिल करने से पहले सोनिया गांधी ने हवन कर पंडितों का आशीर्वाद लिया. उसके बाद रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे. नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘2004 मत भूलिए. वाजपेयी भी अजेय थे लेकिन हम जीते.’ आपको बता दें कि देश में वाजपेयी की पॉपुलर्टी को देखते हुए सभी सियासी पंडितों ने एनडीए सरकार वापसी का दावा किया था लेकिन 2004 में सभी सियासी पंडितों के … Read more

बढ़ सकती हैं ‘चौकीदार’ की मुश्किलें, रैली में आचार संहिता का उल्लंघन!

PoliTalks news

चुनावी चौसर में उम्मीदवारों के साथ-साथ पार्टी के शीर्ष नेता दम-खम लगाने में कहीं पीछे नहीं रहना चाहते और धुंआधार रैलियां कर वोटरों को लुभाने की कोशिश की जा रही है. इसी बीच पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली में अपने संबोधन के बयान को एक निर्वाचन अधिकारी द्वारा आचार संहिता का उल्लघंन माना है. बता दें कि, रैली में पीएम मोदी द्वारा, युवा मतदाता जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं, उनसे कहा गया कि वे अपना वोट पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों और बालाकोट एयर स्ट्राइक के वीर जवानों को समर्पित करें. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा. दरअसल, हाल ही में … Read more

राजस्थान लोकसभा: पहले चरण में 13 सीटों पर 153 नामांकन दाखिल, 27 निरस्त

PoliTalks news

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया के बाद दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं. पहले चरण में 13 और दूसरे चरण में प्रदेश की 12 सीटों पर मतदान होगा. पहले चरण के लिए प्रदेशभर में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है. निर्वाचन विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 180 आवेदन में से 153 नामांकन जांच में वैध पाए गए. विभिन्न कमियां पाए जाने पर 27 नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं. टोंक-सवाईमाधोपुर, उदयपुर एवं बांसवाड़ा सहित तीन निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं जहां कोई भी रिजेक्शन पाया गया. यहां से कुल 24 नामांकन पत्र दाखिए किए गए थे. जालौर … Read more

मध्य प्रदेश: अपनी विरासत दूसरी पीढ़ी को सौंपने जा रहे हैं कमलनाथ

PoliTalks news

मध्य प्रदेश की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर है जब एक पीढ़ी अपनी विरासत दूसरी पीढ़ी को सौंपने जा रही है. बात कर रहे है मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट की, जहां पिछली नौ बार के सांसद और लोकसभा में वरिष्ठ नेता कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ को अपनी राजनीतिक विरासत देकर खुद मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की सत्ता चलाएंगे. आज तक कमलनाथ ने कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है लेकिन अब पहली बार विधानसभा चुनाव के दंगल में उतर रहे हैं. वहीं नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नामांकन दर्ज किया है.

1980 में इंदिरा गांधी के कहने और संजय गांधी के आदेश पर मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य छिंदवाड़ा लोकसभा से चुनाव लड़ने पहुंचे कमलनाथ ने पहले ही चुनाव में अपनी अलग पहचान स्थापित की. छिंदवाड़ा लोकसभा के अंर्तगत आने वाले पातालकोट जिसके बारे में कहा जाता था कि यहां धूप भी बड़ी मुश्किल से पड़ती थी, वहां सांसद रहते कमलनाथ ने विकास की ऐसी गंगा बहाई कि गुजरात मॉडल की तरह पिछले विधानसभा चुनाव में छिंदवाड़ा मॉडल की खूब चर्चा हुई. वैसे पहले संजय गांधी की मौत और उसके बाद इंदिरा गांधी की हत्या ने कमलनाथ के राजनीतिक करिअर के उठान पर असर ज़रूर डाला लेकिन वे कांग्रेस और गांधी परिवार के प्रति प्रतिबद्ध बने रहे.

कमलनाथ के अनुसार, उनकी लोकसभा सीट नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय के बेहद ही करीब है. उन्होंने जितने भी लोकसभा चुनाव लड़े, आरएसएस ने उनके खिलाफ जमकर प्रचार किया. संघ स्वयंसेवक यहां चुनाव आते ही डेरा डाल देते थे और घर-घर जाकर उनके खिलाफ दुष्प्रचार करते थे लेकिन उन्होंने अपने काम से उनके इस दुष्प्रचार का जवाब दिया. अब कमलनाथ के सुपुत्र नकुलनाथ के समक्ष भी यही चुनौतियां आएंगी.

