बिहार चुनाव: चिराग पासवान के प्रति लालू परिवार की बढ़ती सहानुभूति नीतीश की नींद उड़ाने जैसी

तेजस्वी चिराग नीतीश

Politalks.News/Bihar Election. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं बिहार बिहार में सियासी चालें और सियासी बयानबाज़ी तेज होती जा रही है. ऐसे में आज फिर बिहार के सियासी गलियारे में एक और ऐसा बयान आया है जिसने राजनीतिक खलबली मचा दी है. दरअसल, सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘चिराग पासवान के साथ नीतीश कुमार ने जो किया वह अच्छा नहीं था, उनको इस समय अपने पिता की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है, लेकिन रामविलास पासवान हमारे बीच नहीं हैं और हम इससे दुखी हैं, जिस तरह से नीतीश कुमार ने व्यवहार किया, वह अन्याय था.’ अब तेजस्वी यादव के चिराग … Read more

अमित शाह का बड़ा बयान: सीटें कम आए या ज्यादा, नीतीश ही होंगे मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री अमित शाह

Politalks.News/Bihar/Delhi देश के गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जदयू की सीटें कम हो या ज्यादा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे. चिराग पासवान के बागी तेवर और लोजपा के एनडीए से अलग होने के बाद बिहार की राजनीति में ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी और जदयू में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही है. इन सभी अटकलों को विराम देते हुए अमित शाह ने कहा कि एनडीए गठबंधन में बीजेपी की अधिक सीटें आने के बाद भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में शाह ने स्पष्ट तौर … Read more

‘बिहार में का बा’ के बाद सोशल मीडिया पर छाया ‘ई बा’ और ‘का किये हो’

बिहार में का बा

Politalks.News/SocialMedia. बिहार में इन दिनों चुनावी माहौल है और सभी तक भोजपुरी गानों और चुनावी स्लोगन की गूंज है. इसी बीच बिहार की मशहूर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने मनोज वाजपेयी के सॉन्ग ‘मुंबई में का बा’ की तर्ज पर बिहार चुनाव को देखते हुए सोशल मीडिया पर एक गाना पोस्ट किया जो है ‘बिहार में का बा’. नेहा सिंह राठौर ने इस सॉन्ग को भोजपुरी में गाया है, जो आग की तरह डिजिटल प्लेटफार्म पर फैला. इस गाने में बिहार की एनडीए सरकार के समय की बदहाली का जिक्र किया गया है. बिहार में का बा सॉन्ग चुनावी सॉन्ग होने के बावजूद लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है. … Read more

बीजेपी के ‘वोट कटवा’ बयान पर उखड़े चिराग, बोले ‘फिर 2014 से क्यों रखा साथ’

Chirag Paswan

Politalks.News/Bihar. बीजेपी के लोजपा के लिए दिए ‘वोट कटवा’ बयान पर चिराग पासवान बरस पड़े हैं. बीजेपी के इस बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि अगर ऐसा ही है तो फिर 2014 से अपने साथ क्यों रखा हुआ है. लोजपा केंद्र की मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल में सहयोगी पार्टी बनकर एनडीए के साथ रही है. रामविलास पासवान दोनों सरकारों में मंत्री थे. बिहार में भी लोजपा ने पिछला चुनाव एनडीए के साथ ही लड़ा है लेकिन इस बार चिराग ने नीतीश कुमार से अनबन के चलते साथ छोड़ दिया लेकिन बीजेपी के साथ रहने का फैसला किया. हाल में चिराग ने अपने … Read more

महागठबंधन ने ली बिहार के बदलाव की शपथ, जारी किया 25 सूत्रीय संकल्प पत्र, 10 लाख नौकरी का वादा

Mahagathbandhan Launched Menifesto For Bihar Election 2020

Politalks.News/Bihar. बिहार में 243 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से 25 सूत्रीय साझा चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है. नवरात्र के पहले दिन महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और अन्य वाम दलों ने एक मंच पर संगठन का संकल्प पत्र लॉन्च किया. राजद से तेजस्वी यादव और कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला एवं शक्ति सिंह गोहिल ने महागठबंधन की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया. इस दौरान महागठबंधन के तमाम नेता भी मौजूद रहे. संकल्प पत्र में खासतौर पर युवाओं को लुभाने के लिए वादों की भरमार है जिसमें परीक्षा आवेदन शुल्क फ्री से लेकर परीक्षा केंद्र … Read more

लोकसभा चुनाव में मिली हार का जख्म बेटे की राजनीति चमकाकर भरेंगे ‘बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा!

