बीच रास्ते से वापस लौटे राहुल गांधी, विमान में आई खराबी

politalks news

लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच राजनीतिक पार्टियों के नेता धुंआधार चुनावी रैलियों में जुटे हैं. हर मतदाता तक पहुंचने में कोई पार्टी पीछे नहीं रहना चाहती है. इसी बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार यात्रा पर जा रहे थे कि अचानक उनके विमान के इंजन में खराबी आ गई. अचानक इंजन में आई इस दिक्कत के कारण उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा. खुद राहुल ने इस घटना की जानकारी अपने ट्विटर पर दी है. वे आज बिहार के अलावा ओड़िसा व महाराष्ट्र में होने वाली चुनावी सभाओं में भी शामिल होंगे. Engine trouble on our flight to Patna today! We’ve been forced to return to Delhi. Today’s … Read more

राहुल गांधी के मोदी पर हमले, कोटा-जालोर-अजमेर में सभा

politalks.news

लोकसभा चुनाव के दंगल में हर राजनीतिक पार्टी पूरे जोर-शोर से लगी है. एनडीए फिर से सत्ता वापसी की आस लगाए हुए है तो यूपीए देश की बागडोर अपने हाथ में लेने की जद्दोजहद में लगी है. शीर्ष नेता लगातार चुनावी रैलियों के जरिए मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं और चुनावी सभा भी की जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को राजस्थान में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया. कोटा में रामनारायण मीणा, जालोर में रतन देवासी, और अजमेर में रिजु झुनझुनवाला के समर्थन में चुनावी रैलियां की. इन सभाओं के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला. चुनावी सभाओं के दौरान कांग्रेस … Read more

पांच साल में अब अयोध्या जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे चुनावी रैली

politalks news

लोकसभा चुनाव का रोमांच चरम पर है. सभी नेताओं ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक रखी है. अब तक तीन चरणों का मतदान हुआ है जिनमें देश की लगभग आधी सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं. वहीं इस बार उत्तर प्रदेश का चुनावी रण भी रोचक है. यहां साल 2014 के चुनावों में 80 में से 73 सीटें लाने वाले बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है. इसी चुनौती को पार करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. पीएम मोदी ने आज वाराणसी में बड़ा रोड़ शो किया है इसके अलावा वे 1 मई को अयोध्या जाएंगे. 5 साल के मोदी सरकार के कार्यकाल … Read more

27 अप्रैल को जोधपुर में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी!

PoliTalks news

राजस्थान की ‘हॉट सीट’ में शुमार जोधपुर संसदीय क्षेत्र पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को घेरने और मोदी सरकार में मंत्री रहे गजेंद्र सिंह शेखावत को जिताने के लिए बीजेपी अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सीट पर पहले ही बड़ी जनसभा कर चुके हैं. अब 26 अप्रैल को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो होना भी है. ऐसे में अब कांग्रेस इस सीट पर अतिरिक्त ध्यान दे रही है. खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर की सीट पर पल-पल नजर बनाए हुए हैं. अब पीएम मोदी की सभा और अमित शाह के रोड … Read more

पीएम मोदी को वाराणसी में टक्कर देंगे कांग्रेस के अजय राय

politalks news

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है. वाराणसी से कांग्रेस ने अजय राय और गोरखपुर से मधुसूदन तिवारी को प्रत्याशी बनाया है. वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं. यहां से प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की संभावना थी लेकिन पार्टी ने अब यहां से अजय राय को उम्मीदवार बनाया है. अजय राय 2014 में भी वाराणसी से कांग्रेस के प्रत्याशी थे. अजय राय पिंडरा विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके है. यहां सपा- बसपा गठबंधन ने शालिनी यादव को प्रत्याशी बनाया है. Congress Central Election Committee announces the next list of candidates for the ensuing elections to the … Read more

प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी में शक्ति प्रदर्शन, कल करेंगे नामांकन दाखिल

politalks news

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 3 बजे से वाराणसी में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन करेंगे. रोड शो से पहले पीएम मोदी बनारस हिंदू विश्वविद्याल में पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद बीएचयू के बाहर से रोड शो की शुरुआत करेंगे. मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव में वाराणसी के साथ गुजरात की वड़ोदरा सीट से चुनाव लड़ा था जहां दोनों सीटों से उन्हें विजयश्री हासिल हुई. बाद में उन्होंने वड़ोदरा सीट छोड़ दी थी. बात करें रोड शो की तो पांच किमी. लंबे इस रोड शो के दौरान एनडीए और बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय … Read more

राजसमंद में जातीय समीकरणों को साधने में जुटे दीया-देवकी

PoliTalks news

कहते हैं कि जिसने घर साधा, उसने सब साधा. राजसमंद लोकसभा सीट के सियासी संग्राम में यही बात चरितार्थ होती दिख रही है. इस सीट पर राजपूत और जाट कॉकटेल जीत की गारंटी होती है. ये बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि पिछले दो चुनावों के आंकड़े ये साबित करते हैं. चुनावी बिसात बिछने से पहले बड़े-बड़े मुद्दों पर जुबानी जंग छिड़ी हुई थी लेकिन बाद में विकास, रोजगार, रेल, पानी जैसे मुद्दे गौण हुए और फिर से राजनीति की गाड़ी जातिगत ट्रैक पर पहुंच गई.