हालांकि कमलनाथ ने सांसद रहते छिंदवाड़ा के विकास के साथ ही यहां के लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए कई अभूतपूर्व काम किए. आदिवासी और नामालूम इलाक़े से 1980 में पहली बार जीतने वाले कमलनाथ ने छिंदवाड़ा की तस्वीर पूरी तरह से बदल दी है. उन्होनें यहां स्कूल-कालेज सहित आईटी पार्क तक बनवाए हैं. स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, इस सोच के साथ उन्होंने केन्द्र में मंत्री रहते वेस्टर्न कोल्ड फील्ड्स और हिन्दुस्तान यूनिलिवर जैसी कंपनियों को छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में स्थापित कराया. उन्होंने यहां कई ट्रेनिंग सेंटर भी खुलवाए ताकि स्थानीय लोग आत्मनिर्भर बन सकें.

नौ बार लोकसभा चुनाव जीत लोकतंत्र के सबसे बडे़ मंदिर पहुंच चुके कमलनाथ इस बार छिंदवाड़ा से लोकसभा से नहीं, बल्कि विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. लगातार 1980, 84, 89, 91, 98, 99, 2004, 2009 और 2014 में उन्होंने यहां से जीत दर्ज की. 1996 में हवाला कांड में नाम आने के बाद पार्टी ने जब उनको टिकट नहीं दिया तो उन्होंने छिंदवाड़ा से अपनी पत्नी अलका नाथ को चुनाव लड़वाया और कमलनाथ के नाम पर उन्होंने भी जीत दर्ज की. हालांकि वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकीं. उनके इस्तीफे के बाद हुए हुए उपचुनाव में कमलनाथ को बीजेपी प्रत्याशी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दर लाल पटवा से हार का स्वाद चखना पड़ा था. अगले साल 1998 में फिर हुए चुनावों में इस बार पटवा कमलनाथ के सामने पानी भरते नजर आए.

कमलनाथ की छिंदवाड़ा लोकसभा में लोकप्रियता इस कदर हावी है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में लोकसभा की सात विधानसभाओं में से चार पर बीजेपी विधायकों का कब्जा होने के बावजूद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कमलनाथ ने जीत दर्ज की. यही वजह है कि छिंदवाड़ा को कमलनाथ का गढ़ कहा जाता है इसीलिए उन्होंने छिंदवाड़ा के शिकारपुर में अपना बंगला बनवाया है, जहां उनका हेलीकॉप्टर सीधे उतरता है. अब उसी कमलनाथ के गढ़ में उनके बेटे नकुल नाथ अपने पिता की विरासत को आगें बढ़ाने मैदान में उतर रहे हैं. 9 अप्रैल, 2019 को जहां कमलनाथ विधायक का चुनाव लड़ने के लिए छिंदवाड़ा विधानसभा से नामांकन दाखिल किया तो वहीें छिंदवाड़ा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नकुलनाथ ने भी पर्चा दाखिल किया है.

दरअसल, कमलनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बने रहने के लिए विधायक होना जरूरी है. वहीं छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को जीत नकुलनाथ अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाना चाहते हैं. छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ के सामने बीजेपी ने नत्थन शाह को चुनाव मैदान में उतारा है जो छिंदवाड़ा लोकसभा की जुन्नारदेव विधानसभा सीट से 2013 में विधायक रहे और आरएसएस के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से देखे जाते रहे हैं. ऐसे में उनका वास्तविक मुकाबला नागपुर यानि राष्ट्रीय स्वमंसेवक संघ से है. इस तरह कमलनाथ की परंपरागत लोकसभा सीट पर अपने पिता की विरासत को संभालना और उसे आगे बढ़ाना नकुलनाथ के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी, वहीं कमलनाथ के सामने बीजेपी से युवा नेता विवेक साहू बंटी होंगे जो उन्हें विधानसभा चुनाव में चुनौती देंगे.

चुनाव आयोग पर क्यों लग रहे है पक्षपात के आरोप?

PoliTalks news

भारत में चुनाव आयोग की स्थापना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से विभिन्न प्रातिनिधिक संस्थानों में प्रतिनिधि चुनने के लिए गया था. भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को हुई थी. चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह सभी पार्टियों और उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए समान मैदान उपलब्ध कराये. हालांकि चुनाव आयोग पर समय-समय पर सत्ता पक्ष की पैरवी करने के आरोप लगते रहे है. इस बार भी विभिन्न दलों ने चुनाव आयोग पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है. चुनावी प्रकिया में देरी 2014 के चुनाव की प्रकिया की घोषणा चुनाव आयोग ने 5 मार्च को की थी लेकिन इस बार चुनाव … Read more

लोकसभा चुनाव: 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग शुरू

17वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. इन सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें मोदी सरकार के 8 मंत्री भी शामिल हैं. गाजियाबाद से वीके सिंह, गौतमबुद्ध नगर से महेश शर्मा, बागपत से सत्यपाल सिंह, नागपुर से नितिन गडकरी, चंद्रपुर से हंसराज अहीर, बैंगलुरु उत्तर से सदानंद गौड़ा, अल्मोड़ा से अजय टमटा और अरुणाचल पश्चिम से किरण रिजिजू चुनाव लड़ रहे हैं. आपको बता दें कि पहले चरण में लोकसभा की 91 सीटों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले … Read more