बंगाल में EC की सख्ती, पोलिंग बूथ पर ममता की पुलिस वर्जित

politalks news

देश में भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग की सख्ती लगातार देखी जा रही है. जिसके चलते आयोग ने शुरूआत के चार चरणों में मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर बड़ा फैसला लिया है. जिसमें 6 मई को होने वाले पांचवें चरण के मतदान के दौरान पोलिंग बूथ व ईवीएम सुरक्षा की कमान केंद्रीय बलों के हाथों में रहेगी. वहीं ईवीएम मशीन रखी जाने वाली जगह पर पश्चिमी बंगाल पुलिस व केंद्रीय बल, दोनों के जाने पर पाबंदी रहेगी. आयोग के फैसले के तहत वहां जाने के लिए मौजूद चुनाव अधिकारी की इजाजत लेना जरूरी रहेगा. लोकसभा चुनाव के बीते चरणों में यहां हुई हिंसा … Read more

राजस्थान: पहले चरण में बंपर वोटिंग से बीजेपी बमबम, कांग्रेस टेंशन में

Politalks News

राजस्थान में पहले चरण की 13 लोकसभा सीटों पर हुई वोटिंग ने 67 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने बंपर मतदान करते हुए नया इतिहास रचा. इन सीटों पर 68.16 प्रतिशत मतदान हुआ है. भारी मतदान के बाद जहां कांग्रेस 13 में से तीन सीटों पर ही जीत मानकर चल रही है जबकि बीजेपी 12 सीटों पर जीत तय मान रही है. सियासत में यह धारणा बनी हुई है कि वोट प्रतिशत घटने से कांग्रेस को फायदा होता है जबकि बढ़ने से बीजेपी को फायदा होता है. ऐसे में पहले फेज की वोटिंग के बाद कांग्रेसी खेमे में अभी से मायूसी दिखने लगी है. … Read more

‘समाजवाद का नारा देने वाले टोंटी भी नहीं छोड़ते हैं’

PoliTalks news

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यहां जो गठबंधन बना वो महागठबंधन नहीं महामिलावट है. साथ ही सपा अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवाद का नारा देने वाले ऐसा समाजवाद लेकर आए जो टोंटी भी नहीं छोड़ते हैं. उन्होंने जनता से कहा कि अगर सरकार महामिलावट की बनेंगी तो देश के हालातों का अंदाजा आप भी लगा सकतें है. वहीं इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. जहां मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा में संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि आप बिहार … Read more

पीएम मोदी के सामने सपा प्रत्याशी तेज बहादुर मुश्किल में, EC का नोटिस

politalks news

पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट से सपा की टिकट पर उतरे पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव की उम्मीदवारी पर संकट मंडरा रहा है. निर्वाचन अधिकारी को दिए गए नामांकन में उनकी बीएसएफ से बर्खास्तगी की अलग-अलग जानकारी दी गई है. जिसे लेकर निर्वाचन आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है. बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने पहले निर्दलीय फिर सपा के चुनाव चिन्ह पर नामांकन दाखिल किया था. तेज बहादुर ने अपने एक नामांकन में बताया था कि उन्हें भ्रष्टाचार के कारण सेना से बर्खास्त किया गया था लेकिन दूसरे नामांकन में उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी. जिस पर नामांकन की जांच के बाद … Read more

बीजेपी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जैसे गूंगे-बहरे दलित चाहिए : उदित राज

politalks news

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से भाजपा की लोकसभा का टिकट नहीं मिलने पर नाराज उदित राज के कांग्रेस में आते ही सुर बदल गए हैं. जयपुर में प्रेसवार्ता के दौरान उदित राज ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. सांसद राज ने कहा कि भाजपा को सिर्फ दलित चाहिए, लेकिन दलित नेता नहीं चाहिए. भाजपा को रामनाथ कोविन्द जैसे गूंगे-बहरे दलित चाहिए, जो ना तो बोल सके और ना दलितों की आवाज उठा सके. बताइए कोविंद में कौन सी योग्यता है? इससे आगे बढ़ते हुए उदित राज ने कहा कि यदि मैं जुबान नहीं खोलता तो शायद मैं भी भाजपा में प्रधानमंत्री बन जाता. उन्होंने सीधे तौर पर राष्ट्रपति … Read more