Img 20201016 Wa0172

Politalks.News/Bihar Election. बिहार में लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव फिल्म स्टार और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा की सियासत उफान मारने लगती है. एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव में बिहारी बाबू का सियासत के मैदान में कूदने का मन मचलने लगा. लेकिन इस बार चुनाव वे खुद नहीं लड़ रहे हैं बल्कि अपने बेटे के लिए सियासत की पिच को तैयार करने में जुट गए हैं. बात को आगे बढ़ाएं आइए आपको एक वर्ष पीछे लिए चलते हैं. पिछले वर्ष भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस से बिहार के पटना साहिब से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा को केंद्रीय कानून मंत्री … Read more

टिकट चाहिए तो पार्टी नेता के नाम करनी पड़ेगी जमीन- राजद पर हमलावर हुए फडणवीस

Devendra Fadanvis In Bihar

Politalks.News/Bihar Election. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और तीसरे चरण का नामांकन शुरु हो चुका है. पहले चरण के मतदान में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, उससे पहले जमकर एक दूसरे पर जुबानी तीर छोड़े जा रहे हैं. वार और पलटवार के इस खेल में पहले से कहीं गुना तेजी आ गई है. इसी बीच बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महागठबंधन और राजद पर हमलावर होते हुए टिकट के लिए सौदेबाजी करने का आरोप लगाया. फडणवीस ने कहा कि चुनाव में उम्मीदवारों को टिकट के लिए पार्टी नेता के नाम अपनी जमीन की रजिस्ट्री करनी पड़ती है और पैसे देने … Read more

बिहार चुनाव: मोकामा सीट पर मुकाबला ‘राम’ बनाम ‘रावण’ के बीच, पलड़ा रावण का भारी!

Anant Singh Vs Rajeev Lochan Bihar

Politalks.News/Bihar. बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनावों में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. नामांकन का दौर जारी है जबकि चुनावी चौसर पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने मुहरे खड़े कर दिए हैं. चुनावों में वैसे तो हर सीट का अपना महत्व है लेकिन पटना की मोकामा विधानसभा सीट इन दिनों काफी सुर्खियों में है. यहां मुकाबला ‘राम’ बनाम ‘रावण’ में होने जा रहा है. वैसे तो सभी जानते हैं कि रावण पर राम की जीत हुई थी लेकिन यहां कथित तौर पर रावण अपने प्रतियोगी राम पर भारी पड़ते दिख रहे हैं. यानि सीधी भाषा में कहें तो मोकामा सीट पर उलटी गंगा बहती हुई … Read more

बिहार चुनाव: वीआईपी ने 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, सिमरी बख्तियारपुर से मुकेश सहनी ठोकेंगे ताल

वीआईपी ने बिहार चुनाव में उतारे अपने उम्मीदवार

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव टिकट के लिए पैसे मांगने के आरोपों से घिरी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. एनडीए में शामिल हुई वीआईपी को बीजेपी की कोटे से 11 सीटें मिली है. वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी खुद भी बिहार चुनावों में उतरेंगे और सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव लड़ेंगे. पहले माना जा रहा था कि वादे के मुताबिक बीजेपी उन्हें एमएलसी सीट से विधान परिषद भेजेगी लेकिन अब सहनी ने ​विधायकी के जरिए विधानसभा में जाने का फैसला लिया है. बता दें, हाल में वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी पर बीजेपी के एक पूर्व विधायक ने टिकट के लिए दो करोड़ रुपये मांगने … Read more

‘बिना नौकरी के कैसे कमाए करोड़ों रुपये’ तेजस्वी-तेजप्रताप की करोड़ों की संपत्ति पर मोदी ने कसा तंज

Tejashwi And Tejpratap

Politalks.News/Bihar. महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा और राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से फिर भाग्य आजमा रहे हैं. उन्होंने बुधवार को राघोपुर से पर्चा दाखिल कर दिया है. चुनावे हलफनामे में तेजस्वी यादव ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है जिसके मुताबिक उनके पास 5.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इस संपत्ति में किसी भी गाड़ी न होने का जिक्र किया गया है. चुनावी हलफनामे के अनुसार तेजस्वी यादव के पास बड़े भाई तेज प्रताप से ज्यादा की संपत्ति है. तेजप्रताप 2.83 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं जिसकी जानकारी उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में दी थी. इस पर बीजेपी ने पूछा है कि बिना नौकरी के इतनी … Read more