मोदी सरकार को मिला मायावती का साथ, सोशल मीडिया पर विपक्ष को बनाया निशाना

बसपा सुप्रीमो मायावती इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और करीब-करीब प्रत्येक घटनाक्रम पर अपने विचार प्रकट करती हैं. अपने ताजा बयानों में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया ने मोदी सरकार के जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का समर्थन करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. साथ ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य पार्टी के नेताओं का बिना अनुमति कश्मीर दौर पर जाने को पूरी तरह अनुचित बताया. अपने अन्य ट्वीट में मायावती ने यूपी की बीएसपी को छोड़ सभी अन्य सरकारों पर कानून व्यवस्था को लेकर दुरूपयोग का आरोप लगाया. सोमवार सुबह एक के बाद एक ट्वीट करते हुए मायावती ने कहा कि जम्मू कश्मीर … Read more

दिल्ली में मोदी सरकार पर जमकर बरसे सीएम गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि नीति आयोग उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने अर्थव्यवस्था को लेकर जिस तरह के संकेत दिए हैं, वो देश के लिए चिंताजनक है. कोई भी सैक्टर हो, सभी की हालत ख़राब है. लाखों लोगों की नौकरियां जा रही हैं. मंदी का दौर है. आम जनता पूछना चाहती है कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की तरफ सरकार कब ध्यान देगी.

दरअसल राजीव कुमार ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि देश में 70 साल में अब तक नकदी का ऐसा संकट नहीं देखा गया. सरकार के लिए यह अप्रत्याशित समस्या है. कोई भी किसी पर यकीन नहीं कर रहा है. मार्केट में कैश खत्म हो गया है. ये सब नोटबंदी और जीएसटी के बाद हुआ है.

भाजपा का प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन, कांग्रेस ने बताया ‘फ्लॉप-शो’

राजस्थान में सरकार की नाकामी के चलते बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, विभिन्न मोर्चे एवं प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इससे पहले गुरुवार बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीना ने भी पिछले दिनों राजधानी में कावड़ियों पर हुए हमले के खिलाफ अपने समर्थकों के साथ जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की. शुक्रवार को राजधानी जयपुर में कलेक्टरेट सर्किल पर भाजपा नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें … Read more

गहलोत सरकार पर भाजपा नेताओं का हल्ला बोल

राजस्थान की गहलोत सरकार में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के भाजपा नेताओं का हल्ला बोल शुरू हो गया है. बीजेपी से राज्यसभा सांसद और मीना समाज के कद्दावर नेता डॉ किरोडी लाल मीना ने पिछले दिनों राजधानी में कावड़ियों पर हुए हमले के खिलाफ गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की तो वहीं प्रदेश में बिगडी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश भर में शुक्रवार को भाजपा नेताओं द्वारा जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा. अपराधियों के खिलाफ किरोडी लाल मीणा का ज्ञापन राजधानी जयपुर में कांवड़ियों पर हुए पथराव की घटना के कुछ … Read more

गुरू रविदास मंदिर तोड़ने पर राजनीति शुरू, प्रियंका और मायावती ने साधा भाजपा पर निशाना

दिल्ली के तुगलकाबाद में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के गुरू रविदास मंदिर तोड़े जाने पर अब राजनीति शुरू हो गयी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने इस मामले में केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सभी राजनीतिक संगठनों ने डीडीए को इसका दोषी ठहराया है जो केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के अधीन आता है. हालांकि मामला राजधानी दिल्ली से जुड़ा है लेकिन देशभर में इसकी आग फैलती जा रही है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और पंजाब की कांग्रेस सरकार सहित शिरोमणी अकाली दल ने भी मंदिर ढहाए जाने की आलोचना की है. पंजाब के फगवाडा, जलंधर, … Read more

योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार किया गया है. ये योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार है. कैबिनेट विस्तार में 23 नए मंत्रियों को जगह मिली है. इनमें 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्री ने पद व गोपनियता की शपथ ग्रहण की. विस्तार में जातिगम समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है. 23 मंत्रियों में से 6 ब्राह्मण, तीन-तीन वैश्य व दलित, दो क्षत्रिय, दो जाट, दो कुर्मी और एक-एक गुर्जर, राजभर, गडरिया, शाक्य एवं मल्लाह शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों में आज ही विभागों का बंटवारा कर सकते हैं. पुराने मंत्रियों के … Read more

राजस्थान में मॉब लिंचिंग- पहलू खान बनाम हरीश जाटव

पूरे भारत में मणिपुर के बाद राजस्थान में मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाने वाली गहलोत सरकार के लिए यह परीक्षा का समय है. एक तरफ पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले के आरोपियों की रिहाई के बाद केस फिर से खोलने के लिए एसआईटी का गठन हो रहा है, जबकि हाल ही अलवर जिले में ही भीड़ की पिटाई से हुई एक युवक की मौत को पुलिस मॉब लिंचिंग नहीं मान रही है. इससे राजस्थान की गहलोत सरकार पर फिर से अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के आरोप लगने लगे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक दैनिक अखबार से बातचीत में कहा है कि प्रदेश सरकार वर्ग विशेष के लिए काम कर … Read more

अलवर जिले में एक और मॉब लिंचिंग, क्या करेगी गहलोत सरकार?

राजस्थान सरकार ने मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाया है. यह लागू होने के बाद मॉब लिंचिंग में दोषी पाए जाने वालों को सख्त सजा का प्रावधान है. इस कानून के बनते ही सबसे पहले पहलू खान की मौत के छह आरोपियों को अदालत ने बेकसूर मानते गए छोड़ दिया. पहलू खान जयपुर से मवेशी खरीदकर अपने घर हरियाणा जा रहा था. रास्ते में अलवर जिले में उस पर भीड़ ने हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. गहलोत सरकार ने अदालत के फैसले के खिलाफ बड़ी अदालत में अपील करने की बात कही है और पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले की दुबारा से जांच करने के निर्देश दिए है. … Read more

पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में पिछली वसुंधरा सरकार की भूमिका की होगी जांच- गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बहुचर्चित पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में पिछली वसुंधरा राजे सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पिछली सरकार की भूमिका की जांच करवाने की बात कही. तो उधर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि एक तरफ गहलोत सरकार पहलू खान मामले की दोबारा जांच करा रही है वहीं, दूसरी तरफ अलवर के ही हरीश जाटव मॉब लिंचिंग मामले में एक्शन नहीं ले रही है. सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को अपने वर्तमान कार्यकाल में पहली बार सीएम आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सीएम गहलोत ने पत्रकारों से वार्ता शुरू करते हुए कहा कि जो बजट हमने … Read more

पहलू खान पर मायावती ने साधा गहलोत पर निशाना, प्रियंका ने बताया चौकानें वाला फैसला

अलवर के बहरोड़ में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए पहलू खान और हाल में आए अलवर कोर्ट के फैसले पर अब राजनीति शुरू हो गयी है. पहलू खान मामले में एडीजे कोर्ट ने इस मामले से जुड़े सभी 6 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया. मॉब लिंचिंग को लेकर राज्य में किसी कोर्ट का पहला फैसला है. अब इस मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है. वहीं प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे को उछाला है. यह भी पढ़ें: पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में सभी आरोपी बरी, अलवर जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला सोशल मीडिया पर मायावती ने लिखा, … Read more