मोदी के भरोसे बीकानेर में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में अर्जुन मेघवाल

PoliTalks news

बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी और अब तक बीकानेर संसदीय सीट से सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकॉर्ड रखने वाले अर्जुनराम मेघवाल इस बार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं. अपने पहले दो चुनावों से इतर इस बार अर्जुन राम मेघवाल के लिए चुनाव जरा टेढ़ा है. वे अपनों के विरोध से जूझ रहे हैं.

टिकट मिलने के साथ ही अर्जुनराम मेघवाल पूरी तरह से सक्रिय हो गए थे. यही कारण रहा कि टिकट घोषित होने से पहले ही दिल्ली के गलियारों को छोड़कर बीकानेर में पूरी तरह से डेरा डाल दिया था, क्योंकि उन्हें पता था अगर अगले पांच साल दिल्ली के सियासी गलियारों में धमक करनी है तो समय रहते बीकानेर की सड़कों को नापना होगा.

टिकट घोषणा में कांग्रेस से बाजी मारने वाले अर्जुन मेघवाल प्रचार के पहले दौर में अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मदन मेघवाल से पिछड़ गए थे, क्योंकि कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी का विरोध पूरी तरह से मुखर हो चुका था और अर्जुनराम को प्रचार अभियान की शुरुआत के साथ ही काले झंडे दिखाकर भाटी समर्थकों विरोध किया था. वहीं, दूसरी ओर सूबे के मुखिया अशोक गहलोत बीकानेर में ताबड़तोड़ सभाएं कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहे थे.

नामांकन तक लगातार हुए विरोध के बावजूद अर्जुनराम प्रचार को धार देने में कामयाब हुए हैं. दूसरी ओर जोधपुर समेत 13 सीटों पर हुए प्रथम चरण चुनाव में जिले के बड़े कांग्रेसी नेताओं, जिनके भरोसे मदन मेघवाल टिकट लेकर आए या यूं कहें कि जिन लोगों ने मदन मेघवाल को टिकट दिलाया, उनमें से मंत्री बीडी कल्ला जोधपुर और भंवर सिंह भाटी सिरोही में व्यस्त हो गए. वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी अन्य सीटों पर प्रचार में चले गए.

ऐसे में मदन मेघवाल अकेले ही प्रचार में घूमते रहे हालांकि अन्य विधानसभाओं में स्थानीय नेता उनके साथ रहे, लेकिन यह वही नेता हैं जो मदन मेघवाल के समानांतर दूसरे प्रत्याशी को टिकट देने की पैरवी कर रहे थे. लिहाजा मदन मेघवाल पूरी तरह से प्रचार में अकेले नजर आए. यानी प्रचार के दूसरे दौर में अर्जुन मेघवाल ने मदन मेघवाल पर बढ़त हासिल कर ली है. अर्जुनराम ने पूरे लोकसभा क्षेत्र को कवर कर लिया है.

दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस पूरी तरह से बीजेपी उम्मीदवार के विरोध के भरोसे खुद की जीत मानकर बैठी है तो अर्जुनराम खुद के विरोध पर मोदी के नाम के छींटे डालकर उसको शांत करने का प्रयास कर रहे हैं. दोनों प्रत्याशियों में संपर्क के मामले में अर्जुन का पलड़ा निश्चित रूप से मदन से भारी है, क्योंकि वे तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनके पास पार्टी के साथ ही खुद के समर्थकों की फौज है.

