BJP
The Bharatiya Janata Party is one of the two major political parties in India, along with the Indian National Congress. As of 2019, it is the country’s largest political party in terms of representation in the national parliament and state assemblies and is the world’s largest party in terms of primary membership.
कमलनाथ के मंत्री का लालच ऑफर! ‘बूथ जिताओ, नौकरी पाओ’
लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं को चुनाव और प्रत्याशियों से जोड़ने के लिए मंत्री क्या कुछ नहीं करते. यह बात मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के एक मंत्री पर सटीक बैठती है. मंत्री महोदय ने भोपाल में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जिताओ नौकरी पाओ’ लालच भरा ऑफर देते हुए चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया. मंत्री पीसी शर्मा सरकार में जनसंपर्क मंत्री हैं.
शर्मा नर्मदीय भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सम्मेलन में बोल रहे थे. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे. असल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 22 लाख नौकरियां देने का वादा किया है. लगता है, पीसी शर्मा इसी वादे को लोकसभा चुनाव में भुनाने का प्रयास कर रहे हैं. बता दें, पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेा में केवल दो सीटों पर सिमट गई थी.
दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर दक्षिण पश्चिम विधान सभा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई गई थी. यहां पर कांग्रेस के भोपाल लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल समेत भोपाल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा शामिल हुए थे. कमलनाथ के मंत्री के इस नारे पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताई है. भाजपा नेताओं के अनुसार कांग्रेस नेता का इस तरह के नारे लगाना या लालच देना आचार संहिता का उल्लंघन है.
‘किस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं पंडित जवाहर लाल नेहरू, उन्हीं को वोट दूंगी’
वैसे तो सोशल मीडिया पर केवल ट्रोलिंग का फंडा ही चलता है लेकिन कई बार जान-बूझकर दिया गया बयान भी जमकर सुर्खियां बटोर लेता है. सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने आज कुछ ऐसा ही किया जिसके चलते वह मीडिया में छायी रहीं. दरअसल उन्होंने अपने बयान से मौजूदा राजनीतिक हालातों पर करारा तंज कसा है. लोकसभा चुनाव को लेकर दिया गया उनका यह बयान खूब वायरल हो रहा है. वहीं एक्टर केआरके ने प्रधानमंत्री मोदी पर सोशल मीडिया के जरिए वार किया. @ReallySwara Which constituency is #PanditJawaharlalNehru standing from in #LokSabhaElection2019 ??? Heard about him so much these last 5 years, … Read more
MP: कांग्रेस ने घोषित किए 12 प्रत्याशी, कमलनाथ के बेटे को छिंदवाड़ा से टिकट
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 12 प्रत्याशियों की एक नई सूची जारी की है. इसमें मध्य प्रदेश के 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. लिस्ट के अनुसार, एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट देकर कांग्रेस चेहरा बनाया गया है. सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुपुत्र अरूण यादव का नाम भी शामिल है जिन्हें खंडवा लोकसभा सीट से टिकट मिला है. इनके अलावा, सागर लोकसभा सीट से प्रभुसिंह ठाकुर, दामोह से प्रताप सिंह लोदी, सतना से राजा राम त्रिपाठी, रेवा से सिद्धार्थ तिवाड़ी और सीधी से अजय सिंह राहुल से टिकट दिया गया है. इसी प्रकार, जबलपुर से विवेक टंका, मंडला से कमल … Read more
यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को झटका, निषाद पार्टी ने थामा बीजेपी का दामन
उत्तरप्रदेश में हर दिन राजनीति एक नई करवट लेती नजर आ रही है. ऐसा ही कुछ आज भी देखने को मिला जब समाजवादी पार्टी से हाल ही में रिश्ता तोड़ने वाली निषाद पार्टी ने बीजेपी से गठबंधन कर लिया. इस मौके पर निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पार्टी अध्यक्ष प्रवीण निषाद का पार्टी में स्वागत किया. पार्टी प्रवीण निषाद को प्रदेश की गोरखपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है. इस गठबंधन के बाद यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को गहरा झटका लगा है. हालांकि पहले चर्चा थी कि निषाद पार्टी … Read more
राजस्थान में BJP-RLP का गठबंधन, नागौर से चुनाव लड़ेंगे हनुमान बेनीवाल
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस के एक बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में बीजेपी से गठबंधन कर लिया है. बेनीवाल की पार्टी रालोपा अब एनडीए का घटक दल होगी. दोनों पार्टियां मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. इसके तहत हनुमान बेनीवाल नागौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. शेष 24 सीटों पर बीेजेपी अपने उम्मीदवार उतरेगी. राज्य की सभी सीटों पर बेनीवाल और उनके समर्थक बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. नागौर सीट से बेनीवाल के सामने कांग्रेस की ज्योति मिर्धा चुनावी मैदान में हैं.
गठबंधन को लेकर आज राजधानी जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी और आरएलपी की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई. पीसी को केन्द्रीय मंत्री एवं बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने संबोधित किया. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी गठबंधन की घोषणा की. इससे पहले बेनीवाल के कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबरें सामने आई थीं लेकिन सीटों को लेकर बात नहीं बनी.
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे. बता दें, आरएलपी को राजस्थान विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर जीत मिली थी.