मेरा नामांकन खारिज करा सकते हैं योगी- चंद्रशेखर ने BJP पर लगाया पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी का भी आरोप
Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश में चुनाव (UttarPradesh Assembly Election 2022) का घमासान चरम पर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को गोरखपुर (Gorakhpur) शहर सीट से विधानसभा चुनाव का नामांकन किया. इसके बाद योगी के खिलाफ यहां से चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Ravan) ने योगी पर बड़ा आरोप लगाया है. चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘योगीजी! मुझे पता है आप धनबल, बाहुबल और सत्ता का दुरुपयोग कर मेरा आवेदन निरस्त करा कर, चुनाव एकतरफा जीतना चाह रहे हैं. गोरखपुर में आपके द्वारा सताया एक-एक व्यक्ति लोकतांत्रिक जवाब देना चाहता है. जनता के निर्णय का सामना … Read more