The Indian National Congress is a political party in India with widespread roots. Founded in 1885, it was the first modern nationalist movement to emerge in the British Empire in Asia and Africa.
अक्सर पार्टी विरोधी बयान देने के बाद बीजेपी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले शुत्रुघ्न सिन्हा अब फिर पार्टी की खिलाफत पर उतर आए हैं. दरअसल, यूपी की लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा चुनाव मैदान में हैं और गुरूवार को नामाकंन के दौरान शत्रुघ्न अपनी पत्नी के साथ दिखे और तो और उन्होंने पूनम सिन्हा के रोड़ शो में भी शामिल होकर वोट मांगे. इस पर लखनऊ कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम भड़क गए और शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी धर्म निभाने की सलाह दे डाली. पार्टी धर्म निभाएं सिन्हा – कृष्णम बीजेपी को अलविदा कह कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न … Read more
बीते बुधवार को बीजेपी ने 22वीं लोकसभा प्रत्याशी सूची में चार उम्मीदवारों की घोषणा की. इनमें सबसे चकित करने वाला नाम भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर था. साध्वी प्रज्ञा ने कल ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी और भोपाल से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी. बीजेपी ने यहां हिंदुत्व कार्ड खेला है.जिसके बाद अब साध्वी का मुकाबला दिग्गज कांग्रेसी दिग्विजय सिंह से होगा. भोपाल संसदीय सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है. पिछले 3 दशक से बीजेपी का इस सीट पर एक क्षत्र राज है. उससे पहले ये सीट कांग्रेस के लिए मुफीद मानी जाती थी. लेकिन साल 1984 के बाद कांग्रेस कभी यहां विजयी पताका नहीं पहरा … Read more
दिल्ली में बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता पर जूता फेंकने का मामला सामने आया है. मीडिया को संबोधित कर रहे बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर एक शख्स ने जूता दे मारा. गनीमत रही कि जूता उनके कंधे को छूकर निलक गया. जूता फेंकने वाले व्यक्ति को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तुरंत दबोच लिया. इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. #WATCH Delhi: Shoe hurled at BJP MP GVL Narasimha Rao during a press conference at BJP HQs .More details awaited pic.twitter.com/7WKBWbGL3r — ANI (@ANI) April 18, 2019 पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जूता फेंकने वाले शख्स का नाम डॉ. शक्ति भार्गव है और वो उत्तर प्रदेश … Read more
17वीं लोकसभा के गठन के लिये देशभर में लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है. मरुधरा में चुनाव के पहले फेज में राजसमंद सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. राजसमंद से बीजेपी ने जयपुर घराने की पूर्व राजकुमारी दीया कुमारी तो कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर पर दांव खेला है. दोनों ही प्रत्याशी धन कुबेर हैं, लेकिन बे‘कार’ हैं.
जी हां, आपने सही सुना. धनकुबेर हैं, लेकिन बे‘कार’ हैं. दोनों ने अपने नॉमिनेशन में यह बात स्वीकार की है. दीया कुमारी की ओर से दिए गए हलफनामे के अनुसार उनके पास 16.59 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. इसमें 92,740 लाख रुपये की चल संपत्ति, 64.88 लाख रुपये के गहने, 1.08 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति, और 12.39 करोड़ रुपये की बैंक व पोस्ट ऑफिसों में नकद जमा है. दीया ने माना है कि उनके पास कोई वाहन नहीं है.
वहीं, देवकीनंदन गुर्जर के पास कुल 13 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. इसमें 1.93 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, 5.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति, 2 लाख रुपये नकद, 2 लाख रुपये बैंक व पोस्ट ऑफिस में जमा, 1.57 करोड़ रुपये कंपनी, न्यास आदि में निवेश, 84 हजार रुपये के गहने और 18.48 लाख रुपये की अन्य संपत्तियां शामिल हैं. उनके पास भी कोई कार नहीं है. हालांकि वे एक ट्रैक्टर जरूर है.
ऐसे में राजसमंद सीट से चुनाव लड़ रहे दोनों प्रत्याशी भले ही लग्जरी कारों के काफिलों के साथ अपने प्रचार में जी जान से जुटे हैं, लेकिन उनके चुनावी हलफनामे को देखकर तो ये ही कहा जा सकता है कि दोनों ही प्रत्याशी भले ही मालदार हों मगर बे‘कार’ हैं.
राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लेकर दिये गये अपने बयान पर सफाई दी है. गहलोत ने ट्वीट कर कहा है कि कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. वे राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं. वह खुद राष्ट्रपति से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर उनकी सादगी और व्यक्तित्व से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि मेरे बयान में ऐसा कुछ नहीं था जैसा कि मीडिया बता रहीं हैं. गहलोत के इस बयान के बाद बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी मांगने को कहा है. It is very unfortunate that my comments during PC have been misquoted by … Read more
देश में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है. इससे ऐन वक्त पहले बीजेपी ने मध्य प्रदेश की चार सीटों पर उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी की है. इस सूची में गुना, सागर, विदिशा और भोपाल सीट का नाम शामिल है. भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है जो कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के सामने ताल ठोकेंगी. इनके अलावा, बीजेपी ने गुना से डॉ. केपी यादव, सागर से राज बहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट देकर चुनावी दंगल में उतारा है. List of BJP candidates for ensuing general election to the legislative assembly 2019 of Madhya Pradesh by BJP … Read more
टीवी डिबेट्स में कांग्रेस का मजबूती से पक्ष रखने वाली पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने आज ट्विटर पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुझे धमकानेवालों को यूं ही छोड़ दिया गया, जिससे उन्हें काफी तकलीफ पहुंची है. अपने ट्वीटर हैंडल से उन्होंने ट्वीट किया है कि पार्टी में उन गुंडों को तवज्जो दी जा रही है, जो महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अब पार्टी के कार्यकर्ताओं से उन्हें धमकी मिल रही है. ट्वीट के साथ एक लेटर भी जुड़ा हुआ है जिसमें पूर्व विधायक फज़ले मसूद द्वारा पार्टी के कुछ लोगों को माफीनामा दिए जाने की … Read more
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कथित ‘सभी मोदी चोर हैं ‘ बयान पर देश की सियासत गर्माती जा रही है एक ओर सुशील मोदी ने कानूनी पेच के जरिए राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी नेताओं ने भी राहुल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जिससे कांग्रेस अध्यक्ष की मुश्किलें लगातार थमने की बजाए और बढ़ती नजर आ रहीं हैं. इसी बीच पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में राहुल गांधी को घेरते हुए जाति कार्ड खेल दिया है. पीएम मोदी ने यहां माढा में चुनावी सभा से राहुल गांधी पर देश के चौकीदारों और पिछड़े समाज को गाली देने का सीधा आरोप … Read more
लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में बीजेपी के सबसे बड़े अंसतोष की बात की जाए तो वो बीकानेर में देखने को मिला, जहां पार्टी ने अर्जुन मेघवाल को तीसरी बार टिकट दिया तो इसके विरोध में कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी ने एक बार फिर पार्टी को अलविदा कह दिया. इन दिनों बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में मौसम का पारा तो गर्म है ही साथ ही राजनीति का पारा भी कुछ ज्यादा ही गर्मी दे रहा है. भाटी के बीजेपी छोड़ने के बाद अब भाटी के गढ़ कोलायत में पार्टी की स्थिति लचर नजर रही है, आलम ये है कि कहीं भी पार्टी का झंडा-बैनर तक नजर नहीं आ रहा … Read more