पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा, बीजेपी उम्मीदवार की कार तोड़ी

लोकसभा चुनाव के रण में आज छठे चरण के अंतर्गत सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस दौरान पश्चिम बंगाल के कई जगहों से बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की खबरें सामने आ रही हैं. घाटल से बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष पर हमले की सूचना है. इसे तब अंजाम दिया गया जब भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी भारती घोष केशपुर में मतदान केंद्र में घुसने का प्रयास कर रही थीं. दूसरे मतदान केंद्र पर घोष के काफिले पर हमला हुआ. आपको बता दें कि छठे चरण में उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर … Read more

छठा चरण: दिल्ली में धीमी रफ्तार तो बंगाल-झारखंड में बंपर वोटिंग

लोकसभा चुनाव के रण में आज छठे चरण के अंतर्गत सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है. पश्चिम बंगाल और झारखंड में बंपर वोटिंग हो रही है जबकि दिल्ली में वोट डालने की रफ्तार धीमी है. कई जगह ईवीएम में खराबी की शिकायत आ रही है. हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. राष्ट्रीय रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कई बड़े नेता मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं. आपको बता दें कि छठे चरण में उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, … Read more

‘इटालियन रंग पर न इतना गुमान कर….ये रंग 23 मई को उतर जाएगा’

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव के चुनावी दंगल में आज के रण में पंजाब सरकार में मंत्री व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पूरे दिनभर छाये रहे. पीएम मोदी पर किया गया उनका बयान सबसे टॉप पर रहा. सिद्धू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी एक ऐसी दुल्हन है जो रोटियां कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है ताकि लोगों को लगे कि वह बहुत ज्यादा काम कर रही है. सिद्धू के इस बयान के बाद राजनीति के कई नेताओं ने सिद्धू को निशाने पर लेते हुए जमकर उनकी खिचाई की. सिद्धू पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का बयान भी काफी चर्चा में रहा. ‘इटालियन … Read more

हरियाणा में इस बार किसके साथ सियासी सौदा करेगा डेरा?

PoliTalks news

हरियाणा की राजनीति में शुरु से ही डेरा के समर्थन का खास महत्व रहा है. चाहे दौर देवीलाल का हो, भजनलाल का या फिर अभी का, हर बार नेताओं को डेरे के अंदर वोटों की आस के लिए सिर झुकाते हुए देखा गया है. 2009 के लोकसभा चुनाव में ‘डेरा सच्चा सौदा’ के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने कांग्रेस का समर्थन किया था. नतीजों के बाद शुक्रिया अदा करने खुद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा यहां पहुंचे थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में राम रहीम का मूड भी देश की जनता की तरह बदला और उन्होंने चुनाव से पूर्व मोदी के समर्थन का ऐलान किया.

चुनावों के नतीजे आए तो परिणाम सबसे सामने था. बीजेपी ने हरियाणा में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया और प्रदेश की 10 में से सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था. यह बीजेपी का अब तक के चुनावी इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा. इस बार डेरे का धन्यवाद अदा फरमाने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास शर्मा पहुंचे थे.

राजनीतिक के जानकारों और विश्लेषकों ने आकलन किया कि इस प्रदर्शन में मोदी लहर का असर तो था ही. साथ ही यह भी माना गया कि डेरा प्रमुख की अपील का फायदा भी बीजेपी को हुआ. बीजेपी आलाकमान ने खुद इस बात को स्वीकार किया. उसके बाद बीजेपी के नेताओं ने डेरे के चक्कर लगाने शुरु कर दिए. बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा के उम्मीदवारों को लेकर गुरमीत राम रहीम के पास समर्थन के लिए पहुंच गए थे.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने इस बार भी बीजेपी को निराश नहीं किया. उन्होंने विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया और चुनाव से एक दिन पूर्व बीजेपी को वोट करने की अपील की. विधानसभा के चुनाव हुए और परिणाम फिर से बीजेपी के पक्ष में आए. बीजेपी को जबरदस्त कामयाबी मिली. जो पार्टी 2009 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ चार सीटों पर सिमट गई थी, उसने 2014 के चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल किया. बीजेपी के लिए ये किसी करिश्मे से कम नहीं था.