दूसरी ओर मदन मेघवाल को खुद का चेहरा बता कर पार्टी नेताओं और अर्जुन के विरोध में वोट का ही भरोसा है. उनको पहली बार चुनावी मैदान में होने की वजह से पहचान और परिचय से जूझना पड़ रहा है. लोकसभा क्षेत्र में आम मतदाताओं से ही नहीं, कांग्रेसी कार्यकर्ता से भी मदन मेघवाल को रूबरू होना पड़ रहा है.

वहीं, इन सबके बीच बीजेपी के प्रदेश और जिला संगठन के बड़े नेता पूरी तरह से अर्जुन मेघवाल के लिए लामबंद होकर काम करते हुए नजर आ रहे हैं. बीजेपी ने यहां प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, झुंझुनूं से दशरथ सिंह शेखावत को टास्क देकर कैंप करवा दिया है. कांग्रेस की बात करें तो स्थानीय संगठन और विधानसभा के चुनाव में जीते और हारे प्रत्याशी ही मदन मेघवाल के लिए सहारा हैं.

बीकानेर में मतदान 6 मई को है. मदन मेघवाल ने 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया था. उस समय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बीकानेर आए थे. इसके बाद कांग्रेस का कोई बड़ा नेता बीकानेर नहीं आया है. यानी प्रचार पूरी तरह से प्रत्याशी मदन मेघवाल के कंधों पर ही है. उन्हें पहले चरण का मतदान होने के बाद बड़े नेताओं के सक्रिय होने की उम्मीद है.

बीजेपी की बात करें तो पार्टी के बड़े नेता लगातार बीकानेर का दौरा कर रहे हैं. सबसे बड़ा दौरा 3 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होगा. प्रचार खत्म होने से ठीक एक दिन पहले होने वाली यह सभा जीत-हार तय करने में अहम पड़ाव साबित होगी मोदी के नाम पर वोट मांग रहे अर्जुनराम मेघवाल को पीएम की सभा से जीत की हैट्रिक लगने की उम्मीद है.

राहुल गांधी के हलफनामें पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

politalks.news

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामें को लेकर कोर्ट ने नाराजगी जताई है. यह मामला प्रधानमंत्री मोदी के पर राहुल गांधी के बयान से जुड़ा है. राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा में यह कहा था कि ‘’अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी मान लिया है कि चौकीदार चोर है.’’ इस बयान को लेकर बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी. अवमानना मामले में आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के वकील से पूछा कि जब हमारे तरफ से ऐसा कुछ नहीं कहा गया तो आपकी … Read more

बीएसपी उम्मीदवार के कांग्रेस में शामिल होने पर भड़की मायावती

politalks news

देश में लोकसभा चुनावों में नेताओं के दल बदलने का सिलसला जारी है. इसी कड़ी में गुना से बीएसपी के प्रत्याशी लोकेन्द्र सिंह धाकड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. बता दें कि गुना से कांग्रेस के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया है जो इस सीट से लगातार चार बार सांसद रहे हैं और उनकी मौजुदगी में बसपा के प्रत्याशी ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली. जिससे नाराज बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. बता दें कि मायावती शनिवार को बसपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने गुना जाने वाली थीं. नाराज मायावती ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है. साथ ही मायावती … Read more

लोकसभा चुनाव: उद्योगपति क्यों करने लगे हैं गठबंधन सरकार की बात?

politalks news

देश में लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं. जिसमें देश के बड़े कारोबारियों ने भी अपने मत का प्रयोग किया है. साथ ही मतदान के बाद पत्रकारों की तरफ से गठबंधन सरकार के बारे सवाल पूछा गया तो उनकी तरफ से कहा गया कि गठबंधन सरकार देश की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक नहीं होती है. कॉर्पोरेट घरानों की तरफ से आये इन बयानों से ये निष्कर्ष निकालता दिख रहा है कि कॉर्पोरेट जगत स्वयं को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखना चाहता है. सोमवार को चौथे चरण के मतदान के दौरान अपना वोट देकर लौटे महिन्द्रा समूह के निदेशक आनन्द महिन्द्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा … Read more