राजनीति में जाति के ट्रैक पर चलकर देश की सबसे बड़ी पंचायत तक पहुंचने तक का सफर सबसे आसान माना जाता है. ऐसे में बड़े-बड़े दावे करने वाली विभिन्न राजनीतिक पार्टियां भी जाति को ही जहन में रखकर प्रत्याशियों पर दांव खेलती नजर आती हैं. राजसमंद संसदीय सीट पर गहन मंथन के बाद बीजेपी ने जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी पर दांव खेला हालांकि विपक्षी उन्हें बाहरी प्रत्याशी बताकर माइलेज लेने की कोशिश कर रहे हैं. अगर जातिगत आंकड़ों की बात करें तो पलड़ा दीया कुमारी के पक्ष में काफी हद तक झुकता दिख रहा है.

राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में करीब 19 लाख मतदाता मतदाता है जिनमें करीब दो लाख से ज्यादा रावत, पौने दो लाख जाट, पौने दो लाख राजपूत, सवा लाख ब्राह्मण, ढाई लाख के करीब एससी-एसटी, करीब एक लाख महाजन, एक लाख मुस्लिम, 57 हजार कुमावत, 55 हजार गुर्जर, 60 हजार खरबड़, 29 हजार काठात के अलावा चार लाख अन्य मतदाता भी हैं. इस बार 39 हजार नए वोटर्स भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं.

इन आंकड़ों पर गौर करें तो यहां रावत, राजपूत और खरबड़ वोटों को आंकड़ा साढे चार लाख के उपर है. इस लिहाज से, जिसने रावत-राजपूत वोटों को साध लिया, उसने मैदान मार लिया. आमतौर पर रावत समाज को बीजेपी का वोट बैंक माना जाता है. देवगढ़, भीम और ब्यावर में इनका बाहुल्य है जहां दोनों ही पार्टियां इन्हें अपने पक्ष में करने में जुटी हैं. लेकिन एससी और जाट समीकरण खेल बना और बिगाड़ सकता है.

बीजेपी से भीम-देवगढ़ के पूर्व विधायक हरिसिंह रावत टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने दीया कुमारी को उनपर तरजीह दी. हालांकि हरिसिंह को इस बार विधानसभा चुनाव में सुदर्शन सिंह के हाथों शिकस्त खानी पड़ी थी. अब उन्होंने दीया कुमारी के समर्थन में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल रखा है. कांग्रेस से वर्तमान विधायक सुदर्शन सिंह रावत के पिता लक्ष्मण सिंह रावत टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने राजसमंद जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर पर दांव खेल दिया. वैसे भी माना जाता है कि देवकीनंदन गुर्जर सीपी जोशी के खेमे से आते हैं जिनकी लक्ष्मण सिंह से अदावत जग जाहिर है.

राजसमंद लोकसभा सीट राजसमंद, अजमेर, नागौर और पाली जिले के कई हिस्सों को मिलाकर बनी है. यह सीट मेवाड़ और मारवाड़ के मध्य की सीट है जिसके एक तरफ नागौर, दूसरी तरफ पाली और तीसरी तरफ अजमेर संसदीय सीट है. यहां 29 अप्रैल को मतदान होना है. यहां तीसरी बार चुनाव होने जा रहा है. पिछले दो चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने एक-एक बार इस सीट पर कब्जा जमाया है.

इस संसदीय सीट में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनमें नाथद्वारा, राजसमंद, कुंभलगढ़, भीम, ब्यावर, जैतारण, मेड़ता और डेगाना शामिल हैं. 467 किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र में करीब 19 लाख मतदाता हैं जिनमें 81.94 फीसदी ग्रामीण और 18.06 फीसदी शहरी मतदाता शामिल है. कुल आबादी का 23 फीसदी हिस्सा एससी-एसटी का है. इसके बाद भी दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की नजरें रावत वोट बैंक पर ही गढ़ी हुई है जिसके जरिये देश की सबसे बड़ी पंचायत की सीढ़ी को लांघा जा सके.

चुनावी परिणाम खराब तो छिनेंगे पद, कटेंगे टिकट: कैप्टन अमरिंदर

politalks news

देश में लोकसभा चुनाव का रोमांच चरम पर है. हर दल अपने प्रदर्शन को लेकर चिंतित है. बीजेपी सत्ता में बरकरार रहना चाहती है वही कांग्रेस सत्ता में वापसी को बेकरार है. चुनाव जीतने की कोशिश में दोनों दल किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. कांग्रेस को पंजाब से सबसे ज्यादा उम्मीद है. यहां साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई थी. अब पार्टी इन लोकसभा चुनाव में साल 2017 का प्रदर्शन दोहराना चाहती है. इसे लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने खास रणनीति बनाई है. पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सरकार के सभी मंत्रियों … Read more

साध्वी प्रज्ञा को राहत, कोर्ट ने खारिज की चुनाव लड़ने पर रोक की याचिका

politalks news

मालेगांव बम धमाकों की आरोपी और भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा को एनआईए कोर्ट ने राहत दी है. कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर चुनाव लड़ने से रोकने की याचिका को खारिज किया है. मुंबई की एनआईए कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने अपना हस्ताक्षर ही नहीं किया है. याचिकाकर्ता के वकील की ओर से कोर्ट में कहा गया कि साध्वी प्रज्ञा को स्वास्थ्य के आधार पर जमानत दी गई है. लेकिन वो आराम से चुनाव प्रचार कर रही है. साध्वी ने एक इंटरव्यू में भी अपने सेहत में सुधार होने की बात को स्वीकारा है. साध्वी के खिलाफ मालेगांव धमाकों के … Read more