इन चुनावी नतीजों के बाद राम रहीम की खातिरदारी में बीजेपी नेताओं ने कोई कमी नहीं छोड़ी. हरियाणा के शिक्षामंत्री रामविलास शर्मा तो कई बार उनके पैर छूते नजर आए. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उनकी तारीफ में कई बार ट्वीट किया है. लेकिन 2018 में गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण और हत्या से जुड़े मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई, जिसके बाद से डेरे के प्रभाव में कमी आई है.

इस बार के चुनाव में भी सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता डेरे के समर्थन के लिए चक्कर लगा रहे हैं. चाहे वो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हो या कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर या फिर जजपा नेता अजय चौटाला. हर कोई डेरे का समर्थन अपने पक्ष में चाहता है. गुरमीत राम रहीम को सजा होने के बाद भी सभी राजनीतिक पार्टियां डेरे के प्रभाव को भली-भांति जानते हैं लेकिन इस बार डेरा किसी भी दल को समर्थन देने के पक्ष में नहीं है. डेरा यह भली-भांति जानता है कि अगर इन चुनावों में किसी दल को खुलकर समर्थन दिया तो यह उनके लिए हानिकारक होगा.

डेरा समर्थकों से बात करने से पता चला कि वो गुरमीत राम रहीम की सजा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोषी मानते हैं. उनका मानना है कि राम रहीम को इसलिए फंसाया गया क्योंकि वे नशे के खिलाफ थे. उनके खिलाफ प्रदेश के बड़े नेताओं ने साजिश रची है. बीजेपी के समर्थन पर डेरा समर्थक कहते हैं कि हम बीजेपी को प्रदेश की सत्ता में लाए लेकिन उन्होंने ही राम रहीम को जेल में डाल दिया. अब हम कभी बीजेपी को समर्थन नहीं देंगे. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि डेरा अपने अनुयायियों को असमंजस से बाहर निकालकर किस पार्टी का बेड़ा पार लगाने वाला है.

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पश्चिम बंगाल से चमत्कार की उम्मीद क्यों है?

Politalks News

लोकसभा चुनाव के रण में पांच चरणों का मतदान होने के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है. अब तक हुए मतदान के ट्रेंड को आधार बनाकर राजनीति के जानकारों का एक वर्ग बीजेपी के बहुमत के आंकड़े से दूर रहने की भविष्यवाणी कर रहा है. बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, पार्टी महासचिव राम माधव और शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत यह स्वीकार कर चुके हैं कि इस बार मोदी बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएंगे. इस बारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कथित सर्वे की भी चर्चा है जिसमें बीजेपी के बमुश्किल 200 सीटों तक पहुंचने का जिक्र है. कहा यह भी जा रहा है कि संघ के … Read more

दीदी को देश के प्रधानमंत्री पर तकलीफ लेकिन पाकिस्तान पीएम पर गौरव: मोदी

PoliTalks news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पं.बंगाल के चुनावी दौरे पर हैं. यहां उन्होंने प्रदेश की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अभिमान से भर गई हैं. उन्हें देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने में तकलीफ होती है लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर उनको गौरव की अनुभूति होती है. मोदी ने कहा कि दीदी कितनी परेशान है, उसका अंदाज़ा उनकी असंयमित भाषा से लगाया जा सकता है. वह मेरे लिए पत्थरों की बात करती हैं, थप्पड़ों की बात करती हैं लेकिन मुझे तो गालियों की आदत है. उनके थप्पड को भी मैं आर्शीवाद समझ स्वीकार करूंगा. लेकिन … Read more

‘जीडीपी का मतलब है – गैस, डीजल और पेट्रोल’

PoliTalks.news

बीजेपी सरकार लंबे समय से कह रही है कि देश की सकल घरेलू विकास (जीडीपी) दर तेजी से बढ़ रही है. सरकार के इस बयान में प्रधानमंत्री मोदी, उनकी सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जमकर जनता और क्रिटिक्स की तालियां बटौरी हैं. लेकिन आज आई एक खबर ने इस जीडीटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान नई तरह से जीडीपी निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की थी. राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) के एक अध्ययन से पता चला है कि जीडीपी निर्धारण के लिए जिन कंपनियों को पैमाना बनाया गया, उनमें से 36 फीसदी का कोई पता नहीं … Read more

‘मोदी के सिर्फ 16 दिन बचे, जल्द डूबते जहाज से कूदेंगे चूहे’

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी सरकार बनने का दम भर रही हैं. साथ ही विपक्ष पर टिप्पणी और छिंटाकशी करने से भी नहीं हट रही. पीएम से लेकर सीएम और नेताओं से लेकर कार्यकर्ता, सब एक दूसरे पर कीचढ़ उछालने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते. ऐसे ही कुछ बयान सोशल मीडिया में भी वायरल होकर सुर्खियां बटौर लेते हैं. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया के जरिए बयान दिया है. उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. अब सिर्फ 16 दिन बचे हैं … Read more

राजयोग के लिए दिग्गी का ‘हठयोग’, साध्वी प्रज्ञा ने ढोंग करार दिया

PoliTalks news

मध्यप्रदेश की हॉट सीट भोपाल में बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह अपने आपको हिंदुत्व का प्रतीक बताते हुए स्थानीय जनता के सामने पेश कर रही है. ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के सामने मुकाबला काफी कड़ा हो गया था. अब कांग्रेस के प्रत्याशी ने हिंदू कार्ड पर अपना हठयोग दांव खेला है.  यह हठयोग साधु की लंबी फौज है जो दिग्गी के समर्थन में उतर आई है. अब साध्वी के सामने साधु भी उतर आए हैं और दिग्विजय का समर्थन कर धूनी रमाकर बैठ गए हैं. अब यह लड़ाई प्रज्ञा ठाकुर बनाम दिग्विजय न रहकर साध्वी बनाम साधु हो गई है. भोपाल में छठे चरण में 12 मई को चुनाव होने हैं.

यह काफी रोचक दृश्य रहा जब साधु-संतों की टोली दिग्विजय सिंह के लिए धूनी रमा रहे थे. यहां द‍िग्विजय स‍िंह ने अपनी पत्नी के साथ हवन क‍िया. संतों के इस समागम में करीब 600 साधु आए ज‍िन्हें कम्प्यूटर बाबा लीड कर रहे हैं. बुधवार को दिग्व‍िजय के समर्थन में कम्प्यूटर बाबा रोड शो भी न‍िकालेंगे.

दिग्गी के चुनाव प्रचार में जुटे कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव त्यागी का कहना है, ‘कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ही नर्मदा के असली भक्त हैं. हम उनके साथ हैं जिन्होंने नर्मदा परिक्रमा की है न कि उनके साथ जिन्होंने जेल यात्रा की है.’ उन्होंने जानकारी दी कि सात हजार से ज्यादा देशभर से आए साधु भोपाल में डेरा जमाए हुए हैं और सभी हठयोग भी कर रहे हैं. सभी साधु 13 अखाड़ों से जुड़े हुए हैं और दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूजा पाठ कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि यह हठयोग क्या है तो उन्होंने जवाब दिया कि हठयोग साधुओं की कड़ी तपस्या का एक फल है जो इच्छापूर्ति के लिए किया जाता है. हठयोग में साधु संत कड़ी गर्मी में अपने चारों ओर गोबर के कंडों में आग जलाकर अपने चारों ओर घेरा बना लेते हैं और फिर विभिन्न ​मुद्राओं में तप करते हैं.

यह खबर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लिए बिलकुल भी अच्छी नहीं होगी. हालांकि प्रज्ञा ठाकुर ने साधुओं के इस कर्मकांड को भगवा के वेश में ढोंगी करार दिया है. बता दें, साध्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं और कई साल तक जेल में रहीं है. इसके बाद भी बीजेपी का झंड़ा थामे साध्वी केवल और केवल हिंदूत्व के नाम पर वोट मांग रही है. अब दिग्विजय सिंह को भी साधुओं का साथ मिल गया है तो हिंदूत्व का उनका पलड़ा भी अब बराबरी पर आ टिका है. अब दोनों ओर से साधु-साध्वी या मठों से जुड़े लोग लोगों से वोट अपील करते हुए नजर आएंगे तो टक्कर बराबरी की होना लाज़मी है.